महानगर कांग्रेस ने की सड़क दुर्घटना में घायल तुषार कपिल को पर्याप्त उपचार और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। युवा कांग्रेस नेता तुषार कपिल के सड़क दुर्घटना में घायल होने पर रोष व्यक्त करते हुए महानगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भूपतवाला में प्रदर्शन किया और घायल तुषार कपिल को उचित उपचार दिए जाने व पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर असुरक्षित सीवर के ढक्कनों की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की। विरोध प्रदर्शन के दौरान महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमन गर्ग ने तुषार कपिल के गंभीर रूप से घायल होने पर दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस परिवार तुषार के साथ है। उन्होंने कहा कि तुषार के परिवार को उपचार के लिए किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जानी चाहिए और प्रशासन को तत्काल आवश्यक सहयोग सुनिश्चित करना चाहिए। स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मुरली मनोहर और डा.सुशील शर्मा ने कहा कि हरिद्वार की जनता कब तक अधूरे कामों और असुरक्षित सड़कों की कीमत अपने शरीर पर चोट खाकर चुकाती रहेगी। सड़क से ऊपर उठे सीवर के ढक्कन वाहन चालकों के लिए गंभीर खतरा हैं। यदि सड़क पर सुरक्षित चलने के लिए भी जनता को धरना-प्रदर्शन करना पड़े, तो यह जिम्मेदार विभागों के कामकाज पर बड़ा सवाल है। युवा नेता वरुण बालियान और यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नितिन तेश्वर ने कहा कि विभागों को जिम्मेदारी से काम करना चाहिए। दुर्घटना के खतरे वाले स्थान पर मरम्मत, चेतावनी संकते और सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए जाने से लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। वरिष्ठ नेता अशोक शर्मा और ब्लॉक अध्यक्ष अजय गिरी ने कहा कि दुर्घटना के बाद औपचारिकता निभाने से जिम्मेदारी पूरी नहीं होती, जनता को ऐसी व्यवस्था चाहिए जिसमें दुर्घटनाओं को रोकने के लिए समय पर काम हो और लापरवाही सामने आने पर ठोस कार्रवाई की जाए। यूथ कांग्रेस प्रदेश महासचिव उत्कर्ष वालिया और महानगर कांग्रेस महासचिव तरुण व्यास ने कहा कि भाजपा सरकार और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को जवाब देना होगा कि विकास के दावों के बीच आम नागरिक की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित क्यों नहीं हो पा रही है। श्रमिक नेता वीरेंद्र श्रमिक और युवा नेता ओम मलिक ने कहा कि दुर्घटनास्थल का तत्काल तकनीकी निरीक्षण कराया जाए तथा निष्पक्ष जांच के माध्यम से दुर्घटना के कारणों और संबंधित कार्य में संभावित लापरवाही की जिम्मेदारी तय की जाए। जांच में दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों, कार्यदायी संस्था अथवा ठेकेदार के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई हो। साथ ही भूपतवाला सहित आसपास के क्षेत्र में सभी ऊंचे, क्षतिग्रस्त और असुरक्षित सीवर ढक्कनों का सर्वे कर उन्हें सड़क के स्तर के अनुरूप सुरक्षित बनाया जाए। मरम्मत पूरी होने तक खतरनाक स्थानों पर स्पष्ट चेतावनी संकेत, पर्याप्त प्रकाश और आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। प्रदर्शन में मुख्य रूप से महानगर कांग्रेस सचिव करन सिंह राणा, गौरव गोस्वामी, मोहित अरियाल, तरनजीत सिंह, शुभम यादव, मोहित अरियाल,डुंगर सिंह,अमन ठाकुर, योगेश त्यागी, अखिल त्यागी, विकास चंद्रा, रितेश आदि कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।।

एमएलसी शिक्षक एवं स्नातक सीट मतदान के दौरान किया चुनाव प्रेक्षक ने डीएम-एसएसपी संग निरीक्षण

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शुक्रवार को मुजफ्फरनगर में हुए एमएलसी स्नातक एवं शिक्षक सीट चुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण, निर्विघ्न एवं सकुशल सम्पन्न कराने तथा कानून एवं शांति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से डीएम उमेश मिश्रा, एसएसपी सूरज कुमार राय एवं चुनाव पर्यवेक्षक राजशेखर आईएएस द्वारा संयुक्त रूप से मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। इस

स्नातक एवं शिक्षक क्षेत्र के लिए मुजफ्फरनगर में स्नातक के लिए 45.46 और शिक्षक में 65.49 प्रतिशत मतदान

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में मेरठ खंड (स्नातक एवं शिक्षक) विधान परिषद सीटों के लिए 13 मतदान केंद्रों पर बनाए गए 56 बूथों पर मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। डीएवी इंटर कॉलेज के मतदान केंद्र पर सपाइयों और भाजपाइयों के बीच हुई झड़प को छोड़कर पूरे जिले में शांति बनी रही। स्नातक सीट के लिए जिले में

गंगा की निर्मलता बनाए रखना हर नागरिक का कर्तव्य: अविनाश भदोरिया

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं मेला अधिकारी सोनिका के निर्देश पर महिला एवं बाल कल्याण विभाग ने जिला प्रोबेशन अधिकारी अविनाश भदोरिया के नेतृत्व में गोविंदपुरी घाट पर गंगा स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान के माध्यम से गंगा की स्वच्छता, निर्मलता और संरक्षण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर अविनाश भदोरिया ने कहा कि

एम. श्रीधर बीएचईएल के निदेशक (मानव संसाधन) नियुक्त

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सार्वजनिक क्षेत्र के इंजीनियरिंग और विनिर्माण उद्यम भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के निदेशक मंडल में अपनी नियुक्ति पर, श्री एम. श्रीधर (57 वर्ष) ने निदेशक (मानव संसाधन) के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इससे पहले, श्रीधर कॉर्पोरेट कार्यालय, नई दिल्ली में कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) के पद पर कार्यरत थे।

हैवी इलेक्ट्रिकल वर्कर्स ट्रेड यूनियन ने की दीवाली बोनस का जल्द भुगतान करने की मांग की

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भेल के श्रमिक संगठन हैवी इलेक्ट्रिकल वर्कर्स ट्रेड यूनियन की बैठक में कर्मचारियों को मिलने वाले दीवाली बोनस एवं समस्याओ पर चर्चा करने के साथ प्रबंधन द्वारा ज्वाइंट कमेटी की ऑनलाइन बैठक करने का विरोध करते हुए पूर्व की भांति ऑफलाइन बैठक बुलाने की मांग की गयी है। बैठक के दौरान कई भेल

मदरसों में शुक्रवार के बजाए रविवार को साप्ताहिक अवकाश घोषित किए जाने का किया स्वागत

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष मनव्वर कुरैशी ने मदरसो में शुक्रवार के बजाए रविवार को साप्ताहिक अवकाश घोषित किए जाने के सरकार के निर्णय का स्वागत किया है। मनव्वर कुरैशी ने कहा कि अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों को समान शैक्षिक व्यवस्था में लाने के उद्देश्य से स्कूल के रूप में मान्यता प्राप्त

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal