मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। अटेवा के प्रदेश अध्यक्ष एवं एनएमओ पीएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु के आवाहन पर प्रत्येक जिला मुख्यालय पर पेंशन बहाली एवं सेवारत शिक्षकों पर TET अनिवार्यता के विरोध में आगामी 21 अगस्त को आयोजित होने वाली तिरंगा यात्रा को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने के उद्देश्य से चौधरी छोटूराम इंटर कॉलेज, मुजफ्फरनगर में जनपद के विभिन्न विभागों एवं कर्मचारी-शिक्षक संगठनों के जिला अध्यक्षों एवं जिला महामंत्रियों की एक महत्वपूर्ण संयुक्त बैठक आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता रविन्द्र नागर अध्यक्ष राजकीय कर्मचारी संयुक्त परिषद तथा संचालन प्रीत वर्धन शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष अटेवा द्वारा किया गया। बैठक में उपस्थित सभी संगठनों के पदाधिकारियों ने पुरानी पेंशन बहाली तथा सेवारत शिक्षकों पर TET की अनिवार्यता के विरोध में एकजुट होकर संघर्ष करने का संकल्प लिया। बैठक को संबोधित करते हुए पदाधिकारियों ने एक स्वर में कहा कि पुरानी पेंशन कर्मचारियों के भविष्य की सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा से जुड़ा विषय है, वहीं सेवारत शिक्षकों पर TET की अनिवार्यता का मुद्दा शिक्षकों के सम्मान, सेवा-शर्तों एवं भविष्य से जुड़ा महत्वपूर्ण प्रश्न है। इन दोनों विषयों को लेकर जनपद के शिक्षक, कर्मचारी एवं विभिन्न विभागों के संगठन पूरी मजबूती के साथ एक मंच पर खड़े हैं। सभी पदाधिकारियों ने कहा कि 21 अगस्त 2026 को होने वाली तिरंगा यात्रा में सभी संगठन कंधे से कंधा मिलाकर भाग लेंगे तथा अपने-अपने संगठन के शिक्षक, कर्मचारी एवं पदाधिकारियों को अधिक से अधिक संख्या में शामिल कर इस यात्रा को ऐतिहासिक बनाएंगे। पदाधिकारियों ने आह्वान किया कि तिरंगा यात्रा में हजारों की संख्या में शिक्षक-कर्मचारी पूरे जोश, अनुशासन और दल-बल के साथ सहभागिता करें, ताकि सरकार तक पुरानी पेंशन बहाली एवं TET अनिवार्यता के विरोध की मजबूत एवं लोकतांत्रिक आवाज पहुंचाई जा सके। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि 21 अगस्त 2026 की तिरंगा यात्रा को सफल बनाने के लिए सभी संगठनों के पदाधिकारी अपने-अपने स्तर पर व्यापक जनसंपर्क एवं संगठनात्मक तैयारियां करेंगे तथा अधिक से अधिक संख्या में कर्मचारियों एवं शिक्षकों की भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। बैठक में उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ, राज्य शिक्षक संघ, उत्तर प्रदेश जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ, शैक्षिक महासंघ, अटेवा, विशिष्ट बीटीसी, क्षेत्रीय/सीनियर बेसिक शिक्षा संघ, चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ, माध्यमिक शिक्षक संघ, वाणिज्य कर संघ, विकास भवन कर्मचारी संघ, डाक विभाग संगठन, आईटीआई संगठन, कृषि विभाग संगठन, पी डब्ल्यू डी संगठन, राजकीय नर्सिंग संघ, भारतीय किसान यूनियन शिक्षक प्रकोष्ठ, उत्तर प्रदेश संयुक्त राज्य कर्मचारी संघ, डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन, नगर पालिका संगठन, लेखपाल संघ, कर्मचारी संघ, उत्तर प्रदेश पंचायती राज सफाई कर्मचारी संघ, विद्युत विभाग संघ, सिंचाई विभाग संगठन सहित विभिन्न विभागों एवं संगठनों के जिला अध्यक्ष एवं जिला महामंत्रियों ने प्रतिभाग किया। बैठक में मुख्य रूप से बी बी गुप्ता,यू सी वर्मा, सुचित्रा सैनी,विजय त्यागी,रामरतन, राहुल चौधरी,डॉ राहुल कुशवाहा, कुलदीप शर्मा, डॉ. दीपक गर्ग, रमेश चंद्र, यशपाल अरोरा, सुनील पंवार, मनोज कुमार, संजीव जावला,कपिल शर्मा, प्रदीप गर्ग, मनोज त्यागी, आदर्श चौधरी,राम निवास, अनिल कुमार ,अंकुर देशवाल, सचिन सैनी, आकाश कुमार, प्रशांत शर्मा, संजीव कुमार, गौरव शर्मा, संजय कुमार सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के अंत में सभी संगठनों के पदाधिकारियों ने “पुरानी पेंशन बहाल करो” तथा “सेवारत शिक्षकों पर TET अनिवार्यता समाप्त करो” की मांग को लेकर एकजुटता प्रदर्शित करते हुए 21 अगस्त 2026 की तिरंगा यात्रा को जनपद मुजफ्फरनगर में ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।

मुख्यमंत्री ने 78 हजार से अधिक राशन डीलरों को दी ऐतिहासिक सौगात, लाभांश ₹90 से बढ़ाकर ₹125 प्रति कुंतल किया
मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रदेश के यशस्वी एवं जनकल्याणकारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज प्रदेश के 78 हजार से अधिक उचित दर विक्रेताओं (राशन डीलरों) को एक ऐतिहासिक एवं बहुप्रतीक्षित सौगात प्रदान करते हुए उनके लाभांश को ₹90 प्रति कुंतल से बढ़ाकर ₹125 प्रति कुंतल करने की घोषणा की। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने सिंगल स्टेज डोर-स्टेप






