अफसरों को बंधक बनाकर किसान मजदूर संगठन ने घेरी कलेक्ट्रेट

Share :

मुजफ्फरनगर। किसान मजदूर संगठन ने विभिन्न मांगों को लेकर शनिवार को कलेक्ट्रेट का घेराव करते हुए धरना दिया। इस बीच घंटों तक अफसरों को धरने पर अपने बीच बंधक बनाकर बैठाते हुए किसानों से जुड़ी समस्याओं का निदान होने और उच्च अधिकारियों को धरने पर बुलाने की मांग कर प्रशासन में बैचेनी बढ़ाए रखी। धरनारत किसानों की मान-मनौव्वल के बीच संगठन ने अधिकारियों को अलग-अलग दो ज्ञापन सौंपे। एक ज्ञापन में जिला स्तर की विभिन्न समस्याएं रखते हुए उन्हें पूरा करने की मांग की। वहीं दूसरे ज्ञापन में डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम सौंपे 9 सूत्रीय ज्ञापन में समस्याओं के निदान कराने की मांग की।
पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत शनिवार को कलेक्ट्रेट में किसान मजदूर संगठन से जुड़े किसानों ने जिलाध्यक्ष ठाकुर दीपक सोम के नेतृत्व में धरना दिया। धरने को संबोधित करते हुए ठा. दीपक सोम ने बिजली, पानी, जलभराव, चकबंदी, सुरक्षा व्यवस्था के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों की आए दिन ट्यूबवैलों की चोरी रोकने में पुलिस प्रशासन को विफल बताते हुए आरपार की लड़ाई का ऐलान किया। इस बीच धरने पर पहुंचे नगर मजिस्ट्रेट विकास कश्यप व सीओ समेत अन्य कई अधिकारियों को धरने पर बैठने को विवश करते हुए जनपद के उच्चाधिकारियों के पहुंचने से पूर्व मांग पत्र न सौंपने का ऐलान कर दिया। किसान संगठन के बढ़ते विरोध को किसी तरह शांत कराया गया, तब कहीं जाकर किसानों ने अपनी मांगों का ज्ञापन प्रशासन को सौंपा। मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन में संगठन ने किसानों के संपूर्ण कर्ज माफी के साथ किसानों व मजदूरों की घरेलू बिजली मुफ्त, आवारा पशुओं से मुक्ति, बकाया गन्ना, सभी सड़कों को गांव-देहात से जोड़ने, 15 किमी दायरे में टोल मुक्ति के साथ दिल्ली से अंबाला तक यात्री रेल सेवा पूर्व की भांति संचालित किए जाने की मांग की। इस दौरान धरने पर किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष ठा. दीपक सोम, बिल्लू राणा, राकेश राजपुत, कृष्ण राणा, प्रशांत राणा, बिक्रम सिंह, सुधीर चौहान, अंकित राणा, श्रीकांत तोमर, मूसा ठेकेदार समेत जिलेभर से हजारों की संख्या में आए किसान और मजदूरों ने अपनी उपस्थिति धरने पर देते हुए किसान-मजदूर एकता का संकल्प दोहराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंज उठा नई मंडी क्षेत्र

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री सिद्धि विनायक गणेश जन्मोत्सव समिति द्वारा हर वर्ष की भाती इस वर्ष भी 20 वाँ श्री गणेश जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम और हर्षौल्लास के साथ मुजफ्फरनगर में नई मंडी की वकील रोड पर स्थित बड़ी धर्मशाला में 14 सितंबर 2026 दिन सोमवार से 22 सितंबर 2026 दिन मंगलवार तक मनाया जा रहा हैं।

हिंदी दिवस पर एसडी कॉलेज में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। एसडी कॉलेज मुजफ्फरनगर में राष्ट्रीय हिंदी दिवस के अवसर पर आइई क्यू एसी निर्देशन में भारतीय भाषा संस्कृति एवं कला प्रकोष्ठ द्वारा निबंध प्रतियोगिता का एक सफल आयोजन किया गया प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति रुचि एवं प्रेम उत्पन्न करना एवं राष्ट्रीय महत्व से परिचित करना था कार्यक्रम महाविद्यालय

गणित विभाग में “Discrete Mathematics and Graph Theory” विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म महाविद्यालय, मुजफ्फरनगर के गणित विभाग द्वारा “Discrete Mathematics and Graph Theory” विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बी.एससी. पंचम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया तथा विषय से संबंधित ज्ञानवर्धक एवं आकर्षक पोस्टर प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार पुंडीर

कानून का ज्ञान हर नागरिक का अधिकार, हिंदी दिवस पर पी.आर.पब्लिक स्कूल में विधिक साक्षरता और जागरूकता का संदेश

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पीआर पब्लिक स्कूल में हिंदी दिवस के अवसर पर आयोजित विधिक साक्षरता और जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल प्रबंधक अशोक सिंघल के साथ सत्येंद्र चौधरी सिविल जज (सीनियर डिवीजन), जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुजफ्फरनगर, सत्येंद्र नागर प्रभारी थाना एएचटी, जगत सिंह, उपनिरीक्षक (एसआई), एएचटी, ज्योति, कांस्टेबल, थाना एएचटी, धनीराम (बीएलवी) तथा गौरव कुमार

श्रीबालाजी धाम मंदिर में सुंदरकांड पाठ के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के श्रीबालाजी धाम मंदिर सेवा समिति के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में बालाजी महाराज के भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया। इसके साथ ही श्रीराम मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए। श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति द्वारा

सामाजिक संस्था निस्वार्थ कदम के प्रयासों से 13 बेघर परिवारों को मिला आशियाना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। निस्वार्थ कदम सामाजिक संस्था के प्रयासों से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बैरागी कैंप के बजरी वाला क्षेत्र में झुग्गी झोंपड़ी डाल कर रह रहे 13 परिवारों को पक्का आशियाना मिला है। सभी को आन्नेकी हेत्तमपुर में पक्के आवास दिए गए हैं। कालोनी में वन बीएचके फ्लैट में एक कमरा, रसोई, शौचालय, बाथरूम

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal