घटिया निर्माण सामग्री ने करा दी पालिका की फजीहत

Share :

मुजफ्फरनगर। तमाम प्रयासों के बावजूद नगरपालिका परिषद में धांधली का खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन किसी न किसी कारणवश मीडिया की चर्चा में नगरपालिका का नाम आना आम बात हो गई है। एक ओर नगर को ग्रीन एंड क्लीन करने की दिशा में जुटी पालिका चेयरपर्सन को जहां दिल्ली की कंपनी द्वारा कूड़ा उठाने में विफल साबित होने पर फजीहत का सामना करना पड़ रहा है, वहीं नगरपालिका के कुछ जिम्मेदारों की वजह से कुछ ठेकेदार पालिका प्रशासन को ही चूना लगाने का कार्य कर रहे है। ऐसा ही एक मामला बीते कई दिनों से चर्चा में है, जिसकी वजह से पालिका की फजीहतों के साथ इस गठजोड़ पर कार्रवाई किए जाने की आवाज क्षेत्र में तेजी से उठने लगी है।
जी हां, हम बात कर रहे हैं नगरपालिका परिषद वार्ड संख्या 39 मौहल्ला इन्दिरा कॉलोनी की, जहां गैर जिम्मेदारी के साथ कराए गए निर्माण से पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के साथ अन्य जिम्मेदारों पर सवाल उठ रहे हैं। मौ. इन्दिरा कॉलोनी में बीते माह में करीब 6 से 7 लाख रुपए खर्च करते हुए बनाई गई सीसी रोड 30 दिन भी नहीं चल पायी और जगह-जगह से टूट गई, जिसकी शिकायत स्थानीय लोगों ने नगर पालिका के अधिकारियों से की। इस मामले में निर्माण विभाग के अधिकारियों ने पालिका ठेकेदार को जमकर फटकार लगाई। अब उक्त मामले में बुधवार को ठेकेदार द्वारा फजीहत के बाद सड़क को तोड़कर दोबारा से बनाने का कार्य शुरू किया गया। हालांकि वार्ड सभासद रविकांत शर्मा ठेकेदार द्वारा कराए गए निर्माण से अभी तक संतुष्ट दिखाई नहीं दिए और उन्होंने स्पष्ट किया कि शेष निर्माण कार्य की जांच कराने के साथ सड़क को पुन: बनवाने की कोशिश की जाएगी। इसके लिए चाहे किसी भी स्तर तक जाना पड़े।
नगरपालिका परिषद द्वारा कुछ दिन पूर्व मौहल्ला इन्दिरा कॉलोनी में एक सीसी रोड बनाई गई थी। यह सड़क तीस दिन भी सही से नहीं चल पायी। हांलाकि स्थानीय लोगों ने ठेकेदार के कहे अनुसार सड़क पर पानी का छिड़काव व अन्य व्यवस्था बनाने की हरसंभव कोशिश की। नवनिर्मित सड़क से कुछ दिनों बाद ही बजरी बाहर निकल आयी और सड़क में गड्ढे होने लगे। इस संबंध में स्थानीय लोगों ने ठेकेदार व अधिकारियों से पूछा तो उन्हें बताया गया कि निर्माण कार्य के दौरान बीच में कुछ निर्माण सामग्री खराब आ गई थी, जिस कारण उक्त सीसी रोड खराब हो गई है। इसके बाद स्थानीय लोगों ने टूटी सड़क की शिकायत नगरपालिका प्रशासन से की। शिकायत के आधार पर एई निर्माण अखंड प्रताप सिंह ने जेई कपिल कुमार को मौके का निरीक्षण करते हुए उक्त सड़क को सहीं कराने के लिए कहा। जेई कपिल कुमार के द्वारा सड़क का निरीक्षण किया गया। सड़क की हालत वास्तव में खस्ता पायी गई। इस मामले में ठेकेदार को जमकर फटकार लगाई गई। इस बीच बुधवार को ठेकेदार के द्वारा उक्त सड़क को तोड़कर दोबारा से बनाना शुरू किया गया।

