पैरालंपिक एवं एशियन पैरा गेम्स में पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाने वाली प्रीति पाल का मंत्री कपिल देव ने किया सम्मान

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आज मुजफ्फरनगर स्थित अपने आवास पर अंतरराष्ट्रीय पैरा एथलीट एवं देश का गौरव प्रीति पाल ने अपने परिजनों के साथ प्रदेश सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने प्रीति पाल को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया तथा उनकी खेल उपलब्धियों की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। मंत्री कपिल देव ने कहा कि जनपद मुजफ्फरनगर के ग्राम हाशमपुर की बेटी प्रीति पाल ने अपनी असाधारण प्रतिभा, अदम्य इच्छाशक्ति, दृढ़ संकल्प और अथक परिश्रम के बल पर अंतरराष्ट्रीय खेल जगत में भारत का गौरव बढ़ाया है। उनकी उपलब्धियां प्रत्येक देशवासी के लिए गर्व का विषय हैं।
प्रीति पाल ने वर्ष 2024 में फ्रांस की राजधानी पेरिस में आयोजित पैरालंपिक खेलों में महिलाओं की 100 मीटर एवं 200 मीटर टी-35 स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचा था। इसके साथ ही वह पैरालंपिक में ट्रैक एंड फील्ड स्पर्धा में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनीं। उनकी इन उपलब्धियों के लिए भारत सरकार द्वारा उन्हें प्रतिष्ठित अर्जुन पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। प्रीति पाल ने अपनी अंतरराष्ट्रीय सफलता का सिलसिला जारी रखते हुए जापान में आयोजित वर्ष 2026 के एशियन पैरा गेम्स में भी महिलाओं की 100 मीटर एवं 200 मीटर दौड़ में दो रजत पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया। इस प्रकार पैरालंपिक और एशियन पैरा गेम्स में उनके नाम चार महत्वपूर्ण पदक दर्ज हैं। उनकी खेल उपलब्धियों को सम्मान देते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने उन्हें खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) के महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया है। 24 मार्च 2026 को लखनऊ स्थित लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान किया। उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता सीधी भर्ती नियमावली-2022 के अंतर्गत ग्राम्य विकास विभाग में यह जिम्मेदारी प्रदान की गई है। यह प्रदेश सरकार की उस पहल का हिस्सा है, जिसके माध्यम से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश और प्रदेश का गौरव बढ़ाने वाले खिलाड़ियों को सरकारी सेवाओं में महत्वपूर्ण अवसर प्रदान किए जा रहे हैं।
मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने, खिलाड़ियों को सम्मानजनक अवसर उपलब्ध कराने तथा युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। प्रीति पाल को बीडीओ के पद पर नियुक्ति मिलना उनकी खेल उपलब्धियों के साथ-साथ प्रदेश में प्रतिभा और परिश्रम को मिल रहे सम्मान का भी उदाहरण है।उन्होंने कहा कि प्रीति पाल की सफलता विशेष रूप से बेटियों के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने यह साबित किया है कि मजबूत इच्छाशक्ति, निरंतर अभ्यास और आत्मविश्वास के बल पर किसी भी चुनौती को अवसर में बदला जा सकता है। निश्चित रूप से उनकी उपलब्धियां आने वाली पीढ़ियों को अपने सपनों को साकार करने और देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित करती रहेंगी।

दी मुजफ्फरनगर नई मंडी गौशाला का दो दिवसीय श्री गोवर्धन पर्व एवं गौ माता पूजन का भव्य आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। दी मुजफ्फरनगर नई मंडी गौशाला रजि. द्वारा नई मंडी गौशाला में दो दिवसीय श्री गोवर्धन पर्व एवं गौ माता पूजन का भव्य आयोजन किया गया। इस वर्ष भी इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण गोबर से निर्मित 40 फुट के भगवान गोवर्धन की विशाल प्रतिमा रही, जिसे देखने और दर्शन करने के लिए भारी

कुंभ-2027 की तैयारियों को लेकर मंडलायुक्त ने किया स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

हरिद्वार (रिपोर्टर)। आयुक्त गढ़वाल मंडल आनंद स्वरूप ने सोमवार को हरिद्वार भ्रमण के दौरान कुंभ मेला-2027 की तैयारियों के तहत संचालित विभिन्न निर्माण एवं अनुरक्षण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने डाम कोठी में अधिकारियों के साथ बैठक कर कुंभ मेले से जुड़ी निर्माण योजनाओं, आधारभूत सुविधाओं एवं अस्थाई व्यवस्थाओं की प्रगति की

जागाहेड़ी टोल के पास भीषण हादसे में छह लोगों की मौत पर सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया ने जताया शोक

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद मुजफ्फरनगर में जागाहेड़ी टोल प्लाजा के पास आज सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में कार बिजली के खंभे से टकराने के बाद आग लगने से छह लोगों की जलकर हुई मौत पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट करते

एम.जी. पब्लिक स्कूल में दीपोत्सव का उल्लास, दीयों से रोशन हुआ परिसर

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। एम.जी. पब्लिक स्कूल में रविवार, 8 नवंबर को दीपावली का पर्व हर्षाेल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। दीपोत्सव के अवसर पर विद्यालय परिसर को दीपों और मोमबत्तियों से सजाकर रोशनी से जगमग कर दिया गया। कार्यक्रम में एम.जी. चेरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन सतीश चन्द गोयल ने विद्यालय पहुंचकर दीप प्रज्ज्वलित किए और

उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ जनपद हरिद्वार में हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाई गई

हरिद्वार (रिपोर्टर)। उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ के अवसर पर जनपद हरिद्वार में विभिन्न कार्यक्रम हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ आयोजित किए गए। इस अवसर पर ऋषिकुल ऑडिटोरियम में जिला स्तरीय मुख्य समारोह का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ जनपद के प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक

जागाहेड़ी टोल प्लाजा के निकट भीषण सड़क हादसे में छह युवाओं की मृत्यु अत्यंत दुखद एवं हृदयविदारक : कपिल देव

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद मुज़फ्फरनगर के थाना तितावी क्षेत्र अंतर्गत जागाहेड़ी टोल प्लाजा के निकट आज सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में कार के बिजली के खंभे से टकराने के बाद आग लगने से छह युवाओं की दर्दनाक मृत्यु हो जाने की घटना अत्यंत दुखद एवं हृदयविदारक है। इस हादसे में हरियाणा के जनपद हांसी के

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई