अल्लाह की बारगाह में सजदे को ईदगाह पर झुके हजारों सिर

Share :


मुजफ्फरनगर। ईद-उल-अजहा यानि बकरीद पर सोमवार को शामली रोड स्थित ईदगाह समेत अन्य तमाम मस्जिदों में नमाज अदा की गई। इस बीच अल्लाह की बारगाह में हजारों लोगों के सिर सजदे में झुके। नमाज के बाद विश्व शांति एवं देश में अमन, एकता और खुशहाली के साथ बारिश के लिए दुआ की गई। वहीं लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। इबादत के बाद कुर्बानी का सिलसिला शुरू हुआ। जनपद में नगर मुख्यालय से गांव-देहात व कस्बों तक हरओर ईद-उल-अजहा की धूम रही। जिले भर में बकरीद पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। सभी मस्जिदों और ईदगाह पर पुलिस बल तैनात रहा। वहीं अधिकारियों के साथ टीम बनाकर भ्रमण पर रहे, वहीं डीएम व एसएसपी हर स्थिति पर अपनी नजर बनाए रहे।


नगरीय मुख्यालय पर बकरीद की मुख्य नमाज शामली रोड पर ईदगाह में अदा की गई। नमाज अदा करने को ईदगाह में सुबह से सफेद व रंग बिरंगे परिधानों में सजे-धजे नमाजियों का पहुंचना शुरू हो गया। इस बीच ईदगाह से बाहर नमाज अदा करने वालों को हटाया गया। शामली रोड स्थित ईदगाह में सुबह 6.30 बजे ईद-उल-जुहा की मुख्य नमाज शुरू हुई। शहर काजी तनवीर आलम ने नमाजियों को कानून का पालन करने के प्रति आगाह करते हुए सहयोग की अपील की। उन्होंने अल्लाह से मुल्क में अमन-चैन कायम रखने के साथ इंसानों में एक-दूसरे के प्रति मौहब्बत पैदा करने की दुआएं मांगी। ईदगाह पर नमाज अदा कराते हुए मुफ्ती खलीर्लुरहमान ने लोगों को खिताब किया। ईद उल अजहा बकरीद का त्योहार इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार 12वें महीने जुल-हिज्जा के 10वें दिन मनाया जाता है। बकरीद इस्लामी कैलेंडर के हिसाब से मनाई जाती है, ऐसे में हर साल ईद की तारीख अलग होती है। यह दिन कुर्बानी का होता है, मान्यता है कि यह त्योहार हजरत इब्राहिम के द्वारा अपने बेटे हजरत इस्माइल की कुर्बानी देने की इच्छा की याद में मनाया जाता हैं। मुस्लिम समुदाय के लोग इस दिन अपनी हैसियत के अनुसार कुर्बानी देने के साथ जरूरतमंदों और गरीबों में बांटते हैं। कुर्बानी के हिस्सों को 3 भागों में बांटा जाता है, एक भाग गरीबों और जरूरतमंदों को दिया जाता है, दूसरा भाग रिश्तेदारों व दोस्तों एवं तीसरा भाग खुद रखे जाने की परम्परा है। ये त्योहार गरीबों, जरूरतमंदों की मदद करने व समाज में भाईचारे व सद्भावना को बढ़ावा देने की प्रेरणा देता है। ईदगाह के अलावा शहर की अन्य प्रमुख मस्जिदों में से मस्जिद फक्करशाह एवं मस्जिद हौजवाली खालापार, मस्जिद पीर वाली मल्हुपुरा, मस्जिद लियाकत पुरा चौड़ी गली लद्दावाला में सुबह 6.45 बजे अदा की गई। वहीं विकास भवन के सामने मस्जिद नुमाइश कैंप व मस्जिद हौज वाली सरवट गेट पर सुबह 7 बजे और मस्जिद मुहम्मदी पुजाये वाली रहमतनगर में सुबह 7.15 बजे ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की गई।

शामली रोड स्थित ईदगाह पर नव निर्वाचित सांसद हरेन्द्र मलिक, डीएम अरविन्द मल्लप्पा बंगारी, एसएसपी अभिषेक सिंह, एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह, एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत, एएसपी व्योम बिंदल, सीएमओ डॉ. एमएस फौजदार, पालिका ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल कुमार, मुफ्ती खलीलुर्रहमान, मुफ्ती जुल्फिकार, शहर काजी तनवीर आलम, गौहर सिद्दीकी, अब्दुल हक समेत बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग मौजूद रहे। इस बीच सुरक्षा कारणों से ईदगाह समेत अन्य मस्जिदों में पुलिस बल के साथ खुफिया विभाग की टीम सक्रिय रही। वहीं ईदगाह पर नमाज के चलते ट्रैफिक पुलिस भी व्यवस्था बनाने में तैनात रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जैन औषधालय में जैन समाज से पूर्व में हुए सम्राट चंदगुप्त मौर्य समेत अन्य राजाओं के बारे में दी जानकारी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जैन मिलन मेन द्वारा नगर के जैन औषधालय में आयोजित जैन सम्राट गौरव सम्मेलन, क्षेत्रीय युवा सम्मेलन एवं जैन समाज के मेधावी छात्र छात्राओं का अलंकरण समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम का आयोजन विशुद्ध रतन श्री 108 अनुपम सागर जी महाराज ससंघ एवं के सानिध्य में जैन औषधालय प्रेम पुरी मुज़फ़्फ़र् नगर मे विशाल

डीएम उमेश मिश्रा ने कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण कर किया राष्ट्र गायन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में वंदे मातरम एवं ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान किया, जिसको उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारियों ने दोहराया। उन्होंने कहा कि उन महान वीर सपूतों का बलिदान त्याग और समर्पण सेवा के कारण आज हम सब लोग इस स्वतंत्र भारत में बड़े गौरव

80वे स्वतंत्रता दिवस पर किसान चिंतक कमल मित्तल ने सेवा समिति पब्लिक स्कूल पर किया ध्वजारोह

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आज 80वे स्वतंत्रता दिवस पर किसान चिंतक एवं वरिष्ठ समाजसेवी कमल मित्तल ने सेवा समिति पब्लिक स्कूल सर्कुलर रोड पर ध्वजारोहण कर अपने सम्बोधन में कहा कि अब हमें श्वास लेने के लिए शुद्ध वायु की आवश्यकता है और यह तभी सम्भव है जब देश में चारों और हरियाली छाई हो। पिछले कई

80वे स्वतंत्रता दिवस पर महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज में किया ध्वजारोहण

शमुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। चरथावल थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम दूधली के महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे भाजपा के वरिष्ठ नेता सुभाष चौहान ने महऋषि दयानंद इंटर कॉलेज में पहुंच कर ध्वजारोहण किया। इस मौके पर बीजेपी के कार्यकर्ता सहित महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज प्रबंधन कमेटी ने बीजेपी के वरिष्ठ नेता

सनातन धर्म कॉलेज, मुजफ्फरनगर में 80वें स्वतंत्रता दिवस का भव्य आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म कॉलेज, मुजफ्फरनगर में 80वें स्वतंत्रता दिवस का समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 08 बजे महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुधीर कुमार पुंडीर द्वारा ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ किया गया। ध्वजारोहण के पश्चात् कार्यक्रम को माँ सरस्वती सभागार में आगे बढ़ाया

जिनके कारण आज हम आजादी का पर्व मना रहे हैं उनके वंशजों का सम्मान करके गौरव की अनुभूति होती है- मयूर दीक्षित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। आजादी की 80वीं वर्षगांठ हरिद्वार में भी हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। ध्वजारोहण के पूर्व राष्ट्रगीत वन्दे मातरम तथा ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान से समूचा परिसर देशभक्ति की भावना ओतप्रोत हो गया। हरिद्वार प्रशासन द्वारा सेनानी परिवारों के वरिष्ठ प्रतिनिधियों को जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट परिसर रोशनाबाद, तहसील हरिद्वार के परिवारों को तहसील परिसर

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई