महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।।
विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी मशीनरी का दुरूपयोग कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोकने का असफल प्रयास किया जो कि पूरी तरह अलोकतांत्रिक है ,
विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुरली मनोहर और प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष संजय पालीवाल ने कहा कि भाजपा सरकार पूरे देश में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित कार्यक्रमों एवं रैलियों में सरकारी मशीनरी का दुरूपयोग करना अलोकतांत्रिक और संविधान विरोधी कृत्य है।
विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष संतोष चौहान और युवा नेता वरुण बालियान ने कहा कि भाजपा सरकार डरी हुई है जिसके कारण अलोकतांत्रिक कृत्य कर विपक्ष की रैलियों को रोकने का कुप्रयास कर रही है,
विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक रामयश सिंह और प्रदेश कांग्रेस सचिव प्रदीप चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार में सबसे ज्यादा पेपर लीक जिसके कारण छात्रों में भारी नाराजगी है,राम मंदिर में चंदा चोरी से लाखों श्रद्धालुओं की आस्था को ठेस पहुंची है जिससे भाजपा सरकार घबराकर विपक्ष के नेताओं की रैली को असफल करने का असफल प्रयास कर रही है जो कि पूरी तरह अलोकतांत्रिक है। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष अजय गिरी और यूथ कांग्रेस प्रदेश महासचिव उत्कर्ष वालिया ने कहा कि भाजपा सरकार में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज और पैलेट गन के प्रयोग से पूरा देश आक्रोशित हैं और आने वाले दिनों में इस सरकार को सबक सिखाने का काम करेंगे। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पूर्व अध्यक्ष ओपी चौहान और पूर्व सभासद अशोक शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार जो न भय न भ्रष्टाचार का नारा देकर सत्ता में आई आज उन्हीं की सरकार में भय और भ्रष्टाचार चरम पर है। विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से महिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लता जोशी, महानगर कांग्रेस महासचिव तरूण व्यास, उज्जवल वालिया, ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा,हिमांशु राजपूत, मार्कण्डेय सिंह,पार्षद विवेक भूषण विक्की, सुनील कुमार सिंह, नौमान अंसारी,महावीर वशिष्ठ, पार्षद प्रतिनिधि शहाबुद्दीन अंसारी, पूर्व पार्षद मेहरबान खान, महानगर कांग्रेस महासचिव शादाब खान, गौरव गोस्वामी, मोहित अरियाल, नन्दन कुमार,शुभम जागरिया ,नितिन यादव, सतीश दाबड़े, अज्जू खान,मंजू गोस्वामी,सुमन अग्रवाल, आशीष प्रधान , यूथ कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष यश शर्मा, दिनेश पुण्डीर आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

मानसून ऋतु-2026 के दौरान प्रदेश में दीर्घावधि औसत से 8% अधिक वर्षा के बावजूद प्रदेश के 37 जिलों में औसत से कम वर्षा

लखनऊ/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मानसून ऋतु (01 जून – 30 सितम्बर) 2026 के दौरान उत्तरोत्तर प्रबल होती एल-नीनो परिस्थितियों के दृष्टिगत मानसून ऋतु के प्रथम चरण (जून-जुलाई) के दौरान प्रदेश में सामान्य से कम वर्षा के बावजूद मानसून ऋतु के द्वितीय चरण (अगस्त-सितम्बर) के दौरान तटस्थ धनात्मक हिन्द महासागरीय द्विध्रुव एवं हिन्द महासागर में बने कुल 10

विवाहिता की गाजियाबाद में मौत मामले में परिजनों में आक्रोश, ससुराल के बाहर शव रखकर किया हंगामा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हनुमान चौक के निकट मोहल्ला घेर कालेराय निवासी सुशील तायल की पुत्री प्राची की गाजियाबाद के थाना वेब सिटी क्षेत्र अंतर्गत अपने मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला बुधवार को उस वक्त गरमा गया, जब विवाहिता की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए बुधवार देर शाम

नौ माह में वन विभाग ने 370 कोबरा सहित रेस्क्यू किए 2221 वन्यजीव

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार वन प्रभाग ने इस वर्ष बाईस सौ वन्यजीवों को रेस्क्यू किया है। वन विभाग के 1 जनवरी से 24 सितंबर 2026 तक के आंकड़ों के अनुसार जिले की अलग-अलग रेंज में 2,221 वन्यजीवों का रेस्क्यू किया गया है। सबसे अधिक सांप रेस्क्यू किए गए है। जिनमें 370 कोबरा, 323 वाइपर, 246 धामन

अखिल भारतीय प्राच्य विद्या सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा की

हरिद्वार (रिपोर्टर)। 52वें अखिल भारतीय प्राच्य विद्या सम्मेलन के विशेष आयोजन के लिए स्पेशल इवेंट ग्रुप द्वारा की जा रही तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को लेकर पतंजलि के प्रदर्शन कला विभाग में समन्वयकों, अतिरिक्त समन्वयकों एवं स्वयंसेवकों की बैठक आयोजित कर तैयारियों पर चर्चा की गयी। बैठक में स्पेशल इवेंट ग्रुप के मुख्य संयोजक स्वामी आर्षदेव

भाजपा नेता अनिरूद्ध भाटी ने दिया कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक को ज्ञापन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भाजपा स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अनिरूद्ध भाटी ने कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक को ज्ञापन देकर वार्ड 4 स्थित सूखी नदी से सटी रामगढ़ बस्ती में सुरक्षा दीवार का निर्माण कराने की मांग की है। अनिरूद्ध भाटी ने बताया कि बस्ती में लगभग 1200 की आबादी निवास करती हैं। भारी बरसात के

रानीपुर कोतवाली पुलिस ने चोरी की बाइक समेत दबोचा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। रानीपुर कोतवाली पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की बाइक बरामद की गयी है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। 24 सितम्बर को ग्राम हरचंदपुर मंगलौर निवासी विनय कुमार ने भेल सेक्टर-4 पीठ बाजार से बाइक चोरी कर लिए जाने

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal