पालिका क्षेत्र के पीएम आवास में 79 ने किया पैसा लेने से इंकार

Share :

मुजफ्फरनगर। मोदी सरकार की पहल पर देश में गरीब परिवारों के अपने घर बनाने को शुरू की प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी में मिलने वाली 2.5 लाख रुपये की मदद के लिए लोग दर-दर भटकने को विवश हैं, लेकिन इस योजना में सर्वेयर कंपनी ने दावा किया है कि नगरपालिका क्षेत्र में पीएम आवास योजना शहरी में आवेदन करने वाले 79 लोगों ने योजना का पैसा लेने से इंकार कर दिया है। अब इन्हें कर्टेलमेंट डीपीआर में डालकर इसका सत्यापन कराने की पालिका से मांग सर्वेयर कंपनी की ओर से की है ताकि इसका निस्तारण होने के बाद में पीएम आवास के नए आवेदकों की डीपीआर बनाकर स्वीकृति के लिए भेजी जा सके, लेकिन अपात्र ठहराए इन 79 लोगों की सूची में गड़बड़ मिली है। जांच में कई आवेदकों के फोन नम्बर फर्जी पाए जाने के बाद पालिका सूची का भौतिक सत्यापन कराये जाने का निर्णय लेते हुए सर्वेयर कंपनी से एक कर्मचारी की मांग की है। पीएम आवास योजना में डूडा संग काम कर रही सर्वेयर कंपनी के जिला समन्यक ब्रज देव ने बताया कि सभी नगरीय क्षेत्रों से बनी कर्टेलमेंट डीपीआर की जांच और स्वीकृति के बाद नई डीपीआर बनाने का काम शुरू होगा। कर्टेलमेंट डीपीआर में वो आवेदक शामिल हैं, जिनके द्वारा योजना में आवेदन स्वीकार होने के बाद पैसा लेने से इंकार किया है, जिन्हें अपात्रता श्रेणी में रखा है। नगरपालिका मुजफ्फरनगर के अन्तर्गत शहरी क्षेत्र में 4659 आवेदक इस कर्टेलमेंट डीपीआर में शामिल किए हैं, जोकि 2107 से 2024 तक के हैं। इनमें से 4580 पात्र पाए गए, वहीं 79 आवेदकों को अपात्रता की श्रेणी में रखा है। उन्होंने बताया कि कर्टेलमेंट डीपीआर में शामिल शहरी क्षेत्र के इन 79 अपात्र आवेदकों की जांच को पालिका को पत्रावली भेजी गई है। इसमें ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने टीएस नरेश शिवालिया को सूची का सत्यापन कराकर जांच रिपोर्ट देने के लिए कहा है।
बता दें, पीएम आवास योजना में केन्द्र सरकार की ओर से पात्र आवेदक को मकान बनाने के लिए ढाई लाख रुपये की सहायता दी जाती है। पहली किस्त में 50 हजार, दूसरी में डेढ़ लाख और तीसरी किस्त में 50 हजार रुपये दिए जाते हैं। आॅनलाइन आवेदन के बाद त्रिस्तरीय जांच होती है। इसमें नगर पालिका, तहसील और डूडा की ओर से सर्वेयर कंपनी के कर्मचारी जांच करते हैं। जिले में 7 हजार लोगों ने आवास के लिए आवेदन किए है, जो लंबित हैं। वहीं नई डीपीआर बनाने की कवायद शुरू की जा चुकी है।

इन्होंने कहा-
टीएस नरेश शिवालिया ने बताया कि पीएम आवास योजना के तहत सर्वेयर कंपनी के जिला समन्वयक की ओर से कर्टेलमेंट डीपीआर की पत्रावली पालिका को 79 अपात्रों की जांच करने के लिए दी थी। ईओ के आदेश पर अपात्रों की सूची अवलोकन करते हुए जांच प्रारम्भ कराई गई, जिसमें दिए कई फोन नम्बरों पर आवेदकों से सम्पर्क साधने का प्रयास किया, लेकिन सूची में दिये कई मोबाइल नम्बर फर्जी पाए गए हैं। ऐसे में फोन पर किसी से सम्पर्क नहीं हो पाने से भौतिक सत्यापन कराने का निर्णय लिया है। इसके लिए लाइसेंस पटल पर कार्यरत बीसी सोनू मित्तल को लगाया है। वहीं सर्वेयर कंपनी से अपात्रों के पते की जानकारी के लिए एक कर्मी देने की मांग की गई है। अभी सर्वेयर कंपनी द्वारा अपना कर्मचारी नहीं दिया गया, जिससे भौतिक सत्यापन पूरा नहीं हो पाया है। जल्द ही सत्यापन कराकर रिपोर्ट ईओ को प्रेषित कर दी जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन ने किया नवागत ईओ का स्वागत

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन उत्तर प्रदेश शाखा नगर पालिका परिपद, मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष बृजमोहन एवं संगठन के पदाधिकारियों द्वारा नगर पालिका परिषद, मुजफ्फरनगर के नवांतुग अधिशासी अधिकारी पवन कुमार को पालिका का कार्यभार ग्रहण करने के उपलक्ष में पुष्पगुच्छ (बुके) एवं मिष्ठान आदि देकर अपनी शुभकमानाएं प्रस्तुत की। इस दौरान पालिका के समस्त

राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ ने उठाई दक्ष प्रजापति चौक बनाने की मांग

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार प्रजापति का अचानक जनपद मुजफ्फरनगर आगमन हुआ। इस दौरान उन्होंने जनपद में प्रजापति समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों एवं समाज में व्याप्त असंतोष के विषय में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह प्रजापति ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को अवगत कराया

शहर में मोहर्रम के जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, परखी व्यवस्था

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहर में मौहर्रम पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से एसपी सिटी अमृत जैन द्वारा मौहर्रम जुलूस मार्ग पर पुलिस बल के साथ पैदल मार्च कर निरीक्षण करते हुए आमजन को सुरक्षा को एहसास कराया गया तथा आयजकों से वार्ता कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुजफ्फरनगर शहर में आगामी मौहर्रम पर्व के दृष्टिगत

श्रीराम कॉलेज के कई छात्रों का इंडोरामा कंपनी में चयन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद की अग्रणी शिक्षण संस्थाओं में शामिल श्रीराम कॉलेज के छात्रों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ख्याति प्राप्त इंडोरामा सिंथेटिक्स इंडिया लि. कंपनी मे चयन प्राप्त कर संस्थान का नाम गौरवान्वित किया है। पूर्ण चयन प्रक्रिया के तहत कंपनी द्वारा लिखित परीक्षा, तकनीकी साक्षात्कार एवं पोर्टफोलियो साक्षात्कार

राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन में सौंपा डीएम को ज्ञापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन द्वारा जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को संजय अरोड़ा राष्ट्रीय संयोजक के नेतृत्व में एक ज्ञापन सौंपा गया। उक्त ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने मुजफ्फरनगर में मोहर्रम के जलूस को लेकर व रुड़की रोड पर एक अवैध मजार को हटाने की मांग की। इस अवसर पर संजय अरोड़ा ने कहा

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal