श्रीमद्भागवत कथा अनुष्ठान की भागवत से भारत बनेगा विकसित देश-रेशू

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आगामी 13 से 20 नवम्बर तक रेशू विहार के रेशू प्रांगण में एक अनुष्ठान की श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह का आयोजन किया गया है। 21 नवम्बर को देवउठनी एकादशी के पावन अवसर पर एक कन्या के विवाह का भी आयोजन किया जाएगा। रेशू परिवार के मुखिया जयप्रकाश गर्ग व सत्यप्रकाश रेशू ने बताया कि उन्होंने अपने माता-पिता एवं गुरूजनों की प्रेरणा व श्रीमद् भागवत कथा की उद्गम स्थली शुकतीर्थ के जीर्णोद्धारक स्वामी कल्याण देव की प्रेरणा से अनुष्ठान की श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया है। कथा व्यास आचार्य शांतनु महाराज के श्रीमुख से दिव्य ओज पूर्ण भागवत कथा पहली बार सुनने को मिलेगी। ओज की कथा का अर्थ हमारे जीवन, परिवार, व्यापार, समाज, धर्म, शिक्षा, कृषि, राजनीति आदि में क्या महत्व है, आचार्य शांतनु महाराज विस्तार से बताएगे। कथा व्यास आचार्य शांतनु महाराज, योगी आदित्यनाथ के गोरखपुर स्थित पीठ, गोरखनाथ मंदिर में भी श्रीराम कथा व श्रीमद् भागवत कथा कहते हैं। उसी पवित्र स्थल पर रेशू परिवार ने मुजफ्फरनगर की आत्मिक और सामाजिक शक्ति को जागृत एवं विकसित करने के लिए आचार्य शांतनु महाराज से कथा करने का सविनय निवेदन किया था। जिस कारण 13 से 20 नवम्बर 2026 को मुजफ्फरनगर के रेशू प्रागंण में भागवत का गुनगान होगा। जिससे भारत 2047 से पहले ही विकसित देश बन सके।
कथा का शुभारंभ 13 नवम्बर को रेशू विहार रेलवे फाटक स्थित श्री राज दुर्गा मंदिर से भव्य कलश यात्रा के साथ होगा। इस कलश यात्रा में 121 महिलाएं शामिल होगी, जो लगभग 125 मीटर की दूरी बैंड-बाजों के साथ पैदल तय करेंगी। इस पावन अवसर पर शहर के गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहेंगे। भागवत कथा से जहाँ शुकदेव ऋषि ने राजा परिक्षत का जीवन बदला, वहीं देश के अनेको क्रान्तिकारियों, सन्तों, राजनेताओं, उद्योग व्यापार से जुडे लोगो. कवियों, सहित्यकारों, किसानों, छात्र-छात्राओं, फिल्मकारों, शिक्षकों, मातृशक्तियों, बच्चों वैज्ञानिकों आदि ने भी अपना जीवन बदला। कथा में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए स्वागत, सुरक्षा, पेयजल, जूते-चप्पल रखने की व्यवस्था एवं प्रसाद वितरण आदि की व्यवस्था को बड़ा स्वरूप दिया गया है। इसके लिए श्रीमद् भागवत कथा में रूचि रखने वाले कार्यकर्ता पूरी कर्मठता से सेवा कार्य में जुटे हैं। सत्यप्रकाश रेशू ने बताया कि कथा को एक परिवारिक कथा का स्वरूप दिया गया है, जिससे समाज का हर वर्ग एक परिवार की तरह जुड़कर व्यापक ज्ञान प्राप्त कर सके। कथा में अनेक संतो, महात्माओं, महामंडलेश्वरों, जगतगुरुओं, ज्योतिषाचार्यों और विद्वान पंडितों को आमंत्रित किया गया है। परिसर में पार्किंग, सुरक्षा, पेयजल, प्रकाश (लाइटिंग) एवं साफ-सफाई आदि की व्यापक व्यवस्था की गई है। यहाँ युवाओं, बुजुर्गों, महिलाओं एवं बच्चों सहित सभी श्रद्धालुओं की सुख-सुविधाओं का पूर्ण ध्यान रखा गया है। इस भव्य कथा के आयोजन का मुख्य उद्देश्य और सार वर्ष 2047 से पहले भारत को एक विकसित देश बनाने के संकल्प को गति देना है। प्रेस से वार्ता करते समय स्वामी गीतानंद गिरी, बबीता दीदी, अमित पटपटिया, शिशु कांत गर्ग आदि उपस्थित रहे।

श्रीराम विहार कॉलोनी में गोवर्धन पर्व हर्षोल्लास एवं सामूहिक सद्भाव के साथ मनाया

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जानसठ रोड स्थित श्रीराम विहार कॉलोनी में आज गोवर्धन पर्व के पावन अवसर पर कॉलोनीवासियों द्वारा सामूहिक रूप से गोवर्धन प्रसाद का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कॉलोनी के सभी परिवारों ने उत्साह एवं श्रद्धा के साथ सहभागिता करते हुए एक साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण किया और आपसी प्रेम, भाईचारे एवं सौहार्द

श्रद्धालुओ ने भक्तिभाव से ग्रहण किया अन्नकूट का भोग प्रसाद

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। दीपावली के पंचपर्वो के चतुथ्र पुष्प के रूप मे जनपद के विभिन्न मंदिरो मे अन्नकूट प्रसाद का वितरण किया गया। जिसे श्रद्धालु भक्तजनो ने श्रद्धा और प्रेम से ग्रहण किया। मेरठ रोड सदर तहसील स्थित प्राचीन शिव मंदिर मे अन्नकूट पर्व का आयोजन किया गया। रालोद के प्रोफेसनल मंच के जिलाध्यक्ष एवं तहसील

अधिवक्ता सुरेंद्र सिंह मैनवाल की कांग्रेस में फिर हुई घर वापसी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर जनपद की राजनीति में सुरेंद्र सिंह मैनवाल की मंगलवार को कांग्रेस में फिर से घर वापसी हो गई हैं। वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेंद्र सिंह मैनवाल पूर्व में कांग्रेस से जुड़े रहे हैं। इसके बाद उन्होंने बहुजन समाज पार्टी का दामन थाम लिया था और वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में बसपा के टिकट

दी मुजफ्फरनगर नई मंडी गौशाला का दो दिवसीय श्री गोवर्धन पर्व एवं गौ माता पूजन का भव्य आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। दी मुजफ्फरनगर नई मंडी गौशाला रजि. द्वारा नई मंडी गौशाला में दो दिवसीय श्री गोवर्धन पर्व एवं गौ माता पूजन का भव्य आयोजन किया गया। इस वर्ष भी इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण गोबर से निर्मित 40 फुट के भगवान गोवर्धन की विशाल प्रतिमा रही, जिसे देखने और दर्शन करने के लिए भारी

कुंभ-2027 की तैयारियों को लेकर मंडलायुक्त ने किया स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

हरिद्वार (रिपोर्टर)। आयुक्त गढ़वाल मंडल आनंद स्वरूप ने सोमवार को हरिद्वार भ्रमण के दौरान कुंभ मेला-2027 की तैयारियों के तहत संचालित विभिन्न निर्माण एवं अनुरक्षण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने डाम कोठी में अधिकारियों के साथ बैठक कर कुंभ मेले से जुड़ी निर्माण योजनाओं, आधारभूत सुविधाओं एवं अस्थाई व्यवस्थाओं की प्रगति की

जागाहेड़ी टोल के पास भीषण हादसे में छह लोगों की मौत पर सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया ने जताया शोक

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद मुजफ्फरनगर में जागाहेड़ी टोल प्लाजा के पास आज सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में कार बिजली के खंभे से टकराने के बाद आग लगने से छह लोगों की जलकर हुई मौत पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट करते

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal