हरिद्वार (रिपोर्टर)। कमर्शियल गैस सिलेंडर के रेट बढ़ने पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चंद्राचार्य चौक पर भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला दहन कर विरोध जताया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष लक्ष्य चौहान और प्रदेश महासचिव दिव्यांश अग्रवाल ने कहा कि भाजपा सरकार पूंजीपतियों की सरकार है। दिनों दिन महंगाईं बढ़ती जा रही है। कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाकर महंगाई बढ़ाई जा रही है। बंगाल, असम चुनाव के समाप्त होते ही गैस के दाम बढ़ाकर जनता के साथ धोखा किया गया है।
पूर्व जिलाध्यक्ष कैश खुराना, महानगर अध्यक्ष अंकुर सैनी ने कहा कि राहुल गांधी ने सही कहा था कि चुनाव खत्म होते ही सरकार एकदम से वस्तुओं के दाम बढ़ाएगी। अभी तो कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़े हैं कुछ दिनों में पेट्रोल, डीजल, खाद्य पदार्थों के दाम भी बढ़ाए जायेंगे। चारधाम यात्रा में आने वाले यात्रियों को बहुत मुश्किल होगी। खाने का सामान महंगा मिलेगा। व्यापारियों के साथ भी धोखा हो रहा है। लोगों को गैस सिलेंडर के लिए सुबह शाम लाइन में खड़ा होना पड़ रहा है। उसके बाद भी सिलेंडर नहीं मिल रहे हैं। इस अवसर पर रवीश भटेजा, हरद्वारी लाल, जगदीप असवाल, दीपक कोरी, ब्लॉक अध्यक्ष यश शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष एड. विवेक जकारिया, कार्तिक शर्मा, हिमांशु कुमार, ऋषि यादव, कान्हा शर्मा, आकाश बिरला, विवेक कुमार, मनोज जाटव, समर्थ अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

मुजफ्फरनगर-कांवड़ कंट्रोल रूम बना मां-बेटी के लिए मददगार, छह घंटे बाद फिर से हुआ मिलन
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ में बिछड़ने की घटनाओं से निपटने के लिए जिला पुलिस प्रशासन द्वारा बनाई व्यवस्था एक बार फिर कारगर साबित हुई। रामपुर तिराहा के अस्थायी थाने और शिवचौक कांवड़ कंट्रोल रूम की त्वरित कार्रवाई से छपार क्षेत्र में अपनी मां से बिछड़ी 16 वर्षीय कांवड़िया युवती को






