एम. श्रीधर बीएचईएल के निदेशक (मानव संसाधन) नियुक्त

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सार्वजनिक क्षेत्र के इंजीनियरिंग और विनिर्माण उद्यम भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के निदेशक मंडल में अपनी नियुक्ति पर, श्री एम. श्रीधर (57 वर्ष) ने निदेशक (मानव संसाधन) के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इससे पहले, श्रीधर कॉर्पोरेट कार्यालय, नई दिल्ली में कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) के पद पर कार्यरत थे। जहां वे कॉर्पोरेट मानव संसाधन के कार्यों का नेतृत्व करते हुए बीएचईएल में प्रमुखतः एचआर नीतियों एवं रणनीतिक कार्मिक पहलों को आगे बढ़ा रहे थे। श्रीधर उस्मानिया विश्वविद्यालय, हैदराबाद के सीबीआईटी से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक हैं। उन्होंने जेएनटीयू, हैदराबाद से सीएडी/सीएएम में एम.टेक तथा एक्स एलआरआई, जमशेदपुर से बिज़नेस एडमिनिस्ट्रेशन में स्नातकोत्तर डिप्लोमा (पीजीडीएम) भी किया है। उन्होंने 1990 में अभियंता प्रशिक्षु के रूप में बीएचईएल में अपना करियर शुरू किया। उनके पास विनिर्माण, वाणिज्यिक परिचालन, परियोजना निष्पादन, औद्योगिक संबंध, मानव संसाधन प्रबंधन एवं कॉर्पोरेट नीति के क्षेत्रों में 36 वर्षों से अधिक का व्यापक एवं बहुआयामी अनुभव है।
अपने गौरवमय करियर के दौरान, श्री श्रीधर ने बीएचईएल की हैदराबाद इकाई तथा कॉर्पोरेट कार्यालय में कई महत्वपूर्ण पदों को संभाला है। उन्होंने स्टीम टर्बाइन, गैस टर्बाइन एवं सेंट्रीफ्यूगल कंप्रेसर के विनिर्माण परिचालन के नेतृत्व, संविदा प्रबंधन, वाणिज्यिक, विपणन, उत्पादकता एवं प्रबंधन सेवाएँ, प्लानिंग एंड डेवलपमेंट, इरेक्शन एंड कंस्ट्रक्शन, केन्द्रीय प्रेषण तथा औद्योगिक संबंध जैसे कार्यों को संभाला है। कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) के रूप में पदोन्नत होने से पूर्व उन्होंने महाप्रबंधक एवं प्रमुख, कॉर्पोरेट मानव संसाधन के रूप में भी कार्य किया है।
कॉर्पोरेट कार्यालय में, श्रीधर ने मानव संसाधन नीतियों के निर्माण एवं कार्यान्वयन, निष्पादन प्रबंधन प्रणालियों को सुदृढ़ करने एवं बीएचईएल के संगठनात्मक लक्ष्यों के अनुरूप रणनीतिक मानव संसाधन पहलों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। विनिर्माण, वाणिज्यिक एवं मानव संसाधन क्षेत्र के व्यापक अनुभव ने उन्हें व्यावसायिक प्राथमिकताओं को कार्मिक-केंद्रित रणनीतियों के साथ प्रभावी ढंग से समन्वित करने में सक्षम बनाया है, जिससे उन्होंने संगठनात्मक उत्कृष्टता एवं परिवर्तन में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

एमएलसी शिक्षक एवं स्नातक सीट मतदान के दौरान किया चुनाव प्रेक्षक ने डीएम-एसएसपी संग निरीक्षण

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शुक्रवार को मुजफ्फरनगर में हुए एमएलसी स्नातक एवं शिक्षक सीट चुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण, निर्विघ्न एवं सकुशल सम्पन्न कराने तथा कानून एवं शांति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से डीएम उमेश मिश्रा, एसएसपी सूरज कुमार राय एवं चुनाव पर्यवेक्षक राजशेखर आईएएस द्वारा संयुक्त रूप से मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। इस

स्नातक एवं शिक्षक क्षेत्र के लिए मुजफ्फरनगर में स्नातक के लिए 45.46 और शिक्षक में 65.49 प्रतिशत मतदान

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में मेरठ खंड (स्नातक एवं शिक्षक) विधान परिषद सीटों के लिए 13 मतदान केंद्रों पर बनाए गए 56 बूथों पर मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। डीएवी इंटर कॉलेज के मतदान केंद्र पर सपाइयों और भाजपाइयों के बीच हुई झड़प को छोड़कर पूरे जिले में शांति बनी रही। स्नातक सीट के लिए जिले में

गंगा की निर्मलता बनाए रखना हर नागरिक का कर्तव्य: अविनाश भदोरिया

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं मेला अधिकारी सोनिका के निर्देश पर महिला एवं बाल कल्याण विभाग ने जिला प्रोबेशन अधिकारी अविनाश भदोरिया के नेतृत्व में गोविंदपुरी घाट पर गंगा स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान के माध्यम से गंगा की स्वच्छता, निर्मलता और संरक्षण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर अविनाश भदोरिया ने कहा कि

हैवी इलेक्ट्रिकल वर्कर्स ट्रेड यूनियन ने की दीवाली बोनस का जल्द भुगतान करने की मांग की

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भेल के श्रमिक संगठन हैवी इलेक्ट्रिकल वर्कर्स ट्रेड यूनियन की बैठक में कर्मचारियों को मिलने वाले दीवाली बोनस एवं समस्याओ पर चर्चा करने के साथ प्रबंधन द्वारा ज्वाइंट कमेटी की ऑनलाइन बैठक करने का विरोध करते हुए पूर्व की भांति ऑफलाइन बैठक बुलाने की मांग की गयी है। बैठक के दौरान कई भेल

मदरसों में शुक्रवार के बजाए रविवार को साप्ताहिक अवकाश घोषित किए जाने का किया स्वागत

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष मनव्वर कुरैशी ने मदरसो में शुक्रवार के बजाए रविवार को साप्ताहिक अवकाश घोषित किए जाने के सरकार के निर्णय का स्वागत किया है। मनव्वर कुरैशी ने कहा कि अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों को समान शैक्षिक व्यवस्था में लाने के उद्देश्य से स्कूल के रूप में मान्यता प्राप्त

महानगर कांग्रेस ने की सड़क दुर्घटना में घायल तुषार कपिल को पर्याप्त उपचार और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग

हरिद्वार (रिपोर्टर)। युवा कांग्रेस नेता तुषार कपिल के सड़क दुर्घटना में घायल होने पर रोष व्यक्त करते हुए महानगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भूपतवाला में प्रदर्शन किया और घायल तुषार कपिल को उचित उपचार दिए जाने व पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर असुरक्षित सीवर के ढक्कनों की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की। विरोध प्रदर्शन

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई