भुगतान न मिलने पर ठेकेदार ने किया आत्मदाह का प्रयास, मचा हड़कंप

Share :

मुजफ्फरनगर। सरकारी तंत्र में भ्रष्टाचार की जड़ इतनी गहरी हो रही हैं कि कोई कहीं सुनने वाला नहीं है। बेटी की शादी के लिए पैसा जुटाने में विफल होता देखकर जल निगम में ठेकेदारी कर रहे एक पिता ने खुद का जीवन समाप्त करने का प्रयास किया और जल निगम कार्यालय परिसर में ही शरीर पर डीजल छिड़क कर आग लगाने की कोशिश की, जिससे हड़कम्प मच गया। साथी ठेकेदारों ने उसे बचा लिया और फिर सभी ने मिलकर जबरदस्त हंगामा करते हुए व्यवस्था पर सवाल उठाये। पीड़ित ठेकेदार ने करीब छह माह पहले काम खत्म कर दिया, लेकिन उसका भुगतान नहीं किया गया, जिसके चलते ठेकेदार अपनी बेटी का लगन भी नहीं भिजवा पाया और तनावग्रस्त हो गया। छह दिसम्बर को ठेकेदार की बेटी की शादी तय है। पैसा नहीं मिलने से पूरा परिवार ही तनाव में है।
शहर के जाट कालोनी स्थित जल निगम के कार्यालय परिसर में शनिवार को उस समय भारी हंगामा हो गया, जबकि जल निगम की योजना में निर्माण कार्य करने वाले एक ठेकेदार के द्वारा परिसर में ही अपने शरीर पर डीजल छिड़ते हुए आत्मदाह का प्रयास किया गया। इस ठेकेदार को आग लगाने से कुछ लोगों ने रोक लिया। इसके साथ ही अन्य ठेकेदारों ने वहां पर प्रदर्शन करते हुए जमकर हंगामा किया और कार्य समाप्त करने के करीब छह माह बाद भी ठेकेदारों को भुगतान नहीं करने के आरोप लगाते हुए आक्रोश प्रकट किया। ठेकेदार के द्वारा आत्मदाह का प्रयास करने को लेकर हड़कम्प मच गया। कुछ ही देर में दर्जनों ठेकेदार वहां पर एकत्र हो गये और ठेकेदारों का आर्थिक एवं मानसिक उत्पीड़न करने के आरोप लगाये। आत्मदाह का प्रयास करने वाले ठेकेदार बिन्दर निवासी शुक्रताल ने बताया कि उसने हर घर जल योजना के अन्तर्गत गांव किशनपुर में पेयजलापूर्ति के लिए कार्य किया था। इसके लिए करीब छह माह से उसका करीब 11 लाख रुपये का भुगतान बकाया चल रहा है, वो अपना भुगतान पाने के लिए जल निगम में कार्य कर रही कंपनी एनकेजी इन्फ्रास्टक्कर लि. के अधिकारियों और जल निगम के अधिकारियों से मिलकर आग्रह कर चुका है, लेकिन उसको भुगतान नहीं कराया जा रहा है। बिन्दर ने बताया कि उसकी बेटी की शादी छह दिसम्बर को तय हुई है। इसके लिए पैसा नहीं होने पर वो और अन्य परिजन तनाव में हैं। 29 नवम्बर को बेटी का लगन जाना था, लेकिन पैसे का प्रबंध नहीं होने के चलते वो भी नहीं जा पाया। परिवार में भारी तनाव होने के कारण ही आज मजबूरी में उसने यह कदम उठाया। कंपनी के लोग उसका उत्पीड़न कर रहे हैं। आज वो कंपनी के ट्रांसपोर्टनगर स्थित कार्यालय पर अपना भुगतान मांगने के लिए गये थे, लेकिन वहां पर कंपनी के अधिकारी नहीं मिले, उनको जानकारी मिली थी कि कंपनी के अधिकारी अखिल बंसल, राजेश पाण्डे और एफए खान जल निगम के दफ्तर गये हुए हैं, तो वो सीधे यहां आ गये और भुगतान नहीं होने की दशा में उन्होंने परेशान होकर यह कदम उठाया। इसके साथ ही अन्य ठेकेदारों ने भी यहां कंपनी के लोगों का घेराव करते हुए हंगामा किया। जल निगम के अधिशासी अभियंता संजय कुमार ने बताया कि केन्द्र सरकार के जल जीवन मिशन के तहत चलाई जा रही हर घर जल योजना में जनपद में कराये जा रहे कार्यों के लिए गाजियाबाद की कंपनी एनकेजी इन्फ्रास्टक्चर लि. योजना की कार्यदायी संस्था जल निगम के साथ मिलकर कार्य कर रही है। इसमें ग्रामीण अंचलों में पेयजलापूर्ति के लिए ओवर हेड टैंक, पाइप लाइन और अन्य जलापूर्ति सम्बंधी कार्य शामिल हैं। विभागीय स्तर पर कंपनी को अभी तक किये गये कार्य के अनुरूप समस्त भुगतान किया जा चुका है। ठेकेदारों का यह मामला कंपनी के साथ जुड़ा है। कंपनी को भुगतान करना है। इसके लिए कंपनी पर हमने भी दबाव बनाया है। कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर राजेश पाण्डे ने कहा कि कंपनी के साथ हर घर जल योजना में करीब 35 ठेकेदार अलग अलग श्रेणी में कार्य कर रहे हैं। जिन ठेकेदारों का काम पूरा हो चुका है, उनके बिल प्राप्त होने के बाद उनका सत्यापन और कार्य का भौतिक सत्यापन कराया जा रहा है। कुछ बिल कंपनी के मुख्य कार्यालय को भुगतान के लिए भिजवाये गये हैं। इसी सत्यापन में देरी होने के कारण भुगतान लटका है। बिन्दर ने गांव किशनपुर में दूसरे ठेकेदारों के साथ मिलकर योजना में काम किया है, जिसका करीब 11 लाख रुपये का भुगतान शेष है। उनके बिल कंपनी को भेजे जा चुके हैं। राजेश पाण्डे ने बताया कि उनका कुछ भुगतान आज ही कराया जा रहा है, शेष भुगतान सोमवार को करा दिया जायेगा। वहीं ठेकेदारों का कहना है कि कंपनी के अधिकारी लगातार उनका आर्थिक और मानसिक शोषण कर रहे हैं। ठेकेदार बच्चों की शादी और घर का खर्च भी नहीं चला पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कई बार इसके लिए विभाग को भी शिकायत की गई है, लेकिन कंपनी पर कोई भी दबाव नहीं बनाया जा रहा है। प्रदर्शन के दौरान पीड़ित ठेकेदार बिन्दर के साथ आजाद, साबिर, मधुसूदन, शादाब, गौतम कुमार, आमिर, शान्तनु, यूनुस राणा, मौहम्मद सादिक, शहजाद, कामिल अहमद, ज्ञानेन्द्र शर्मा, आदित्य कुमार, ब्रिजेन्द्र, धनीराम, शोएब, सलमान अहमद और तैमूर खान आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अधिवक्ता परिषद ब्रज मुजफ्फरनगर इकाई द्वारा स्वाध्याय मण्डल कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। अधिवक्ता परिषद ब्रज मुजफ्फरनगर इकाई द्वारा स्वाध्याय मण्डल कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को स्वाध्याय मंडल कार्यक्रम राष्ट्रीय सभागार हाल सिविल बार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता वरिष्ठ अधिवक्ता शलभ बंसल ने कार्यक्रम के विषय *घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम 2005* के विषय में विस्तार से चर्चा की और

जनपद के 47 ग्राम प्रधानों और सचिवों पर लटकी कार्रवाई की तलवार, नोटिस जारी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिला पंचायत राज अधिकारी ने जनपद के 47 ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधान और सचिवों को रिकवरी नोटिस जारी किए हैं। इन ग्राम पंचायतों पर कुल 4.77 करोड़ रुपये की रिकवरी नोटिस जारी हुए हैं। वित्तीय वर्ष 2022-23 में ग्राम पंचायतों में हुए विकास कार्यों को लेकर उक्त रिकवरी निकली है। ग्राम पंचायतों

मई दिवस पर असंगठित मजदूरों के साथ हीटवेव पर जागरुकता अभियान आरम्भ

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर खेतिहर मजदूर यूनियन मुज़फ्फरनगर के तत्वावधान एवं एक्शन एड एसोसिएशन, लखनऊ के सहयोग से बघरा ब्लॉक में असंगठित क्षेत्र के “मजदूरों पर जलवायु परिवर्तन का प्रभाव” विषय पर एक दिवसीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में निर्माण श्रमिकों, कृषि मजदूरों, मनरेगा कामगारों एवं दिहाड़ी मजदूरों ने

भीषण गर्मी में जनगणना कार्य में लगे शिक्षकों की स्थिति पर जताई चिंता

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस नेता सुनील अरोड़ा ने भीषण गर्मी के मौसम में जनगणना कार्य में लगे शिक्षकों की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते सरकार से राहत देने की मांग की है। सुनील अरोड़ा ने कहा कि भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान के बीच जनगणना कार्य में लगे शिक्षकों की स्थिति दिन-प्रतिदिन चिंताजनक होती जा

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ने का गरीब मजदूर वर्ग पर होगा असर-महंत शुभम गिरी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ाए जाने की आलोचना करते हुए समाजवादी पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष महंत शुभम गिरी ने कहा है कि सरकार के इस कदम से महंगाई और बढ़ेगी। महंत शुभम गिरी ने कहा कि पूरे देश में रसोई गैस की किल्लत चल रही है। पांच राज्यों में विधान संपन्न

युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चंद्राचार्य चौक पर किया सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, पुतला दहन कर जताया विरोध

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कमर्शियल गैस सिलेंडर के रेट बढ़ने पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चंद्राचार्य चौक पर भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला दहन कर विरोध जताया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष लक्ष्य चौहान और प्रदेश महासचिव दिव्यांश अग्रवाल ने कहा कि भाजपा सरकार पूंजीपतियों की सरकार है। दिनों दिन महंगाईं बढ़ती जा रही है। कमर्शियल

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal