मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर जनपद की राजनीति में सुरेंद्र सिंह मैनवाल की मंगलवार को कांग्रेस में फिर से घर वापसी हो गई हैं। वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेंद्र सिंह मैनवाल पूर्व में कांग्रेस से जुड़े रहे हैं। इसके बाद उन्होंने बहुजन समाज पार्टी का दामन थाम लिया था और वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में बसपा के टिकट पर पुरकाजी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था। वर्ष 2022 में सुरेंद्र पाल सिंह मैनवाल को बसपा ने मुजफ्फरनगर के पुरकाजी विधानसभा सीट से अपना प्रत्याशी बनाया था।
कांग्रेस में उनकी वापसी को जिले की राजनीति में एक नए घटनाक्रम के रूप में देखा जा रहा है। बीते दिनों उनकी दिल्ली पार्टी मुख्यालय पर विधिवत वापसी की घोषणा के बाद मंगलवार को मुजफ्फरनगर में मीडिया के साथ साझा की गई।
मीडिया से वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा और नीतियों में लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता, सामाजिक न्याय, समानता तथा संविधान के मूल्यों की रक्षा जैसे विषय प्रमुख हैं, जिनसे प्रेरित होकर घर वापसी का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि कि लोकतंत्र की रक्षा और समाज में सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ उनकी मंशा देश की भावी पीढ़ी को बेहतर कर के लिए यह निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए यह कदम उठाया गया है। इस दौरान पूर्व मंत्री दीपक कुमार, पूर्व जिलाध्यक्ष सुबोध शर्मा, नरेंद्र पाल सिंह वर्मा, हरेंद्र त्यागी, वीपी गर्ग, विनोद धीमान, गुफरान काजमी, अकील राणा, गीता काकरान, सतीश शर्मा समेत अन्य कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

श्रीराम विहार कॉलोनी में गोवर्धन पर्व हर्षोल्लास एवं सामूहिक सद्भाव के साथ मनाया
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जानसठ रोड स्थित श्रीराम विहार कॉलोनी में आज गोवर्धन पर्व के पावन अवसर पर कॉलोनीवासियों द्वारा सामूहिक रूप से गोवर्धन प्रसाद का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कॉलोनी के सभी परिवारों ने उत्साह एवं श्रद्धा के साथ सहभागिता करते हुए एक साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण किया और आपसी प्रेम, भाईचारे एवं सौहार्द






