एम.जी. पब्लिक स्कूल में दीपोत्सव का उल्लास, दीयों से रोशन हुआ परिसर

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। एम.जी. पब्लिक स्कूल में रविवार, 8 नवंबर को दीपावली का पर्व हर्षाेल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। दीपोत्सव के अवसर पर विद्यालय परिसर को दीपों और मोमबत्तियों से सजाकर रोशनी से जगमग कर दिया गया। कार्यक्रम में एम.जी. चेरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन सतीश चन्द गोयल ने विद्यालय पहुंचकर दीप प्रज्ज्वलित किए और सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

एम.जी. पब्लिक स्कूल में दीपावली का उल्लास नजर आया। दीपोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के संस्थापक बाबू हरबंस लाल गोयल के स्मृति स्थल पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया गया। इसके बाद दीप प्रज्ज्वलित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। प्रधानाचार्या मोनिका गर्ग ने एम.जी. चेरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन सतीश चन्द गोयल का स्वागत किया। उन्होंने शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ दीपोत्सव में सहभागिता की। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने पूरे परिसर में दीपक और मोमबत्तियां जलाकर दीपावली की खुशियां साझा कीं। अनगिनत दीपों की रोशनी से विद्यालय परिसर जगमगा उठा। दीपोत्सव के दौरान सकारात्मकता, उत्साह और आपसी सौहार्द का वातावरण देखने को मिला। कार्यक्रम में पूरा एम.जी. परिवार एकजुट होकर रोशनी के इस पर्व के उत्सव में शामिल हुआ। दीपों की जगमगाहट के बीच सभी ने प्रकाश पर्व का आनंद लिया। इस आयोजन के माध्यम से अंधकार से प्रकाश की ओर बढ़ने, सकारात्मक सोच अपनाने और आपसी प्रेम एवं सद्भाव बनाए रखने का संदेश दिया गया। अंत में मिष्ठान वितरित कर सभी को शुभकामनाएं दी गई।

दी मुजफ्फरनगर नई मंडी गौशाला का दो दिवसीय श्री गोवर्धन पर्व एवं गौ माता पूजन का भव्य आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। दी मुजफ्फरनगर नई मंडी गौशाला रजि. द्वारा नई मंडी गौशाला में दो दिवसीय श्री गोवर्धन पर्व एवं गौ माता पूजन का भव्य आयोजन किया गया। इस वर्ष भी इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण गोबर से निर्मित 40 फुट के भगवान गोवर्धन की विशाल प्रतिमा रही, जिसे देखने और दर्शन करने के लिए भारी

कुंभ-2027 की तैयारियों को लेकर मंडलायुक्त ने किया स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

हरिद्वार (रिपोर्टर)। आयुक्त गढ़वाल मंडल आनंद स्वरूप ने सोमवार को हरिद्वार भ्रमण के दौरान कुंभ मेला-2027 की तैयारियों के तहत संचालित विभिन्न निर्माण एवं अनुरक्षण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने डाम कोठी में अधिकारियों के साथ बैठक कर कुंभ मेले से जुड़ी निर्माण योजनाओं, आधारभूत सुविधाओं एवं अस्थाई व्यवस्थाओं की प्रगति की

जागाहेड़ी टोल के पास भीषण हादसे में छह लोगों की मौत पर सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया ने जताया शोक

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद मुजफ्फरनगर में जागाहेड़ी टोल प्लाजा के पास आज सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में कार बिजली के खंभे से टकराने के बाद आग लगने से छह लोगों की जलकर हुई मौत पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट करते

पैरालंपिक एवं एशियन पैरा गेम्स में पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाने वाली प्रीति पाल का मंत्री कपिल देव ने किया सम्मान

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आज मुजफ्फरनगर स्थित अपने आवास पर अंतरराष्ट्रीय पैरा एथलीट एवं देश का गौरव प्रीति पाल ने अपने परिजनों के साथ प्रदेश सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने प्रीति पाल को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया तथा उनकी खेल उपलब्धियों की सराहना करते

उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ जनपद हरिद्वार में हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाई गई

हरिद्वार (रिपोर्टर)। उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ के अवसर पर जनपद हरिद्वार में विभिन्न कार्यक्रम हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ आयोजित किए गए। इस अवसर पर ऋषिकुल ऑडिटोरियम में जिला स्तरीय मुख्य समारोह का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ जनपद के प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक

जागाहेड़ी टोल प्लाजा के निकट भीषण सड़क हादसे में छह युवाओं की मृत्यु अत्यंत दुखद एवं हृदयविदारक : कपिल देव

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद मुज़फ्फरनगर के थाना तितावी क्षेत्र अंतर्गत जागाहेड़ी टोल प्लाजा के निकट आज सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में कार के बिजली के खंभे से टकराने के बाद आग लगने से छह युवाओं की दर्दनाक मृत्यु हो जाने की घटना अत्यंत दुखद एवं हृदयविदारक है। इस हादसे में हरियाणा के जनपद हांसी के

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई