यूपी बोर्ड में जिला स्तर पर बनाए गए 19 परीक्षा केंद्र

Share :

मुजफ्फरनगर। यूपी माध्यमिक शिक्षा बोर्ड प्रयागराज की परीक्षाएं जनपद में आगामी 24 फरवरी से शुरू होने जा रही है। जिले में नकलविहीन एवं शांतिपूर्ण बोर्ड परीक्षा संपन्न कराने की दिशा में शुरू कवायदों के बीच 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की अंतिम सूची पर जिला स्तरीय कमेटी ने अपनी रिपोर्ट देते हुए माध्यमिक शिक्षा बोर्ड प्रयागराज को भेज दी गई है। अब यूपी बोर्ड से निर्धारित केंद्र सूची में आपत्तियां आने के बाद जिला स्तर से अब 19 नए इंटर कॉलेजों को जोड़ दिया गया है। इन परीक्षा केंद्रों में 16 सहायता प्राप्त और 3 वित्तविहीन विद्यालयों को बोर्ड परीक्षा केंद्र बनाकर इन 72 परीक्षा केंद्रों की सूची बनाई है। अब इन तमाम परीक्षा केंद्रों पर सीटिंग व्यवस्था पर काम शुरू किया जाएगा।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड प्रयागराज की बोर्ड परीक्षा के लिए जनपद में केंद्र निर्धारण प्रक्रिया नवंबर माह में शुरू हुई थी। इस कड़ी में पहले प्रयागराज बोर्ड से जनपद में 71 परीक्षा केंद्रों की सूची बनाकर वेबसाइट पर अपलोड़ की गई। इसके बाद में जिला स्तर पर आपत्तियां मांगी गई, जिसमें बाद में डीआइओएस कार्यालय में 50 आपत्तियां आई। इन तमाम आपत्तियों को समाधान करते हुए जिला स्तरीय कमेटी ने कुछ विद्यालयों को परीक्षा केंद्र को काटकर अन्य स्कूलों को भी जिला स्तर से जोड़ दिया, जिसमें 19 विद्यालय बोर्ड परीक्षा केंद्र के लिए शामिल हुए। परीक्षा केंद्रों में सबसे ज्यादा केन्द्र सदर ब्लॉक के विद्यालय ही शामिल है। इस संबंध में डीआइओएस राजेश श्रीवास ने बताया कि जिला स्तरीय कमेटी ने 72 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए हैं, जिसकी सूची यूपी बोर्ड को भेज दी गई है। जब कोई आपत्ति होगी तो यहीं से उसका निस्तारण करा दिया जाएगा। डीआइओएस कार्यालय में आपत्तियों के बाद अंतिम सूची में मुख्य रूप से सहायता प्राप्त विद्यालयों से एमडी इंटर कॉलेज, दूधली, बीएसएस इंटर कॉलेज, लुहसाना, श्री अरविंद इंटर कॉलेज पुरा खतौली, शहीद भगत सिंह इंटर कॉलेज, बुड़ीनाकलां, डीएवी इंटर कॉलेज, एमएम इंटर कॉलेज, आर्य कन्या इंटर कॉलेज, जैन कन्या इंटर कॉलेज, वैदिक पुत्री पाठशाला इंटर कॉलेज, इंटर कॉलेज भोकरहेडी, सीता शरण इंटर कॉलेज खतौली, श्री देवी मंदिर इंटर कॉलेज खतौली, सुक्खन लाल आदर्श कन्या इंटर कॉलेज मीरांपुर, मार्डन इंटर कॉलेज रामराज, कबूल कन्या इंटर कॉलेज खतौली, चरथावल आर्य कन्या इंटर कॉलेज चरथावल को शामिल किया गया है। वहीं दूसरी ओर वित्तविहीन स्कूलों में स्वामी कल्याण देव कन्या इंटर कॉलेज बघरा, सर्वोदय इंटर कॉलेज खाईखेडी, लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती इंटर कॉलेज को बोर्ड परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इस बार नगर के चौधरी छोटूराम इंटर कॉलेज को मुख्य भवन की जर्जर हालत को देखते हुए परीक्षा केंद्र नहीं बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रदेश स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में मुजफ्फरनगर के खिलाड़ियों ने जीते पदक

लखनऊ (रिपोर्टर)। शिक्षा निदेशक, माध्यमिक शिक्षा उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में लखनऊ में आयोजित प्रदेश स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में मंडल सहारनपुर के जनपद मुजफ्फरनगर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न आयु वर्गों में पदक प्राप्त कर अपने विद्यालय, जनपद एवं मंडल का नाम रोशन किया। अंडर-14 वर्ग में होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज,

“ब” से “ब” का सफर दूर नहीं वर्षा का

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। बुलंदशहर के एक छोटे से गांव में पैदा हुई वर्षा के लिए अभिनेत्री बनना कोई अचानक लिया गया फैसला नहीं था। यह एक ऐसा सपना था, जो बचपन से ही उनके भीतर पलता रहा और पढ़ाई, नौकरी तथा जिंदगी की तमाम व्यस्तताओं के बीच भी कभी धुंधला नहीं पड़ा। वर्षा ने स्नातक तक

पार्षद अहसान अंसारी ने की त्रिमूर्ति नगर चौराहे का नाम नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नाम पर रखने और उनकी प्रतिमा स्थापित करने की मांग

हरिद्वार (रिपोर्टर)। वार्ड 44 त्रिमूर्ति नगर के पार्षद अहसान अंसारी ने त्रिमूर्ति नगर में नवनिर्मित चौराहे का नाम महान स्वतंत्रता सेनानी एवं आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नाम पर रखने और चौराहे पर उनकी प्रतिमा स्थापित करने की मांग की है। इस संबंध में पार्षद अहसान अंसारी ने मेयर किरण

साइबर सेल ने वापस करायी ठगी का शिकार हुए पीड़ित की पूरी रकम

हरिद्वार (रिपोर्टर)। साइबर सेल ने साइबर ठगी का शिकार हुए पीड़ित के खाते से उड़ायी गयी पूरी रकम वापस कराने में सफलता प्राप्त की है। भीमगौड़ा निवासी एक व्यक्ति द्वारा एपीके फाइल डाउनलोड़ किए जाने के बाद मोबाइल फोन में अपडेट का ऑप्शन आया और उसी दौरान उनके खाते से रुपए 99000 रूप्ए कट गए।

संत रविदास ने समाज को दिया समानता, भाईचारे और मानवता का संदेश-मनोज कुमार गौतम

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम तेलीवाला शिवदासपुर में संत शिरोमणि गुरू रविदास महाराज की भव्य कलश यात्रा निकाली गयी। प्राचीन शिव मंदिर से शुरू ही कलश यात्रा का भ्रमण के दौरान जगह-जगह स्वागत किया गया। राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य मनोज कुमार गौतम भी यात्रा में शामिल हुए। मनोज कुमार गौतम ने

वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन ने की कुंभ मेले में स्थानीय लोगों को सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग

हरिद्वार (रिपोर्टर)। वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित कर अगले वर्ष होने वाले कुंभ मेले में स्थानीय लोगों को भी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है। वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन के अध्यक्ष चौधरी चरण सिंह ने बताया कि कुंभ मेले में गंगा स्नान के

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal