नगर आयुक्त ने किया हरिद्वार में पिंक वेंडिंग जोन का निरीक्षण

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नगर आयुक्त नंदन कुमार ने रोड़ीबेलवाला स्थित पिंक वेंडिंग ज़ोन का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायजा और संबंधित अधिकारियों को कार्यो में तेजी लाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने वेंडर्स से बात कर उनकी समस्याएं सुनी और सुझाव भी लिए। नगर आयुक्त ने समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया।

नगर आयुक्त नंदन कुमार ने वेंडर्स से अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने तथा नगर निगम के स्वच्छता अभियान में सक्रिय सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि वेंडिंग ज़ोन को स्वच्छ, सुंदर एवं सुव्यवस्थित बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। कूड़े को निर्धारित स्थान पर ही डालें और अपने प्रतिष्ठानों के आसपास स्वच्छता बनाए रखें। उन्होंने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य वेंडर्स को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ क्षेत्र में व्यवस्थित व्यावसायिक गतिविधियों को बढ़ावा देना और स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करना है। इसके लिए अधिकारियों एवं वेंडर्स के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है। निरीक्षण के दौरान उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी, मुख्य सफाई निरीक्षक संजय शर्मा, सफाई निरीक्षक अनिल कुमार, आकाश कुमार एवं शिव सिंह चौहान सहित अन्य संबंधित अधिकारी कर्मचारी और वेंडिग जोन के लघु व्यापारी मौजूद रहे।

डीआईसीसीआई एवं पीएफआरडीए ने किया एमएसएमई उद्यमियों के लिए एनपीएस पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। दलित इंडियन चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (डीआईसीसीआई) एवं पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए)के संयुक्त तत्वावधान में एमएसएमई के उद्यमियों के लिए राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। एक होटल में आयोजित जागरूकता कार्यशाला में एमएसएमई उद्यमियों को पेंशन योजनाओं, वित्तीय सुरक्षा, दीर्घकालिक बचत तथा सेवानिवृत्ति

बाबा रामदेव ने लगाया सनातन धर्म की छवि धूमिल करने का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। योग गुरू बाबा रामदेव ने सनातन धर्म की छवि की धूमिल करने के लिए धार्मिक ग्रंथों में वर्णित तथ्यों को तोड़ मरोड़कर भ्रामक तरीके से प्रस्तुत करने और भगवान शिव, भगवान राम, माता सीता और श्रीकृष्ण आदि देवी देवताओं का गलत चित्रण करने का आरोप लगाते हुए कहा कि सनातन धर्म की परंपराओं

गैसरैण को स्थाई राजधानी बनाने की मांग को लेकर यूकेड़ी कार्यकर्ताओं ने किया भराड़ीसैण में प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। गैरसैंण को स्थाई राजधानी बनाने की मांग को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल कार्यकर्ताओं ने भराड़ीसैण स्थित अस्थाई विधानसभा का घेराव किया। दल के केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती के नेतृत्व में घेराव प्रदर्शन के दौरान पूर्व विधायक पुष्पेंश त्रिपाठी व वरिष्ठ यूकेडी नेता पंकज व्यास ने कहा कि उत्तराखंड का दुर्भाग्य है कि सरकारें

एसआईपी भुगतान तय नहीं होने पर भेल श्रमिक संगठनों ने फूंका प्रबंधन का पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। दीवाली से पूर्व एसआईपी का भुगतान तय नहीं होने और भेल पं्रबंधन पर अड़ियल रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए भेल के श्रमिक संगठनों ने हीप मेन गेट पर प्रदर्शन किया और प्रबंधन का पुतला फूंका। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए निफ्टू के महामंत्री विकास सिंह ने कहा कि 27 अक्टूबर को भेल

ऑटो विक्रम ई रिक्शा संयुक्त महासंघ ने किया ई कार्ट और सिटी बस संचालन का विरोध

हरिद्वार (रिपोर्टर)। शहर में ई कार्ट और सिटी बंस संचालित करने के प्रशासन के फैसले का विरोध करते हुए ऑटो विक्रम ई रिक्शा संयुक्त महासंघ ने सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया और सिटी मजिस्ट्रेट हरगिरि को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन के दौरान महासंघ के अध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा ने कहा कि प्रशासन को गरीब लोगों

सनातन धर्म कॉलेज में सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तृतीय दिवस पर ‘भ्रष्टाचार मुक्त भारत, विकसित भारत की पहचान’ विषय पर कार्यशाला आयोजित

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म कॉलेज मुज़फ्फरनगर में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की इकाइयों के तत्वावधान में सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 के तृतीय दिवस पर ‘भ्रष्टाचार मुक्त भारत, विकसित भारत की पहचान’ विषय पर एक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को भ्रष्टाचार के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना, उनमें नैतिक मूल्यों एवं

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई