मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। दी मुजफ्फरनगर नई मंडी गौशाला रजि. द्वारा नई मंडी गौशाला में दो दिवसीय श्री गोवर्धन पर्व एवं गौ माता पूजन का भव्य आयोजन किया गया। इस वर्ष भी इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण गोबर से निर्मित 40 फुट के भगवान गोवर्धन की विशाल प्रतिमा रही, जिसे देखने और दर्शन करने के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।
इस भव्य धार्मिक कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, प्रमुख समाजसेवी भीमसेन कंसल, उद्योगपति राकेश बिंदल, पूर्व विधायक अशोक कंसल, वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप और नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप आदि गणमान्य लोगों ने किया। सभी अतिथियों ने मिलकर भगवान गोवर्धन की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और महाआरती कर जनपद की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर आने को सुंदर-सुंदर झांकियां लगाई गई एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।

कार्यक्रम संयोजक संजय मित्तल ने बताया कि इस वर्ष नई मंडी गौशाला के 100 वर्ष पूर्ण होने पर गोवर्धन पर्व, गौ माता पूजन एवं लगने वाला भव्य मेला 2 दिन तक चलेगा जिसमें श्रद्धालु भगवान गोवर्धन के 2 दिन तक दर्शन कर सकेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने में कमेटी के अध्यक्ष विनय गोयल, मंत्री हरिशंकर मुंदडा, कोषाध्यक्ष भूषण लाल, सुरेंद्र बंसल, राजेश गोयल, श्याम सुंदर, अनुज सिंघल आदि का विशेष सहयोग रहा।

कुंभ-2027 की तैयारियों को लेकर मंडलायुक्त ने किया स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
हरिद्वार (रिपोर्टर)। आयुक्त गढ़वाल मंडल आनंद स्वरूप ने सोमवार को हरिद्वार भ्रमण के दौरान कुंभ मेला-2027 की तैयारियों के तहत संचालित विभिन्न निर्माण एवं अनुरक्षण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने डाम कोठी में अधिकारियों के साथ बैठक कर कुंभ मेले से जुड़ी निर्माण योजनाओं, आधारभूत सुविधाओं एवं अस्थाई व्यवस्थाओं की प्रगति की






