हरिद्वार (रिपोर्टर)। साइबर सेल ने साइबर ठगी का शिकार हुए पीड़ित के खाते से उड़ायी गयी पूरी रकम वापस कराने में सफलता प्राप्त की है। भीमगौड़ा निवासी एक व्यक्ति द्वारा एपीके फाइल डाउनलोड़ किए जाने के बाद मोबाइल फोन में अपडेट का ऑप्शन आया और उसी दौरान उनके खाते से रुपए 99000 रूप्ए कट गए। पीड़ित ने तुरंत संबंधित बैंक, नजदीकी थाने व साईबर हेल्प लाईन नंबर पर शिकायत दी गई। शिकायत प्राप्त होते ही हरकत में आयी साईबर सेल ने संबंधित रकम को होल्ड करवाया तथा पत्राचार पूरी धनराशि 99000 रुपये पीड़ि के खाते में वापस लौटाए गए। ठगी गयी पूरी रकम वापस मिलने पर पीड़ित ने पुलिस का आभार जताया है।

तकनीक के जरिए जीवन की समस्याओं का हो सकता समाधान
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज (इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी), मुजफ्फरनगर के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग द्वारा ‘हैकथॉन इंडिया-2026’ के अंतर्गत इंटर्नल हैकाथॉन एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में नवाचार, रचनात्मकता एवं समस्या-समाधान की क्षमता को प्रोत्साहित करना तथा वास्तविक जीवन की समस्याओं के तकनीकी एवं प्रभावी समाधान विकसित






