हरिद्वार में मिठाई, पनीर, बेकरी उत्पादों सहित 08 खाद्य पदार्थों के विधिक नमूने लेकर जांच हेतु भेजे प्रयोगशाला

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। आगामी दीपावली पर्व के दृष्टिगत खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं शुद्धता सुनिश्चित करने तथा मिलावट पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से माननीय खाद्य सुरक्षा आयुक्त श्री विनय शंकर पांडेय एवं जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित के निर्देशों के अनुपालन में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज सहायक आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, हरिद्वार महिमानंद जोशी के नेतृत्व में गठित टीमों ने नगर निगम हरिद्वार एवं तहसील हरिद्वार क्षेत्र के अंतर्गत बेकरी, मिष्ठान विक्रेता प्रतिष्ठानों तथा रेस्टोरेंटों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहित कर जांच हेतु प्रयोगशाला भेजे गए।

सहायक आयुक्त महिमानंद जोशी के नेतृत्व में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन की उपस्थिति में सुभाषगढ़ एवं दीनारपुर स्थित पनीर एवं मिठाई निर्माण इकाइयों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान खुले में बिक्री के लिए रखी मिठाइयों के तीन तथा खुले पनीर का एक नमूना जांच हेतु लिया गया। मिठाई निर्माण इकाई में स्वच्छता एवं स्वास्थ्य संबंधी प्रावधानों का संतोषजनक अनुपालन पाया गया। इकाई द्वारा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) प्राप्त किया जाना तथा एटीपी स्थापित होना भी पाया गया। हालांकि, निरीक्षण के दौरान इकाई संचालक को निर्माण स्थल की खिड़कियों पर नेट स्क्रीन लगाने, निर्माण स्थल की रंगाई-पुताई कराने, कंटेनरों की गंदगी दूर करने तथा साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए। पनीर निर्माण इकाई के निरीक्षण के दौरान एनालॉग पनीर का निर्माण होता नहीं पाया गया। खाद्य कारोबारकर्ता द्वारा शुद्ध दूध से पनीर का निर्माण किया जाना पाया गया। मौके पर स्किम्ड मिल्क पाउडर एवं फॉरेन फैट से संबंधित कोई पदार्थ या रसायन भी नहीं पाया गया।
वहीं, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी कैलाश चंद्र टम्टा के नेतृत्व में गठित टीम ने शिव मूर्ति चौक, रेलवे रोड, रानीपुर मोड़, गोविंदपुरी, आर्य नगर एवं ज्वालापुर सहित नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर बेकरी, मिष्ठान विक्रेता प्रतिष्ठानों तथा रेस्टोरेंटों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मिठाइयों एवं बेकरी उत्पादों पर निर्माण तिथि तथा उपयोग की अंतिम तिथि (यूज बाय/एक्सपायरी डेट) अंकित किए जाने संबंधी प्रावधानों की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान अधिकांश प्रतिष्ठानों में बिक्री के लिए प्रदर्शित मिठाइयों एवं बेकरी उत्पादों पर निर्माण तिथि तथा उपयोग की अंतिम तिथि अंकित पाई गई। हालांकि, कुछ प्रतिष्ठानों में इन विवरणों का अंकन नहीं पाया गया, जिस पर संबंधित खाद्य कारोबारकर्ताओं को नोटिस जारी किए गए। टीम द्वारा शिकायत के आधार पर कनखल स्थित एक मिष्ठान विक्रेता प्रतिष्ठान से लड्डू का नमूना संग्रहित किया गया। इसके अतिरिक्त रेलवे रोड, श्रवणनाथ नगर स्थित एक रेस्टोरेंट से टोफू का नमूना तथा शिव मूर्ति चौक, रेलवे रोड स्थित एक बेकरी प्रतिष्ठान से कुल्चा एवं पाव के नमूने लिए गए। ज्वालापुर स्थित एक थोक विक्रेता प्रतिष्ठान से पान मसाला का नमूना भी संग्रहित किया गया। सभी नमूनों को जांच हेतु प्रयोगशाला भेजा गया है। इस प्रकार जनपद में चलाए गए विशेष अभियान के अंतर्गत कुल आठ खाद्य पदार्थों के विधिक नमूने संग्रहित कर जांच हेतु प्रयोगशाला प्रेषित किए गए हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा आगामी दीपावली पर्व के दृष्टिगत खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं शुद्धता सुनिश्चित करने, खाद्य प्रतिष्ठानों में स्वच्छता बनाए रखने तथा खाद्य सुरक्षा मानकों का अनुपालन कराने के लिए यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ निरंतर की जा रही है कार्यवाही

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कुंभ मेले के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन की तैयारियों के दृष्टिगत जनपद हरिद्वार में अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध जिला प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मंगलवार को सिटी मजिस्ट्रेट हर गिरी के नेतृत्व में चंडी चौक एवं आसपास क्षेत्र में सड़क किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण

रजत पदक विजेता प्रीति पाल का मुजफ्फरनगर पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। एक बार फिर जापान में आयोजित एशियाई पैरा खेल में रजत पदक जीतकर देश व अपने समाज का नाम रोशन करने वाली प्रीति पाल ने देवी अहिल्याबाई की प्रतिमा पर नमन किया। प्रीति पाल का मुजफ्फरनगर अहिल्याबाई चौक पर पहुंचने पर पाल समाज के प्रतिष्ठित लोगो ने उनका जोरदार स्वागत करते हुए देश

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन में मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज प्रदेश में प्रथम 11 संस्थान सम्मानित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भोपा रोड स्थित एक होटल में मंगलवार को जनपद स्तरीय आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी महोदय श्री उमेश मिश्रा ने ऑनलाइन माध्यम से की। सम्मेलन में मिशन के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले चिकित्सा संस्थानों और चिकित्सकों को सम्मानित किया गया। निजी अस्पतालों की

फेडरेशन सभागार में जेम पोर्टल के प्रभावी उपयोग एवं समाधान हेतु जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

​मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सरकारी खरीदारी प्रक्रिया में पारदर्शिता, सुलभता और दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से आज फेडरेशन सभागार,में जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जेम पोर्टल के माध्यम से खरीदारी करने वाले विभाग के क्रेताओं को समय-समय पर हो रहे नवीन परिवर्तनों से अवगत कराना तथा पोर्टल संचालन

AB-PMJAY के अंतर्गत मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा हेतु पोर्टल को Go-Live करने की सहमति

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सूचना निदेशालय के सभागार में सूचना निदेशक, विशाल सिंह की अध्यक्षता में स्टेट हेल्थ एजेंसी, आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY) द्वारा मान्यता प्राप्त पत्रकारों एवं उनके आश्रितों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा हेतु विकसित किए गए नवीन पोर्टल के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। सूचना निदेशक श्री सिंह द्वारा पोर्टल को Go-Live

मॉ शाकुम्भरी अन्तरमहाविद्यालयी क्रिकेट टूर्नामेंट में श्रीराम कालेज की टीम पहुॅची फाइनल में

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रीराम कॉलेज मुजफ्फरनगर में चल रही मॉं शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर की अंतरमहाविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता के चौथे दिन सेमीफाइनल मैच खेले गये। जिसमें श्रीराम कॉलेज, मुजफ्फरनगर की क्रिकेट टीम ने एसडी कामर्स, मुजफ्फरनगर की टीम को हराकर फाइनल मैच में प्रवेश किया। इस अवसर पर श्रीराम कॉलेज की प्राचार्या डा0 प्रेरणा मित्तल, श्रीराम कॉलेज

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई