हरिद्वार (रिपोर्टर)। दीवाली से पूर्व एसआईपी का भुगतान तय नहीं होने और भेल पं्रबंधन पर अड़ियल रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए भेल के श्रमिक संगठनों ने हीप मेन गेट पर प्रदर्शन किया और प्रबंधन का पुतला फूंका। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए निफ्टू के महामंत्री विकास सिंह ने कहा कि 27 अक्टूबर को भेल प्रबंधन द्वारा आयोजित की गयी जेसीएम की ऑनलाइन बैठक में जिसमे भेल प्रबंधन द्वारा 35,000 रुपए एसआईपी भुगतान का प्रस्ताव दिया गया था। जिसे सभी श्रमिक संगठनों के नेताओ ने खारिज करते हुए न्यूनतम 60,000 रुपए की मांग रखी गई थी। जिस पर प्रबंधन के सहमत नहीं होने से बैठक बेनतीजा समाप्त हुई।

विकास सिंह ने आरोप लगाया कि भेल प्रबंधन द्वारा हमेशा ही मजदूर विरोधी रवैया अपनाया जाता है और श्रमिको के साथ छल किया जाता है। सभी श्रमिक संगठन मिलकर प्रबंधन की नीतियों का पुरजोर विरोध करेंगे और श्रमिकों को उनका हक दिलाकर रहेंगे। उन्होंने कहा कि यदि भेल प्रबंधन श्रमिकों की मांग के अनुरूप एसआईपी की राशि तय कर 1 नवम्बर तक भुगतान नहीं करता है तो आंदोलन तेज किया जाएगा। इस दौरान पूर्व विधायक रामयश सिंह, राजवीर सिंह, विकास सिंह, रवि कश्यप, अमित गोगना, रविन्द्र चौहान, संदीप चौधरी, नईम खान, अमृत रंजन, इंद्रपाल शर्मा, अमित चौहान, मनमीत, पवन कश्यप, विनीत चौहान, सचिन चौहान, सचिन चौहान, राजकुमार, यशोदा नंदन, प्रेम सिमरा, हंसराज कटारिया, मनीष सिंह, वीरेंद्र कुमार, अमरजीत सिंह, कृष्णकुमार, विनय दावड़े, मोहित शर्मा, रामकुमार, अशोक चौधरी, अवधेश कुमार, दिलीप दास, मुकुल कुमार, अश्वनी कुमार, विपिन कुमार, सोमपाल सिंह सहित बड़ी संख्या में भेल श्रमिक शामिल रहे।

डीआईसीसीआई एवं पीएफआरडीए ने किया एमएसएमई उद्यमियों के लिए एनपीएस पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन
हरिद्वार (रिपोर्टर)। दलित इंडियन चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (डीआईसीसीआई) एवं पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए)के संयुक्त तत्वावधान में एमएसएमई के उद्यमियों के लिए राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। एक होटल में आयोजित जागरूकता कार्यशाला में एमएसएमई उद्यमियों को पेंशन योजनाओं, वित्तीय सुरक्षा, दीर्घकालिक बचत तथा सेवानिवृत्ति






