हरिद्वार (रिपोर्टर)। कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ाए जाने की आलोचना करते हुए समाजवादी पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष महंत शुभम गिरी ने कहा है कि सरकार के इस कदम से महंगाई और बढ़ेगी। महंत शुभम गिरी ने कहा कि पूरे देश में रसोई गैस की किल्लत चल रही है। पांच राज्यों में विधान संपन्न होने के बाद केंद्र सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में भारी बढ़ोतरी कर दी है। सरकार के इस कदम से ठेली, ढाबों आदि पर मिलने वाले खाने पीने के सामान के दामोें भी बढ़ोतरी हो जाएगी। इसका सीधा प्रभाव गरीब, मजदूर तबके पर पड़ेगा। महंत शुभम गिरी ने कहा कि कॉमर्शिलय गैस सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी से चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। सरकार को रसोई गैस की कालाबाजारी पर रोक लगानी चाहिए ओर कीमत को सामान्य रखना चाहिए। जिससे देवभूमि उत्तराखंड आने वाले श्रद्धालुओं, यहां के छोटे दुकानदारों, आश्रमों और धर्मशालाओं को समस्या का सामना ना करना पड़े।

राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन में सौंपा डीएम को ज्ञापन
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन द्वारा जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को संजय अरोड़ा राष्ट्रीय संयोजक के नेतृत्व में एक ज्ञापन सौंपा गया। उक्त ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने मुजफ्फरनगर में मोहर्रम के जलूस को लेकर व रुड़की रोड पर एक अवैध मजार को हटाने की मांग की। इस अवसर पर संजय अरोड़ा ने कहा






