मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सामाजिक न्याय पार्टी की महारैली मे अति पिछडों, दलितों एवं वंचितो को अधिकार के साथ 2027 के चुनाव की तैयारी म जुट जाने का आहवान किया गया। रैली में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं भीड़ की उपस्थिति से प्रमुख राजनीतिक दलों में भी हलचल दिखाई दी। रैली में ई. देवेन्द्र कश्यप ने कहा कि वोट हमारा राज तुम्हारा के दिन अब गए अब सामाजिक न्याय की विचारधारा के समर्थकों का नारा 2027 के चुनाव में जब वोट हमारा है तो राज भी हमारा होगा, रहेगा।

सामाजिक न्याय पाटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ई.देवेंन्द्र कश्यप के आहवान पर सरकूलर रोड स्थित राजकीय इण्टर कॉलेज के मैदान मे आयोजित विशाल महारैली को सम्बोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ई.देवेन्द्र कश्यप ने कहा कि पिछले करीब 78 वर्षो से हम संघर्ष करते आ रहे हैं। उन्होने कहा कि संविधान मे हमारी हिस्सेदारी हो। इसके लिए प्रयासरत हैं। परन्तु आप सभी जानते है। कि हमारी कहीं कोई सुनवाई नही है। जिसका नतीजा है कि पिछडा, वंचित समाज आज भी अपने हक के लिए संघर्ष कर रहा है। उन्होने कहा कि हमे अपना मान सम्मान वापिस लाना है। ई.देवेन्द्र कश्यप ने भीड को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप भाडे के पहलवान नही हो। अखाडे के पहलवान हो। अपने अधिकारो के लिए हम सभी को एकजुट होना होगा। रैली के दौरान वोट हमारा राज तुम्हारा यह हमे मन्जूर नही। बल्कि वोट हमारा राज हमारा का नारे से ही काम चलेगा। महारैली को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ई.देवेन्द्र कश्यप, जिलाध्यक्ष सुनील पंाचाल सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियो ने सम्बोधित किया। रैली के दौरान सभी वक्ताओं ने 2027 के चुनाव की तैयारी मे जुट जाने का आहवान किया गया।

रानीपुर विधानसभा के शिवालिक नगर में न्याय यात्रा की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित
शिवालिक नगर, हरिद्वार (रिपोर्टर)। आज रानीपुर विधानसभा क्षेत्र के शिवालिक नगर में जिलाध्यक्ष बालेश्वर सिंह की अध्यक्षता में ब्लॉक अध्यक्ष मोहन राणा के निवास पर आगामी 30 अक्टूबर को आयोजित होने वाली न्याय यात्रा तथा 1 नवंबर को दिल्ली में होने वाली न्याय यात्रा के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में






