मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहर में मौहर्रम पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से एसपी सिटी अमृत जैन द्वारा मौहर्रम जुलूस मार्ग पर पुलिस बल के साथ पैदल मार्च कर निरीक्षण करते हुए आमजन को सुरक्षा को एहसास कराया गया तथा आयजकों से वार्ता कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
मुजफ्फरनगर शहर में आगामी मौहर्रम पर्व के दृष्टिगत शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने हेतु पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन द्वारा सोमवार 15 जून को कोतवाली नगर एवं थाना खालापार क्षेत्रान्तर्गत प्रस्तावित मौहर्रम जुलूस मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा जुलूस मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्थाओं, यातायात प्रबंधन, संवेदनशील स्थलों एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के बाद एसपी सिटी द्वारा मौहर्रम जुलूस मार्ग पर पुलिस बल के साथ पैदल मार्च किया गया तथा आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया तथा शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने की अपील की गई। इस अवसर पर एसपी सिटी अमृत जैन द्वारा मौहर्रम आयोजन से जुड़े आयोजकों एवं गणमान्य व्यक्तियों के साथ संवाद स्थापित किया गया तथा उन्हें शासन द्वारा जारी गाइडलाइन्स से अवगत कराते हुए जुलूस के शांतिपूर्ण एवं निर्धारित नियमों के अनुरूप आयोजन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। साथ ही आयोजकों से प्रशासन का सहयोग करने तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई। मुजफ्फरनगर पुलिस जनपदवासियों से अपील करती है कि आगामी मौहर्रम पर्व को आपसी भाईचारे, सौहार्द एवं शांति के साथ संपन्न कराने में सहयोग करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा सूचना की जानकारी तत्काल स्थानीय पुलिस को दें।

e-paper 16/06/2026 Muzaffarnagar
Author: Friends Reporter Team Post Views: 23






