मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने सरस्वती शिशु मंदिर केशवपुरी में सोमवार को हर्षोल्लास व उत्साह से होली मिलन समारोह मनाया। कार्यक्रम में समाजसेवियों, गणमान्य नागरिकों एवं प्रबुद्धजनों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस बीच मौजूद वक्ताओं ने होली पर्व को आपसी प्रेम, सौहार्द व सामाजिक समरसता का प्रतीक बताते हुए समाज को एकजुट रहने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने देश भक्ति व होली के गीतों द्वारा सभी का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि प्रान्त संचालक प्रेमचंद जी ने देश की संस्कृति एवं होली पर्व कैसे मनाना चाहिए, उस पर प्रकाश डाला तथा अंत में सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक भूपेंद्र जी ने सभी अतिथियों एवं प्रबुद्धजनों और गणमान्य व्यक्तियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में जिला संघ चालक तेजवीर जी, विभाग कार्यवाह प्रमोद जी, ब्रजेश जी, अजय टंडन जी, जिला कार्यवाह संजय लखान जी, हितेश जी, योगेंद्र जी, सीताराम जी, यूपी सरकार के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरुप, अमित जी, उत्कृष्ट जी, आयुष जी आदि उपस्थित रहे।

योग अपनाने से ही स्वस्थ समाज का निर्माण संभवः मीनाक्षी स्वरूप
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। अंतरराष्ट्रीय योग सप्ताह-2026 के तहत सोमवार को कमला नेहरू वाटिका से योग जागरूकता अभियान का भव्य शुभारंभ किया गया। ‘स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग’ थीम और ‘हर घर योगा, हर घर होगा’ के संदेश के साथ आयोजित कार्यक्रम में योग को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मीनाक्षी






