हैवी इलेक्ट्रिकल वर्कर्स ट्रेड यूनियन ने की दीवाली बोनस का जल्द भुगतान करने की मांग की

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भेल के श्रमिक संगठन हैवी इलेक्ट्रिकल वर्कर्स ट्रेड यूनियन की बैठक में कर्मचारियों को मिलने वाले दीवाली बोनस एवं समस्याओ पर चर्चा करने के साथ प्रबंधन द्वारा ज्वाइंट कमेटी की ऑनलाइन बैठक करने का विरोध करते हुए पूर्व की भांति ऑफलाइन बैठक बुलाने की मांग की गयी है। बैठक के दौरान कई भेल कर्मचारियों ने यूनियन की सदस्यता ग्रहण की। सेक्टर-3 स्थित कार्यालय पर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए यूनियन के अध्यक्ष पूर्व विधायक रामयश सिंह ने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र की कई कम्पनियों द्वारा कर्मचारियों को मिलने वाले दीवाली बोनस की घोषणा कर दी गई है। लेकिन भेल प्रबंधन ने अब तक भी ज्वांइट कमेटी की बैठक की तिथी घोषित नहीं की है। उन्होंने कहा कि संगठन की मांग है कि जल्द से जल्द ज्वाइंट कमेटी की बैठक बुलाकर बोनस की राशि तय की जाए और कम से कम 70,000 रुपये बोनस का भुगतान 1 नवंबर तक किया जाए। यदि प्रबंधन द्वारा एक हफ्ते के अंदर ज्वांइट कमेटी की बैठक की तिथि की घोषणा नही की गई तो यूनियन आंदोलन करने को मजबूर होगी। यूनियन के महामंत्री विकास सिंह ने यूनियन की सदस्यता लेने वाले नीरज बघेल, बसंत कुमार,.दिनेश सैनी, मंजय कुमार, ओमप्रकाश पाल, राजकुमार, दीपक बागला व उनके साथीयों का स्वागत करते हुए कहा कि यूनियन परिवार की तरह सभी सदस्यों का पूरा सहयोग करेगी। कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए जल्द ही प्रबंधन से वार्ता की जाएगी। उन्होंने कहा कि आर्टिजन भर्ती में मृतक आश्रित के बच्चो को दिए जा रहे 15 प्रतिशत को बढ़ाकर पूर्व की भांति 25 प्रतिशत किया जाए। साथ ही वर्तमान में कार्यरत कर्मचारियों के बच्चो को अलग से आरक्षण की सुविधा दी जाए। कोरोना में मृतक कर्मचारियों के आश्रितों को आर्थिक सहायता जारी रखी जाए। यूनियन के कार्यवाहक अध्यक्ष रवि कश्यप ने कहा कि प्रबंधन द्वारा कर्मचारियों को छुट्टी या रविवार के दिन डयूटी पर बुलाए जाने पर ओवर टाइम का भुगतान किया जाए। कार्यवाहक अध्यक्ष सुभाष पुरोहित ने कैंटीन व्यवस्था में सुधार और अस्पताल में चिकित्सकों की भर्ती करने के साथ अन्य सुविधाओ में बढ़ोतरी करने के साथ लैपटॉप का वितरण जल्द करने की मांग की। भेल श्रमिक यूनियन के महामंत्री सचिन चौहान ने कर्मचारियों को मिलने वाले इंसेंटिव तथा उपनगरी में मेंटिनेंस, लकड़ी का कार्य, सडक मररमत कार्य व अन्य मेंटिनेंस व्यवस्था में सुधार की मांग की। उन्होंने कहा कि भेल में जलापूर्ति बाधित होने की समस्या के समाधान के लिए प्रबंधिका से वार्ता कर दबाव बनाया जाएगा। बैठक का संचालन राकेश मालवीय ने किया। बैठक में मार्केंडेय सिंह, विकास सिंह, रवि कश्यप, सुभाष पुरोहित, संदीप सिंघानियां, राकेश मालवीय, चंद्रमोहन बघेल, सुमित गर्ग, सुनील कुमार, नवीन गिरी, मोहित, सतेन्द्र प्रताप सिंह, भगत रावत, अजीतपाल सिंह, प्रह्लाद चौहान, अजय सिंह, गोपाल राठी, बाबूलाल आदि सहित यूनियन के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।

एमएलसी शिक्षक एवं स्नातक सीट मतदान के दौरान किया चुनाव प्रेक्षक ने डीएम-एसएसपी संग निरीक्षण

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शुक्रवार को मुजफ्फरनगर में हुए एमएलसी स्नातक एवं शिक्षक सीट चुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण, निर्विघ्न एवं सकुशल सम्पन्न कराने तथा कानून एवं शांति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से डीएम उमेश मिश्रा, एसएसपी सूरज कुमार राय एवं चुनाव पर्यवेक्षक राजशेखर आईएएस द्वारा संयुक्त रूप से मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। इस

स्नातक एवं शिक्षक क्षेत्र के लिए मुजफ्फरनगर में स्नातक के लिए 45.46 और शिक्षक में 65.49 प्रतिशत मतदान

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में मेरठ खंड (स्नातक एवं शिक्षक) विधान परिषद सीटों के लिए 13 मतदान केंद्रों पर बनाए गए 56 बूथों पर मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। डीएवी इंटर कॉलेज के मतदान केंद्र पर सपाइयों और भाजपाइयों के बीच हुई झड़प को छोड़कर पूरे जिले में शांति बनी रही। स्नातक सीट के लिए जिले में

गंगा की निर्मलता बनाए रखना हर नागरिक का कर्तव्य: अविनाश भदोरिया

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं मेला अधिकारी सोनिका के निर्देश पर महिला एवं बाल कल्याण विभाग ने जिला प्रोबेशन अधिकारी अविनाश भदोरिया के नेतृत्व में गोविंदपुरी घाट पर गंगा स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान के माध्यम से गंगा की स्वच्छता, निर्मलता और संरक्षण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर अविनाश भदोरिया ने कहा कि

एम. श्रीधर बीएचईएल के निदेशक (मानव संसाधन) नियुक्त

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सार्वजनिक क्षेत्र के इंजीनियरिंग और विनिर्माण उद्यम भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के निदेशक मंडल में अपनी नियुक्ति पर, श्री एम. श्रीधर (57 वर्ष) ने निदेशक (मानव संसाधन) के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इससे पहले, श्रीधर कॉर्पोरेट कार्यालय, नई दिल्ली में कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) के पद पर कार्यरत थे।

मदरसों में शुक्रवार के बजाए रविवार को साप्ताहिक अवकाश घोषित किए जाने का किया स्वागत

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष मनव्वर कुरैशी ने मदरसो में शुक्रवार के बजाए रविवार को साप्ताहिक अवकाश घोषित किए जाने के सरकार के निर्णय का स्वागत किया है। मनव्वर कुरैशी ने कहा कि अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों को समान शैक्षिक व्यवस्था में लाने के उद्देश्य से स्कूल के रूप में मान्यता प्राप्त

महानगर कांग्रेस ने की सड़क दुर्घटना में घायल तुषार कपिल को पर्याप्त उपचार और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग

हरिद्वार (रिपोर्टर)। युवा कांग्रेस नेता तुषार कपिल के सड़क दुर्घटना में घायल होने पर रोष व्यक्त करते हुए महानगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भूपतवाला में प्रदर्शन किया और घायल तुषार कपिल को उचित उपचार दिए जाने व पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर असुरक्षित सीवर के ढक्कनों की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की। विरोध प्रदर्शन

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई