खुली हड़ताल, पांच दिन बाद वार्डों में पहुंचे कूड़ा उठाने कंपनी के वाहन

Share :

मुजफ्फरनगर। वेतन सम्बंधी समस्याओं को लेकर बीते 05 दिनों से जारी डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन में लगी एमआईटूसी कंपनी कर्मियों की हड़ताल रविवार को छठे दिन खुल गई। इसके साथ ही 5 दिनों के बाद जब छोटी गाड़ियां अपना चिर-परिचित कूड़ा सॉन्ग बजाते हुए वार्डों में पहुंची तो घरों में जमा हुए कूड़े से परेशान लोगों को बड़ी राहत मिली। चेयरपर्सन के निर्देश पर ऐसे में पहले दिन इन गाड़ियों को कंपनी द्वारा वार्डों में 3 राउंड के लिए लगाया गया, ताकि अधिक से अधिक कूड़े का निस्तारण कराया जा सके।
नगरपालिका परिषद् के साथ अनुबंध के आधार पर नगर के 55 वार्डों में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन व डलावघरों से कूड़ा निस्तारण में लगी नई दिल्ली की एमआईटूसी सिक्योरिटी एण्ड फैसिलिटी प्रा. लि. के कर्मियों ने वाहनों का चक्का जाम करते हुए 5 दिन पूर्व हड़ताल कर दी थी। इससे वार्डों में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन ठप हो गया। कर्मियों का आरोप है कि कंपनी ने उनको दो माह का वेतन नहीं दिया और पीएफ व ईएसआई कार्ड भी नहीं बनाया है। सभी के पीएफ खाते नहीं खुलवाए। इसे लेकर शनिवार को इन कर्मियों ने कंपनी के सेकेंड्री जोन में कूड़ा वाहनों की पार्किंग पर जाकर भी वाहनों को रोककर हंगामा किया था। कंपनी के 5-5 हजार रुपये का भुगतान करने के बाद भी कर्मचारी काम पर वापस नहीं लौटे थे, जबकि सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप व नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल ने आश्वासन दिया था।
चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने कंपनी पर हड़ताल खुलवाने के लिए दबाव बनाया और नाराजगी जताई तो इसका असर दिखाई दिया। रविवार सुबह कंपनी के परियोजना प्रबंधक का अतिरिक्त चार्ज संभाल रहे सेकेंड्री जोन के इंचार्ज कुलदीप सिंह ने कूड़ा कलेक्शन वाहनों को निकलवाने की कवायद शुरू की और उनके द्वारा हड़ताल कर रहे कर्मचारियों से वार्ता करते हुए उन्हें समझाया कि मंगलवार को उनका अक्टूबर माह का वेतन दे दिया जायेगा। 15 दिसम्बर तक नवम्बर माह और सितम्बर तक के पीएफ का भुगतान भी 25 दिसम्बर तक करा दिया जायेगा। इस आश्वासन पर भी कर्मचारी काम पर लौटने को तैयार नहीं हुए तो सेकेंड्री जोन में कार्यरत चालकों-सुपरवाईजरों को बुलाकर उनको छोटी गाड़ियों के साथ वार्डों में निकालना शुरू कर दिया तो दूसरे कर्मचारी भी हड़ताल छोड़कर काम पर लौटने लगे। पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के निर्देश पर एनएसए डॉ. अतुल कुमार भी सवेरे से हड़ताल खुलवाने में सक्रिय दिखाई दिए। उन्होंने ढलसवघरों से कूड़ा उठान कराया तो वहीं वार्डों में गाड़ियों को निकलवाने का काम किया।

इन्होंने कहा-
कुलदीप सिंह ने बताया कि रविवार सवेरे 73 में से 44 टिपर वाहनों को वार्डों में निकलवाया गया। सोमवार से सभी वाहन आ जायेंगे। चेयरपर्सन के आदेश पर वार्डों में एक गाड़ी के तीन राउंड कराए हैं, ताकि हड़ताल में घरों में जमा कूड़ा निकाला जा सके। सोमवार से कार्य नियमित होगा। उन्होंने कहा कि कामकाज करने वाले कर्मियों के हितों के लिए कंपनी संवेदनशील है, लेकिन ऐसे कर्मचारियों की सूची कंपनी द्वारा बनाई गई है, जो बिना वजह ही मामले को तूल देकर गन्दगी से शहर सड़ाने की साजिश रच रहे थे। इनके खिलाफ प्रशासन और पालिका सहमति बाद कार्यवाही की जायेगी।
उधर, हड़ताल पर रहने वाले कर्मियों जितेन्द्र, अश्वनी, आजाद, गौरव व सन्नी आदि ने कहा कि कंपनी से मिले आश्वासन पर हड़ताल वापस हो गई है और करीब 50 फीसदी कर्मी काम पर वापस लौट आये। सोमवार से सभी काम पर आ जायेंगे। यदि मंगलवार को वेतन नहीं मिला और पीएफ भुगतान नहीं किया गया तो पुन: आंदोलन किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रदेश स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में मुजफ्फरनगर के खिलाड़ियों ने जीते पदक

लखनऊ (रिपोर्टर)। शिक्षा निदेशक, माध्यमिक शिक्षा उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में लखनऊ में आयोजित प्रदेश स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में मंडल सहारनपुर के जनपद मुजफ्फरनगर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न आयु वर्गों में पदक प्राप्त कर अपने विद्यालय, जनपद एवं मंडल का नाम रोशन किया। अंडर-14 वर्ग में होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज,

“ब” से “ब” का सफर दूर नहीं वर्षा का

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। बुलंदशहर के एक छोटे से गांव में पैदा हुई वर्षा के लिए अभिनेत्री बनना कोई अचानक लिया गया फैसला नहीं था। यह एक ऐसा सपना था, जो बचपन से ही उनके भीतर पलता रहा और पढ़ाई, नौकरी तथा जिंदगी की तमाम व्यस्तताओं के बीच भी कभी धुंधला नहीं पड़ा। वर्षा ने स्नातक तक

पार्षद अहसान अंसारी ने की त्रिमूर्ति नगर चौराहे का नाम नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नाम पर रखने और उनकी प्रतिमा स्थापित करने की मांग

हरिद्वार (रिपोर्टर)। वार्ड 44 त्रिमूर्ति नगर के पार्षद अहसान अंसारी ने त्रिमूर्ति नगर में नवनिर्मित चौराहे का नाम महान स्वतंत्रता सेनानी एवं आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नाम पर रखने और चौराहे पर उनकी प्रतिमा स्थापित करने की मांग की है। इस संबंध में पार्षद अहसान अंसारी ने मेयर किरण

साइबर सेल ने वापस करायी ठगी का शिकार हुए पीड़ित की पूरी रकम

हरिद्वार (रिपोर्टर)। साइबर सेल ने साइबर ठगी का शिकार हुए पीड़ित के खाते से उड़ायी गयी पूरी रकम वापस कराने में सफलता प्राप्त की है। भीमगौड़ा निवासी एक व्यक्ति द्वारा एपीके फाइल डाउनलोड़ किए जाने के बाद मोबाइल फोन में अपडेट का ऑप्शन आया और उसी दौरान उनके खाते से रुपए 99000 रूप्ए कट गए।

संत रविदास ने समाज को दिया समानता, भाईचारे और मानवता का संदेश-मनोज कुमार गौतम

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम तेलीवाला शिवदासपुर में संत शिरोमणि गुरू रविदास महाराज की भव्य कलश यात्रा निकाली गयी। प्राचीन शिव मंदिर से शुरू ही कलश यात्रा का भ्रमण के दौरान जगह-जगह स्वागत किया गया। राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य मनोज कुमार गौतम भी यात्रा में शामिल हुए। मनोज कुमार गौतम ने

वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन ने की कुंभ मेले में स्थानीय लोगों को सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग

हरिद्वार (रिपोर्टर)। वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित कर अगले वर्ष होने वाले कुंभ मेले में स्थानीय लोगों को भी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है। वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन के अध्यक्ष चौधरी चरण सिंह ने बताया कि कुंभ मेले में गंगा स्नान के

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal