सामाजिक संस्था निस्वार्थ कदम के प्रयासों से 13 बेघर परिवारों को मिला आशियाना

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। निस्वार्थ कदम सामाजिक संस्था के प्रयासों से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बैरागी कैंप के बजरी वाला क्षेत्र में झुग्गी झोंपड़ी डाल कर रह रहे 13 परिवारों को पक्का आशियाना मिला है। सभी को आन्नेकी हेत्तमपुर में पक्के आवास दिए गए हैं। कालोनी में वन बीएचके फ्लैट में एक कमरा, रसोई, शौचालय, बाथरूम व बालकनी उपलब्ध करायी गयी है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत रसोई गैस का कनेक्शन, विद्युत कनेक्शन पानी की व्यवस्था भी संस्था के प्रयासों से की गई है। बैरागी कैंप में प्रैसवार्ता के दौरान निस्वार्थ कदम के सदस्य रोहित वर्मा ने सभी लाभार्थी परिवारों को घर की चाबी सौंपी। रोहित वर्मा ने बताया कि दिहाड़ी मजदूर, रिक्शा चालक व गुब्बारे आदि बेचकर गुजर बसर करने वाले 13 परिवारों को शासन के सर्वे में अति गरीब श्रेणी में चिन्हित किया गया था। सर्वे में कुल 50 परिवार चिन्हित किए गए हैं। शेष परिवारों को भी जल्द पक्के आवास उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने बताया कि संस्था उद्देश्य सिर्फ फ्लैट दिलाना नहीं, बल्कि उन्हें सम्मानजनक जीवन देना है। बैरागी कैंप के इस क्षेत्र में बच्चे शिक्षा से वंचित हैं। स्वास्थ्य सेवाएं भी उपलब्ध नहीं है। आन्नेकी हेत्तमपुर में उन्हें बिजली, पानी, शौचालय, स्कूल एवं आंगनवाड़ी केंद्र के साथ सुरक्षित कॉलोनी मिलेगी। रोहित वर्मा ने बताया कि संस्थापक प्रमोद राघव के संयोजन में संस्था पिछले कई वर्षों से उत्तराखंड के हरिद्वार सहित देश के अन्य राज्यों में शिक्षा, स्वास्थ्य, भोजन वितरण, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में कार्य कर रही है। उन्होंने यह भी बताया कि जल्द ही बैरागी कैंप के शेष निर्धन परिवारों को भी चिन्हित कर आवास दिलाए जाएंगे। परिवारों के बच्चों की शिक्षा, महिलाओं के रोजगार के जिम्मेदारी भी संस्था द्वारा उठाई जाएगी।

श्रीबालाजी धाम मंदिर में सुंदरकांड पाठ के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के श्रीबालाजी धाम मंदिर सेवा समिति के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में बालाजी महाराज के भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया। इसके साथ ही श्रीराम मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए। श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति द्वारा

संतों और श्रद्धालुओं की उपस्थिति में हुआ श्री स्वामिनारायण मंदिर भुज कच्छ गुजरात के नूतन विश्रांति भवन का शिलान्यास

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री स्वामिनारायण मंदिर भुज कच्छ गुजरात के संयोजन में जगजीतपुर में निर्मित किए जा रहे नूतन विश्रांति भवन का शिलान्यास समारोह संत महापुरूषों और श्रद्धालु भक्तों की उपस्थिति में आयोजित किया गया। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज की अध्यक्षता में आयोजित शिलान्यास समारोह में

चोरी के मोबाइल फोन व नकदी समेत दो गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने दो शातिरों को गिरफ्तार कर चोरी किया गया मोबाइल फोन और नकदी बरामद की है। वसंत विहार फेस-2 कनखल निवासी रमाकांत शुक्ला ने पुलिस को तहरीर देकर सराय रोड़ पर कार का शीशा तोड़कर डैश बोर्ड पर रखा मोबाइल फोन और दो हजार रूपए चोरी कर लिए जाने के

गणेशोत्सव की तैयारियां शुरू पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ने का दिख रहा असर

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सोमवार 14 सितम्बर से शुरू हो रहे दस दिवसीय गणेशोत्सव की तैयारियां शुरू हो गयी है। उत्सव लेकर बाजारों में भी रौनक बढ़ने लगी है। श्रद्धालु बाजारों में भगवान गणेश की प्रतिमाएं खरीद रहे हैं। ग्राहकों की पंसद के अनुरूप अलग-अलग आकार और स्वरूप की प्रतिमाएं बाजार में उपलब्ध हैं। पर्यावरण संरक्षण के

भगत सिंह चौक और रेल पुलिया के नीचे भरा बरसात का पानी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। रविवार को हुई बरसात के बाद भगत सिंह चौक रेल पुलिया के नीचे जलभराव होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई वाहन जलभराव में फंस गए। वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व सभासद अशोक शर्मा ने मौके पर पहुंचकर पानी में फंसे वाहनों को निकालने में मदद की। इस दौरान स्थानीय

सिडकुल में स्थानीय युवाओं को मिले 80 फीसदी रोजगार-शिवा चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भाजपा किसान मोर्चा के जिला मंत्री शिवा चौहान ने जनपद के रोशनाबाद और रुड़की में स्थित सिडकुल में स्थानीय युवाओं को रोजगार में 80 फीसदी आरक्षण दिए जाने की मांग की है। हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के धारीवाला गांव में लोगों से मुलाकात के दौरान ग्रामीण युवाओं द्वारा रोजगार नहीं मिलने की समस्या

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal