मुजफ्फरनगर। नगर विधायक एवं योगी सरकार में राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने रविवार को पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप एवं वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप से नई मंडी स्थित आवास पर नगर के विकास कार्यों पर मन्त्रणा की। मंत्री और चेयरपर्सन के बीच इस दौरान सड़क निर्माण, पथ प्रकाश व सफाई की व्यवस्था दुरुस्त किए जाने पर विशेष रूप से जोर दिया गया।
मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने बताया कि नगर के मुख्य मार्गों पर साइड में पटरी का निर्माण, चौराहों का सौंदर्यीकरण, स्ट्रीट लाइटें, बेहतरीन सफाई व्यवस्था आदि विषयों पर चर्चा करते हुए इसमें सुधार का खाका खींचा। उन्होंने बताया कि भोपा रोड़ पर विश्वकर्मा चौक से जानसठ रोड़, भोपा पुल से नाथ फार्म तक, मेरठ रोड़ पर मीनाक्षी चौक से सूजड़ू चुंगी, मीनाक्षी चौक से फक्करशाह चौक होते हुए ईदगाह शामली रोड तक, हनुमान चौक से काली नदी तक, शहीद बचन सिंह मूर्ति से नावल्टी चौक तक, टाउनहॉल रोड़, आदर्श कॉलोनी लिंक रोड़, रुड़की रोड़ पर जिला अस्पताल से रुड़की चुंगी तक के मार्गों का चौड़ीकरण, साइड की पटरी का निर्माण एवं सौंदर्यीकरण, झाँसी की रानी व अहिल्याबाई चौक का सौन्दर्यीकरण कराए जाने की कार्ययोजना पर चर्चा की। इसके अलावा उन्होंने भोपा रोड़ पुलिस चौकी से शहीद प्रेमपाल चौक होते हुए अलमासपुर चौक तक, जानसठ पुल से बाईपास तक, विश्वकर्मा चौक से जानसठ रोड़ होते हुए एटू जेड चौक तक के विद्युतीकरण एवं स्ट्रीट लाइट को लगाने का कार्य करने के साथ ही सौन्दर्यीकरण किए जाने पर विचार-विमर्श किया। इसके साथ मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने शहर की सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराए जाने, सफाई कर्मियों की संख्या बढ़ाने, उनके वेतन संबंधी समस्याओं का शीघ्र निस्तारण कराए जाने के लिए अधिशासी अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सिंह व नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल कुमार से मौके पर ही वार्ता करते हुए व्यवस्था में सुधार कराने के साथ आवश्यक निर्देश दिये।

अधिवक्ता परिषद ब्रज मुजफ्फरनगर इकाई द्वारा स्वाध्याय मण्डल कार्यक्रम आयोजित
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। अधिवक्ता परिषद ब्रज मुजफ्फरनगर इकाई द्वारा स्वाध्याय मण्डल कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को स्वाध्याय मंडल कार्यक्रम राष्ट्रीय सभागार हाल सिविल बार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता वरिष्ठ अधिवक्ता शलभ बंसल ने कार्यक्रम के विषय *घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम 2005* के विषय में विस्तार से चर्चा की और






