बदले हालात: 3 माह में छह डलावघर कंपनी ने करा दिए बंद

Share :

मुजफ्फरनगर। नगरीय क्षेत्र की बेपटरी सफाई व्यवस्था को सुधारने के साथ ही नगर क्षेत्र में परेशानी व संक्रमण व विवाद का कारण रहे डलावघरों को समाप्त किए जाने का क्रम बड़ी तेजी से अग्रसर है। पालिका क्षेत्र को स्वच्छता में तब्दील करने के लिए पालिका चेयरपर्सन की विशेष पहल का असर 3 माह में दिखने लगा है। इन 3 माह में जहां सफाई व्यवस्था के लिए डोर टू डोर कलेक्शन व डलावघरों से कूड़ा निस्तारण की जिम्मेदारी उठाने वाली कंपनी एमआईटूसी और पालिका प्रशासन ने बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए शहरी क्षेत्र में छह कूड़ा डलावघरों को बंद कराने में सफलता पाई है। इसी कड़ी में शुक्रवार को कंपनी टीम ने बीते दिनों रामलीला टिल्ला में विवाद के कारण बने डलावघर को बंद करा दिया। आगामी दिनों में कुछ अन्य कूड़ा डलावघर बंद कराने की अभी योजना है।
पालिका चेयरपर्सन की पहल पर नगर की सफाई व्यवस्था के लिए एमआईटूसी सिक्योरिटी एंड फैसिलिटी प्रा. लि. नई दिल्ली के साथ 14 माह के अनुबंध में 13 करोड़ रुपये पालिका खर्च करेगी। इसमें कंपनी को डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के साथ शहरी क्षेत्र में बने डलावघरों से कूड़ा निस्तारण की जिम्मेदारी दी है। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने कई विवादित व मुख्य मार्ग वाले कूड़ा डलावघर बंद कराने के लिए निर्देशित किया था, जिसे लेकर ईओ प्रज्ञा सिंह ने संवेदनशीलता के साथ काम किया। उनकी पहल पर क्षेत्र के कूड़ा डलावघरों को बंद करने की शुरू मुहिम के बीच विवादित जिला अस्पताल वाला डलावघर बंद कराने के बाद शुक्रवार को रामलीला टिल्ला के डलावघर को बंद कराया। कंपनी के सेकेंड्री वेस्ट प्वाइंट हैड कुलदीप सिंह शुक्रवार को अपनी टीम के साथ रामलीला टिल्ला पहुंचे और यहां बने डलावघर से कूड़ा उठाने के साथ ही मोबाइल कॉम्पैक्टर लगा दिया। करीब डेढ़ दशक से लोग इसे बंद कराने की मांग कर रहे थे। कुलदीप सिंह ने बताया कि कंपनी ने 16 फरवरी से काम शुरू करने के साथ करीब 3 माह में चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप एवं ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह के मार्गदर्शन में शहर में 6 डलावघरों को बंद कराया जा चुका है। इनमें जिला अस्पताल, राजवाहा रोड, आर्य समाज रोड, सूजडू चुंगी के पास सरकूलर रोड, भाजपा कार्यालय गांधी नगर और रामलीला टिल्ला शामिल हैं। रामलीला टिल्ला पर प्रात: 6 बजे से रात्रि 8 बजे तक 14 घंटे मोबाइल कॉम्पेक्टर और कर्मियों की तैनाती की है। यहां जो रेहड़े वाला कूड़ा लेकर आयेगा, वो सड़क पर डालने के बजाए सीधे कॉम्पेक्टर में कूड़ा डालेंगे। उन्होंने बताया कि कंपनी ने जब काम शुरू किया तो क्षेत्र में पालिका से उन्हें 28 डलावघर दिए थे। कंपनी ने पालिका संग मिलकर अब तक 11 छोटे-बडेÞ डलावघर बंद कराए हैं। क्षेत्र में अब पालिका के 17 डलावघरों से कूड़ा निस्तारण करा रही है। कंपनी का प्रयास है कि आगामी दिनों में कुछ और डलावघर बंद कराये जायें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जैन कन्या पाठशाला पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर में निकाली गई जागरूकता रैली

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जैन कन्या पाठशाला पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर में जागरूकता रैली निकाली गई। कार्यक्रम में महाविद्यालय प्राचार्या प्रो सीमा जैन की अध्यक्षता में राष्ट्रीय पर्व समिति के तत्वावधान में राष्ट्रीय समिति की संयोजिका डॉ स्वीटी जैन असिस्टेंट प्रोफेसर, अर्थशास्त्र विभाग द्वारा “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत एक भव्य

बुग्गावाला पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। थाना बुग्गावाला पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर अभिजीत कुमार पुत्र संजय निवासी बुग्गावाला को नामजद करते हुए 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मुकद्मा दर्ज कराया था। मुकद्मा दर्ज करने के बाद

यूकेडी कार्यकर्ताओं ने दी पार्टी के प्रथम अध्यक्ष स्व.देवीदत्त पंत को श्रद्धांजलि

हरिद्वार (रिपोर्टर)। उत्तराखण्ड क्रांति दल कार्यकर्ताओं ने पार्टी के प्रथम अध्यक्ष स्वर्गीय देवीदत्त पंत के 107वें जन्मदिवस पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और राज्य गठन की अवधाराण को पूरा करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी रविंद्र वशिष्ठ ने कहा कि उत्तराखंड के अलग राज्य बनने के बाद

तिरंगा देश और देश के प्रत्येक नागरिक की आन, बान और शान है-शिवा चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भाजपा किसान मोर्चा के मंत्री शिवा चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। पंजनहेड़ी से शाहपुर शीतला खेड़ा तक निकाली गयी तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए। इस अवसर पर शिवा चौहान ने बताया कि तिरंगा यात्रा का मुख्य संदेश और महत्व सामाजिक एकता व सद्भाव है।

पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। हर घर तिरंगा अभियान 2026 के अंतर्गत पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार व्यावसायिक शिक्षा कौशल विकास और उधमशीलता विभाग उत्तर प्रदेश सरकार कपिल देव अग्रवाल, प्रशासक जिला पंचायत वीरपाल निर्वाल, मुख्य विकास अधिकारी

राष्ट्रीय पंजाबी महासभा ने मनाया विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस गंगा में पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भारत के विभाजन के दौरान जान गंवाने वाले और विस्थापित हुए लाखों लोगों की स्मृति में राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील सेठी के संयोजन में श्री गुरुनानक देव घाट पर विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया गया। इस दौरान ज्ञानी सोहन सिंह के साथ अरदास की गई और मां गंगा में पुष्प

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal