मुजफ्फरनगर। नगरीय क्षेत्र के दर्जनभर श्री दिगंबर जैन मंदिरों में रविवार को दशलक्षण महापर्व की पूजा के साथ विशेष पूजन शुरू हुआ। इस दौरान तमाम मंदिरों में पूजन व भगवान का अभिषेक हुआ। मंदिरों के पदाधिकारियों व उनके परिवारों ने इस बीच पूजन किया।
मुजफ्फरनगर में अतिशय क्षेत्र वहलना स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर सहित सभी श्री दिगंबर जैन मंदिरों में रविवार सुबह दशलक्षण पर्व के शुभारंभ के साथ ही पूजा शुरू हुई। इस बीच श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ की प्रतिमा पर अभिषेक करने के साथ पहले दिन मंदिरों में पहुंचे श्रद्धालुओं ने भगवान से उत्तम क्षमा मांगी। दशलक्षण पर्व पर अतिशय क्षेत्र वहलना मंदिर समिति के महामंत्री संजय जैन ने बताया कि पहले दिन उत्तम क्षमा का दिन रहा। इस दौरान वहलना मंदिर में राजेश जैन, विप्लव जैन, विपिन जैन, रोहित जैन समेत बड़ी संख्या में पहुुंचे श्रद्धालुओं ने पूजन किया। इससे अलावा नगर के कृष्णापुरी मंदिर, मौ. प्रेमपुरी, पार्श्वनाथ मंदिर, ठाकुरद्वारा, अबुपुरा, महावीर चौक, जैन मिलन विहार, सुरेंद्र नगर, मुनीम कॉलोनी, नई मंडी, रैनबो विहार, अम्बा विहार आदि मंदिरों में इस बीच पद्मावती एवं भगवान पार्र्श्वनाथ आदि भगवान की पूजा की गई।

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के






