निर्माण कार्यों में मिली खामी पर चेयरपर्सन दिखी सख्त

Share :

मुजफ्फरनगर। नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज में चल रहे निर्माण कार्योंं में त्रुटियां मिलने पर चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने कड़ी नाराजगी जताई है। चेयरपर्सन ने इस मामले में निर्माण विभाग जेई को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। वहीं तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है।
नगरपालिका परिषद चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने नगरीय क्षेत्र में शुरू निर्माण कार्यों की गुणवत्ता परखने को बीते 18 दिसंबर को नगर पालिका कन्या इन्टर कॉलेज में चल रहे निर्माण कार्यों का इस बीच निरीक्षण किया था। उक्त निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य में कई महत्वपूर्ण त्रुटियां पायी गयी। निरीक्षण के बीच कॉलेज के कमरों की छत पर जहां एक ओर आरसीसी संबंधी कार्य हुआ है, वहीं कई जगह टपकता पाया गया। इसके अलावा बरामदे के पिलर में बड़ा पेड़ मौके पर मिला, जिसकी जडंÞे पिलर से निकाली हुई नहीं पायी गयी। इस कारण निकट भविष्य में विद्यालय भवन को क्षति पहुंचने की पूरी संभावना है। इसके अलावा दीवार में पुट्टी से दरारें भरने के प्रमाण मिले थे। वहीं विद्यालय भवन का मेन गेट जो जर्जर अवस्था में है उसे सुन्दर डिजाइन के साथ प्राथमिकता से लगवाने के जेई को निर्देश दिए गए थे, लेकिन जेई ने चेयरपर्सन के आदेशों को पालन नहीं किया। ठेकेदार से वॉल पुट्टी कार्य कराया परन्तु कमरों में पुट्टी कराने से पूर्व मरम्मत कार्य नहीं कराया गया। इससे निर्माण कार्य में दरार होने के कारण पालिका द्वारा व्यय होने वाली धनराशि व्यर्थ दिखाई दी। ऐसा अधिकतर कमरों में निरीक्षण के दौरान पाया गया। बरामदे की छत में भी कई जगह इसी प्रकार की स्थिति पायी गयी। उक्त सभी मामलों में जेई को नोटिस बताओ नोटिस देते हुए चेयरपर्सन ने जवाब मांगा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन में सौंपा डीएम को ज्ञापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन द्वारा जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को संजय अरोड़ा राष्ट्रीय संयोजक के नेतृत्व में एक ज्ञापन सौंपा गया। उक्त ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने मुजफ्फरनगर में मोहर्रम के जलूस को लेकर व रुड़की रोड पर एक अवैध मजार को हटाने की मांग की। इस अवसर पर संजय अरोड़ा ने कहा

इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में आशिहारा के खिलाड़ियों ने जीते 6 गोल्ड मेडल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में शानदान प्रदर्शन करते हुए आशिहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्ट के खिलाड़ियों ने 6 स्वर्ण और 1 कांस्य सहित सात पदक प्राप्त किए हैं। आशिहारा के उत्तराखंड चीफ अमित कुमार चौधरी ने बताया कि वेस्ट बंगाल में 13-14 जून को आयोजित चैंपियनशिप में छह सौ खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना में पकडा पेस्टीसाइड का अवैध गोदाम, किया सील

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। डीएम उमेश मिश्रा के निर्देशन में जिला कृषि रक्षा अधिकारी राहुल तेवतिया जिले में गडबडझाला करने वालों पर कडी कार्रवाई कर रहे है। अपने इसी अभियान के तहत उन्होंने पिछले दिनों जनपद में यूरिया की कालाबाजारी करने वालों को पकडा था। अब इसी कड़ी में सोमवार को कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना क्षेत्र

चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने किया ईओ प्रज्ञा सिंह कार्यमुक्त व रिलीव, पवन कुमार ने संभाला चार्ज

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने सोमवार को कई दिनों से चल रहे कयासों पर विराम लगाते हुए नगर पालिका में ईओ की स्थिति को साफ कर दिया है। उन्होंने पालिका में कार्यरत ईओ डा. प्रज्ञा सिंह को कार्यमुक्त करते हुए रिलीव कर दिया। ऐसे में अब नगर पालिका में पवन कुमार ही बतोर

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सशक्त, सक्षम और स्वाभिमानी भारत का सपना हो रहा साकार-सतपाल महाराज

हरिद्वार (रिपोर्टर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूरे होने पर जनपद के प्रभारी एवं कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने प्रैस क्लब में पत्रकारवार्ता करते हुए मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सशक्त, सक्षम और स्वाभिमानी भारत का सपना साकार हो रहा है। उनके मार्गदर्शन में

भारतीय जागरूकता समिति ने किया राज्यमंत्री नितिन गौतम का स्वागत

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भारतीय जागरूकता समिति ने राज्य मंत्री नितिन गौतम का स्वागत किया। समिति के अध्यक्ष हाईकोर्ट के अधिवक्ता ललित मिगलानी ने नितिन गौतम को पटका एवं फूलमाला पहनाकर स्वागत किया और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नितिन गौतम को राज्यमंत्री का दर्जा प्रदान कर सरकार ने हरिद्वार के युवा वर्ग को

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal