श्री कदीम अग्रवाल सभा का त्रिवार्षिक चुनाव निर्विरोध संपन्न

Share :

मुजफ्फरनगर। श्री कदीम अग्रवाल सभा अबुपुरा मुजफ्फरनगर में रविवार को सभा का चुनाव कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस दौरान सौरभ स्वरूप बंसल को श्री कदीम अग्रवाल सभा का प्रधान व अनिल तायल (मावे वाले) को मंत्री एवं वरिष्ठ अधिवक्ता सुखदेव मित्तल को उप मंत्री के साथ-साथ शुक्रताल तीर्थ धर्मशाला के मंत्री मनोनीत किया गया। नई कार्यकारिणी में अब शरद गुप्ता कोषाध्यक्ष, पवन बंसल भवन मंत्री तथा अधिवक्ता परीक्षित मित्तल को प्रचार मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं नरेश गर्ग रथेड़ी वाले स्टॉक मंत्री, दीपक बंसल औषधालय मंत्री बनाया गया। इसके अलावा संस्था के दो वरिष्ठ उप प्रधान विकास स्वरूप व सुनील तायल, तीन कनिष्ठ उप प्रधान मयंक बंसल, जनार्दन स्वरूप, कुलदीप गोयल तथा कार्यकारणी के आठ सदस्यों में करण स्वरूप, तरुण मित्तल, अमित गोयल उर्फ बॉबी, अभिनव स्वरूप, माधव स्वरूप, निशांत तायल, सतीश गर्ग ठेकेदार व पवन अग्रवाल को बनाया गया है। इसके साथ सभा में मनोनीत अन्य सदस्यों में हरिश्चंद्र सिंघल, ऋतविक, आॅडिटर के पद पर अमित मित्तल एवं सुनील गोयल का विधिवत चुनाव संपन्न हुआ। संस्था संरक्षक मंडल में त्रिलोक चंद गुप्ता, शंकर स्वरूप बंसल, कृष्ण गोपाल मित्तल, श्री श्रीमोहन तायल, अनुज स्वरूप एवं गौरव स्वरूप मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज को मनोनीत किया गया। कार्यक्रम के अंत में संस्था के नव नियुक्त प्रधान सौरभ स्वरूप बंसल ने सभी का आभार प्रकट करते हुए उन्हें आश्वस्त किया कि समाज ने जो जिम्मेदारी और विश्वास उन पर जताया है, उस पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास किया जाएगा और समाज और संस्था हित में जो कुछ करने की संभावनाएं होंगी, उन्हें सभी को साथ लेकर श्री कदीम अग्रवाल सभा के हित के लिए किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजकीय महाविद्यालय भूपतवाला हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। राजकीय महाविद्यालय, भूपतवाला, हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर फंडामेन्टल ऑफ माइक्रो इकोनॉमिक्स एवं फंडामेन्टल्स ऑफ मैक्रो इकोनॉमिक्स पुस्तकों का विमोचन किया गया। पुस्तक लेखक डॉ संजीव कुमार शर्मा हैं। पुस्तकों का विमोचन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ संजीव मेहरोत्रा के करकमलों द्वारा प्रातः 11 बजे संपन्न

रेड़ी पटरी, स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों ने अतिक्रमण के नाम पर शोषण व उत्पीड़न के विरोध में नगर निगम प्रांगण में दिया धरना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार अतिक्रमण के नाम पर आए दिन रेड़ी पटरी के स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों के शोषण व उत्पीड़न के विरोध में लघु व्यापार एसो. के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा के नेतृत्व में रेड़ी पटरी के लघु व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने तुलसी चौक से नगर निगम प्रांगण तक उत्पीड़न के विरोध में नारेबाजी

श्रम वह सीढ़ी है जिसके माध्यम से मानवीय गरिमा और रचनात्मक उत्कृष्टता अभिव्यक्त होती है: मुकुल चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। धूम सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल सीतापुर के निदेशक मुकुल चौहान ने कहा कि हम जिस भी सुख-सुविधा का आनंद लेते हैं, वह किसी न किसी की कड़ी मेहनत का ही उपहार है। श्रम का सम्मान करने का अर्थ केवल किसी अवकाश को मनाना ही नहीं है; बल्कि इसका अर्थ है—हर कार्य में निहित

हरिद्वार में तीन दिवसीय कत्थक कार्यशाला का हुआ समापन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ऐतिहासिक नगरी कनखल की हवाएं घुंघरुओं की झंकार और सुरीले भजनों से गूंज उठीं, जब एब्सट्रैक्ट डिवाइन डांस अकादमी ने अपनी संस्थापक और प्रसिद्ध कत्थक गुरु माधवी भट्टाचार्य के नेतृत्व में तीन दिवसीय गहन कत्थक कार्यशाला का सफलतापूर्वक समापन किया। लखनऊ घराने की समृद्ध विरासत को समर्पित इस कार्यशाला में महान पद्म विभूषण

निःस्वार्थ रूप से की गई मदद अवश्य ही फलदाई होती हैै : अशोक अग्रवाल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री वैश्य बंधु समाज एवं वैश्य एकता परिषद द्वारा वानप्रस्थ आश्रम के प्रबंधकों को एक व्हीलचेयर एवं व्हील रिक्शा प्रदान की गई। श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल एवं वैश्य एकता परिषद के संयोजक पराग गुप्ता ने कहा कि विकलांगता अभिशाप नहीं है ऐसे लोगों की मदद के

हेवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स ट्रेड यूनियन की बैठक आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हेवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स ट्रेड यूनियन द्वारा अपने यूनियन कार्यालय 161 टाइप 3 सेक्टर-1, भेल रानीपुर हरिद्वार में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भेल के कर्मचारी के ज्वलंत मुद्दों को हल करने पर विचार विमर्श किया गया तथा सभी यूनियन के कार्यकर्ताओं के विचारों को सुनने के बाद सर्वसम्मति से यह निर्णय

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal