मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जानसठ रोड स्थित श्रीराम विहार कॉलोनी में आज गोवर्धन पर्व के पावन अवसर पर कॉलोनीवासियों द्वारा सामूहिक रूप से गोवर्धन प्रसाद का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कॉलोनी के सभी परिवारों ने उत्साह एवं श्रद्धा के साथ सहभागिता करते हुए एक साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण किया और आपसी प्रेम, भाईचारे एवं सौहार्द का आनंद लिया।

कार्यक्रम में अभिषेक अग्रवाल, अश्वनी मित्तल, वंशिका अग्रवाल, पल्लवी मित्तल, भीमसेन कंसल, महेश जिंदल, नरेंद्र जी, पुष्पेंद्र जी, श्रीमती अंजू अग्रवाल (पूर्व चेयरमैन), जितेंद्र कुच्छल, प्रवीण जी, मोनिका जी सहित कॉलोनी के अनेक गणमान्य परिवारजन उपस्थित रहे। इस अवसर पर सभी ने कहा कि इस प्रकार के सामूहिक आयोजन हमारी सामाजिक एकता, पारिवारिक संस्कारों एवं आपसी सद्भाव को मजबूत करते हैं। सभी परिवारों ने मिलकर पर्व की खुशियां साझा कीं और आयोजन का भरपूर आनंद लिया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

श्रद्धालुओ ने भक्तिभाव से ग्रहण किया अन्नकूट का भोग प्रसाद
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। दीपावली के पंचपर्वो के चतुथ्र पुष्प के रूप मे जनपद के विभिन्न मंदिरो मे अन्नकूट प्रसाद का वितरण किया गया। जिसे श्रद्धालु भक्तजनो ने श्रद्धा और प्रेम से ग्रहण किया। मेरठ रोड सदर तहसील स्थित प्राचीन शिव मंदिर मे अन्नकूट पर्व का आयोजन किया गया। रालोद के प्रोफेसनल मंच के जिलाध्यक्ष एवं तहसील