इन्होंने कहा-
जेई कपिल कुमार ने बताया कि पालिका के वार्ड 39 मौहल्ला इन्दिरा कालोनी में टूटी सड़क की जांच में शिकायत सही पाये जाने पर ठेकेदार को सुधार कराने के निर्देश दिए गए हैं। सड़क को उसी धनराशि में ठेकेदार द्वारा पुन: बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सड़क का मुख्य चौराहा होने के कारण यहां पर क्षमता से कहीं अधिक वाहनों के आवागमन होने के कारण सड़क सही नहीं बन पायी है।

उधर, सड़क निर्माण ठेकेदार का कहना है कि निर्माण कार्य के दौरान कुछ सीमेंट खराब आने की संभावनाओं को देखते हुए सड़क में कुछ जगह से टूटने की शिकायत आई है, जिसको फिर से बनाया जा रहा है। वहीं सीमेंट कंपनी से मामले की शिकायत की गई है, उसके अधिकारी इस सड़क निर्माण की जांच कर चुके हैं। चौराहे पर आवागमन रोकने को इस बार अतिरिक्त व्यवस्था की जाएगी, ताकि फिर शिकायत का मौका न मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“ब” से “ब” का सफर दूर नहीं वर्षा का

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। बुलंदशहर के एक छोटे से गांव में पैदा हुई वर्षा के लिए अभिनेत्री बनना कोई अचानक लिया गया फैसला नहीं था। यह एक ऐसा सपना था, जो बचपन से ही उनके भीतर पलता रहा और पढ़ाई, नौकरी तथा जिंदगी की तमाम व्यस्तताओं के बीच भी कभी धुंधला नहीं पड़ा। वर्षा ने स्नातक तक

पार्षद अहसान अंसारी ने की त्रिमूर्ति नगर चौराहे का नाम नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नाम पर रखने और उनकी प्रतिमा स्थापित करने की मांग

हरिद्वार (रिपोर्टर)। वार्ड 44 त्रिमूर्ति नगर के पार्षद अहसान अंसारी ने त्रिमूर्ति नगर में नवनिर्मित चौराहे का नाम महान स्वतंत्रता सेनानी एवं आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नाम पर रखने और चौराहे पर उनकी प्रतिमा स्थापित करने की मांग की है। इस संबंध में पार्षद अहसान अंसारी ने मेयर किरण

साइबर सेल ने वापस करायी ठगी का शिकार हुए पीड़ित की पूरी रकम

हरिद्वार (रिपोर्टर)। साइबर सेल ने साइबर ठगी का शिकार हुए पीड़ित के खाते से उड़ायी गयी पूरी रकम वापस कराने में सफलता प्राप्त की है। भीमगौड़ा निवासी एक व्यक्ति द्वारा एपीके फाइल डाउनलोड़ किए जाने के बाद मोबाइल फोन में अपडेट का ऑप्शन आया और उसी दौरान उनके खाते से रुपए 99000 रूप्ए कट गए।

संत रविदास ने समाज को दिया समानता, भाईचारे और मानवता का संदेश-मनोज कुमार गौतम

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम तेलीवाला शिवदासपुर में संत शिरोमणि गुरू रविदास महाराज की भव्य कलश यात्रा निकाली गयी। प्राचीन शिव मंदिर से शुरू ही कलश यात्रा का भ्रमण के दौरान जगह-जगह स्वागत किया गया। राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य मनोज कुमार गौतम भी यात्रा में शामिल हुए। मनोज कुमार गौतम ने

वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन ने की कुंभ मेले में स्थानीय लोगों को सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग

हरिद्वार (रिपोर्टर)। वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित कर अगले वर्ष होने वाले कुंभ मेले में स्थानीय लोगों को भी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है। वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन के अध्यक्ष चौधरी चरण सिंह ने बताया कि कुंभ मेले में गंगा स्नान के

6 सितम्बर को गोर्खाली समाज धूमधाम से मनाएगा हरितालिका तीज, बैरागी कैंप में होगा भव्य कार्यक्रम का आयोजन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। गोर्खाली महिला कल्याण समिति की ओर से आगामी छह सितम्बर रविवार को बैरागी कैंप में हरतालिका तीज पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। हर वर्ष आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में गोर्खाली समाज की महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होकर पूजा अर्चना और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगी। आयोजन को लेकर समिति की ओर से

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal