हरिद्वार (रिपोर्टर)। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष मनव्वर कुरैशी ने मदरसो में शुक्रवार के बजाए रविवार को साप्ताहिक अवकाश घोषित किए जाने के सरकार के निर्णय का स्वागत किया है। मनव्वर कुरैशी ने कहा कि अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों को समान शैक्षिक व्यवस्था में लाने के उद्देश्य से स्कूल के रूप में मान्यता प्राप्त मदरसों में शुक्रवार की बजाय रविवार को साप्ताहिक अवकाश देने की घोषणा कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वागत योग्य कदम उठाया है। मनव्वर कुरैशी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण का गठन कर अल्पसंख्यक शिक्षा संस्थानों और मदरसों में आधुनिक शिक्षा का मार्ग प्रशस्त किया है। मदरसो में पढ़ने वाले बच्चे आधुनिक शिक्षा प्राप्त कर इंजीनियर, डाक्टर, वैज्ञानिक बनकर देश के विकास में अपना योगदान देंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थानों में समान व्यवस्थाएं होनी चाहिए। मदरसा प्रबंधकों को भी रविवार की छुट्टी के सरकार के निर्णय का स्वागत करना चाहिए।

एमएलसी शिक्षक एवं स्नातक सीट मतदान के दौरान किया चुनाव प्रेक्षक ने डीएम-एसएसपी संग निरीक्षण
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शुक्रवार को मुजफ्फरनगर में हुए एमएलसी स्नातक एवं शिक्षक सीट चुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण, निर्विघ्न एवं सकुशल सम्पन्न कराने तथा कानून एवं शांति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से डीएम उमेश मिश्रा, एसएसपी सूरज कुमार राय एवं चुनाव पर्यवेक्षक राजशेखर आईएएस द्वारा संयुक्त रूप से मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। इस






