अब जिले के 22 केंद्रों पर शुरू हुई पीसीएस परीक्षा

Share :

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) प्रारंभिक परीक्षा वर्ष-2024 आज जनपद में 22 परीक्षा केंद्रों पर होगी। दो पालियों में होने वाली परीक्षा के लिए जिले को 4 जोन और 22 सैक्ट्ररों में बांटे जाने के साथ सुरक्षा के सभी प्रबंध किए हैं। शनिवार को इन्हीं व्यवस्थाओं को परखने के साथ मिली खामियों को दुरूस्त किया गया। सीसीटीवी कैमरों के साथ पुलिस की कड़ी निगरानी में परीक्षा संपन्न कराने को सभी अधिकारी जिम्मेदारी तय कराने के साथ हर स्थिति पर नजरें गढ़ाए हैं। जनपद में होने वाली उक्त परीक्षा में मेरठ, सहारनपुर समेत आगरा जनपद तक के परीक्षार्थी केंद्रों पर परीक्षा में प्रतिभाग करने के लिए पहुंचेगे।
उत्तर प्रदेश प्रवर अधीनस्थ सेवा प्रारंभिक परीक्षा रविवार को जिले के 22 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में दो-दो घंटे की संपन्न कराने को जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। जनपद में बनाए गए सीसीटीवी कैमरों व पुलिस की कड़ी जांच में संपन्न होने वाली इस परीक्षा के लिए व्यवस्था की गई है। सुबह और दोपहर दोनों पालियों में अभ्यर्थी की प्रवेश से पूर्व परीक्षा केंद्रों के बाहर तलाशी होगी, जिसके बाद उन्हें कक्षा में प्रवेश दिलाया जाएगा। इस परीक्षा को नकलविहीन, शांतिपूर्ण व शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पुलिस अधिकारी भी तैनात रहेंगे। वहीं सुरक्षा कारणों से परीक्षा केंद्रों व आसपास पुलिसकर्मी सिविल ड्रेस में भी तैनात रहेंगे। परीक्षा की सफलता की खातिर डीएम उमेश मिश्रा ने सभी केंद्र प्रभारियों समेत अधिकारियों की बैठक में बाहर से मुजफ्फरनगर में पहुंचने वाले परीक्षार्थियों की मदद के लिए मुस्तैद रहने के निर्देश दिए हैं। इसके चलते रेलवे स्टेशन एवं रोडवेज डिपो सहित अन्य निजी बस स्टैंडों पर पुलिस बल तैनात रहेगा। परीक्षा की पूर्ण तैयारियों के लिए शनिवार की शाम केंद्र प्रभारियों के साथ डीएम ने बैठक करते हुए आयोग के निर्देशों का पालन करने के निर्देश दिए हैं।

इन्होंने बताया-
डीआइओएस राजेश श्रीवास ने बताया कि पीसीएस प्री परीक्षा का आयोजन जनपद के कुल 22 परीक्षा केन्द्रों पर दो पालियों में परीक्षा संपन्न होगी। रविवार सुबह प्रात: 9.30 बजे से 11.30 बजे तक प्रथम पाली व दोपहर 2.30 बजे से सायं 4.30 बजे के बीच दूसरी पाली में परीक्षा संपन्न होगी। उन्होंने बताया कि परीक्षा केन्द्रों मेंं परीक्षा से डेढ़ घंटे पहले प्रवेश होगा। जनपद में सभी 22 केंद्रों पर 10,080 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं, इसके लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर एक पाली के लिए कुल 480 अभ्यर्थियों की सीटिंग व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि पीसीएस-प्री परीक्षा के लिए इस बार आयोग से सीधे हर स्थिति पर निगरानी रखे जाने की तैयारी है। शनिवार को परीक्षा से पहले अधिकारियों ने कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। इसके अलावा केंद्रों पर भी अधिकारियों व केंद्र प्रभारियों ने निरीक्षण कर इससे जुड़ी आख्या डीएम उमेश मिश्रा को सौंपी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजकीय महाविद्यालय भूपतवाला हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। राजकीय महाविद्यालय, भूपतवाला, हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर फंडामेन्टल ऑफ माइक्रो इकोनॉमिक्स एवं फंडामेन्टल्स ऑफ मैक्रो इकोनॉमिक्स पुस्तकों का विमोचन किया गया। पुस्तक लेखक डॉ संजीव कुमार शर्मा हैं। पुस्तकों का विमोचन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ संजीव मेहरोत्रा के करकमलों द्वारा प्रातः 11 बजे संपन्न

रेड़ी पटरी, स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों ने अतिक्रमण के नाम पर शोषण व उत्पीड़न के विरोध में नगर निगम प्रांगण में दिया धरना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार अतिक्रमण के नाम पर आए दिन रेड़ी पटरी के स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों के शोषण व उत्पीड़न के विरोध में लघु व्यापार एसो. के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा के नेतृत्व में रेड़ी पटरी के लघु व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने तुलसी चौक से नगर निगम प्रांगण तक उत्पीड़न के विरोध में नारेबाजी

श्रम वह सीढ़ी है जिसके माध्यम से मानवीय गरिमा और रचनात्मक उत्कृष्टता अभिव्यक्त होती है: मुकुल चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। धूम सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल सीतापुर के निदेशक मुकुल चौहान ने कहा कि हम जिस भी सुख-सुविधा का आनंद लेते हैं, वह किसी न किसी की कड़ी मेहनत का ही उपहार है। श्रम का सम्मान करने का अर्थ केवल किसी अवकाश को मनाना ही नहीं है; बल्कि इसका अर्थ है—हर कार्य में निहित

हरिद्वार में तीन दिवसीय कत्थक कार्यशाला का हुआ समापन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ऐतिहासिक नगरी कनखल की हवाएं घुंघरुओं की झंकार और सुरीले भजनों से गूंज उठीं, जब एब्सट्रैक्ट डिवाइन डांस अकादमी ने अपनी संस्थापक और प्रसिद्ध कत्थक गुरु माधवी भट्टाचार्य के नेतृत्व में तीन दिवसीय गहन कत्थक कार्यशाला का सफलतापूर्वक समापन किया। लखनऊ घराने की समृद्ध विरासत को समर्पित इस कार्यशाला में महान पद्म विभूषण

निःस्वार्थ रूप से की गई मदद अवश्य ही फलदाई होती हैै : अशोक अग्रवाल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री वैश्य बंधु समाज एवं वैश्य एकता परिषद द्वारा वानप्रस्थ आश्रम के प्रबंधकों को एक व्हीलचेयर एवं व्हील रिक्शा प्रदान की गई। श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल एवं वैश्य एकता परिषद के संयोजक पराग गुप्ता ने कहा कि विकलांगता अभिशाप नहीं है ऐसे लोगों की मदद के

हेवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स ट्रेड यूनियन की बैठक आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हेवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स ट्रेड यूनियन द्वारा अपने यूनियन कार्यालय 161 टाइप 3 सेक्टर-1, भेल रानीपुर हरिद्वार में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भेल के कर्मचारी के ज्वलंत मुद्दों को हल करने पर विचार विमर्श किया गया तथा सभी यूनियन के कार्यकर्ताओं के विचारों को सुनने के बाद सर्वसम्मति से यह निर्णय

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal