दीपावली पर नगरीय निकायों में हुई इस बार धनवर्षा

Share :

मुजफ्फरनगर। दीपावली से पूर्व नगरीय निकायों को योगी सरकार ने वेतन आदि भुगतान के लिए पंचम राज्य वित्त आयोग के तहत ग्रांट जारी कर दी है। जिले की दस नगरीय निकायों को अक्टूबर माह में ग्रांट के लिए 15.40 करोड़ रुपये की धनराशि जारी हुई है। इससे पहले अगस्त माह में शासन द्वारा जनपद की दस निकायों से 16.24 लाख कटौती ग्रांट में की थी, लेकिन अब पूरी ग्रांट जारी कर दी है।
स्थानीय निकाय निदेशालय द्वारा प्रदेश के नगरीय निकायों को पंचम राज्य वित्त आयोग की संस्तुतियों के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 के आय-व्यय में व्यवस्थित सामान्य समनुदेशन से माह अक्टूबर 2024 के भुगतान की स्वीकृति प्रदान कर दी है। स्थानीय निकाय निदेशक अनुज कुमार झा ने सभी निकायों को आदेश जारी कर दिए। दीपावली पर्व के दृष्टिगत माह के अंत से पूर्व यह धनराशि जारी की गई, ताकि निकायों के अधिकारी और कर्मचारियों को पर्व से पूर्व उनके वेतन का भुगतान किया जा सके। इस ग्रांट में अगस्त के भुगतान से शासन द्वारा पूर्व में कटौती की थी। जिले की दस निकायों से 16.24 लाख रुपये की कटौती की थी, इसमें दो नगर पालिकाओं से 11.13 लाख व जिले की 8 नगर पंचायतों को मिलने वाली ग्रांट से 3.56 लाख की कटौती निकायों का परफारमेंस कम होने के कारण कर ली गई थी।
शासन द्वारा अब पूर्ण ग्रांट जारी हुई, जिसमें दो नगरपालिका समेत समस्त दस नगरीय निकायों को पंचम राज्य वित्त आयोग के तहत 15,40,03,516 रुपये की धनराशि जारी की गयी है। जबकि अगस्त माह में 15,23,78,926 रुपये जारी किये गये थे। अक्टूबर माह में धनराशि मिलने के कारण निकायों को भी सहारा मिला है। इस ग्रांट में मुजफ्फरनगर पालिका को 10,63,33,950, खतौली को 1,47,95,044 रुपये मिले, जबकि नगर पंचायतों में बुढ़ाना को 69 लाख 21 हजार 529 रुपए, मीरांपुर को 51 लाख 36 हजार 745 रुपए, पुरकाजी को 46 लाख 06 हजार 819 रुपए, चरथावल को 37 लाख 34 हजार 946 रुपए, शाहपुर को 34 लाख 22 हजार 929 रुपए, जानसठ को 33 लाख 68 हजार 159 रुपए, भोकरहेडी को 30 लाख 27 हजार 994 रुपए और सिसौली नगर पंचायत को 26 लाख 55 हजार 341 रुपये पंचम राज्य वित्त आयोग की सिफारिशों के तहत जारी किये गये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पुरानी पेंशन बहाली एवं सेवारत शिक्षकों पर TET अनिवार्यता के विरोध में 21 अगस्त की तिरंगा यात्रा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। अटेवा के प्रदेश अध्यक्ष एवं एनएमओ पीएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु के आवाहन पर प्रत्येक जिला मुख्यालय पर पेंशन बहाली एवं सेवारत शिक्षकों पर TET अनिवार्यता के विरोध में आगामी 21 अगस्त को आयोजित होने वाली तिरंगा यात्रा को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने के उद्देश्य से चौधरी छोटूराम इंटर कॉलेज, मुजफ्फरनगर

मुख्यमंत्री ने 78 हजार से अधिक राशन डीलरों को दी ऐतिहासिक सौगात, लाभांश ₹90 से बढ़ाकर ₹125 प्रति कुंतल किया

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रदेश के यशस्वी एवं जनकल्याणकारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज प्रदेश के 78 हजार से अधिक उचित दर विक्रेताओं (राशन डीलरों) को एक ऐतिहासिक एवं बहुप्रतीक्षित सौगात प्रदान करते हुए उनके लाभांश को ₹90 प्रति कुंतल से बढ़ाकर ₹125 प्रति कुंतल करने की घोषणा की। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने सिंगल स्टेज डोर-स्टेप

सपा सरकार में किसान उपेक्षित थे, डबल इंजन सरकार ने किसान को सम्मान, सुरक्षा और समृद्धि दी– कपिल देव

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं सदर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन सरकार किसानों के हितों की रक्षा, उनकी आय बढ़ाने और कृषि को लाभकारी बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

ईशा ग्रामोत्सवम् में मुजफ्फरनगर का परचम….

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ईशा ग्रामोत्सवम् के 18वें वर्ष में प्रवेश के अवसर पर परम आदरणीय सद्गुरु के मार्गदर्शन में उत्तर भारत के उत्तर प्रदेश को भी इस आयोजन से जोड़ा गया। ग्राम्य प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने और ग्रामीण खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करने वाले इस आयोजन में मुजफ्फरनगर जनपद की दतियाना सुपर किंग टीम ने

शहीदों के सपनों का भारत बनाने के लिए सत्य, निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ काम करें-धर्मेंद्र चौधरी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार प्रेस क्लब में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी एवं महामंत्री सूर्यकांत बेलवाल ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी और सभी पत्रकारों व देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान के साथ वंदेमतरम की गूंज से पूरा

बलिदानों से मिली आजादी को बनाए रखने के लिए एकता, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा पालन करना होगा-डा.केपीएस चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। शिव विहार विकास समिति आर्य नगर ज्वालापुर तथा ईएमए द्वारा संयुक्त रूप से देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। शिव विहार आर्य नगर में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत पार्षद पिंकी चौधरी, बालाजी इंस्टीट्यूट एंड कैंसर रिसर्च सेंटर की प्राचार्या डा.वीएल अलखानिया तथा ईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई