हरिद्वार में वर्षा के पूर्वानुमान पर विद्यालयों में अवकाश घोषित किया जाए-विपिन गुप्ता

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। शहर व्यापार मंडल ज्वालापुर के अध्यक्ष विपिन गुप्ता ने देहरादून की भांति भारी वर्षा के पूर्वानुमान पर विद्यालयों में अवकाश घोषित किए जाने की मांग की है। जिला अधिकारी को भेजे पत्र में विपिन गुप्ता ने कहा है कि वर्तमान में भारी वर्षा के कारण हरिद्वार के विभिन्न क्षेत्रों में जगह-जगह जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो रही है। कई सड़कें खराब होने के कारण गड्ढों में पानी भर जाता है और सड़क की वास्तविक स्थिति दिखाई नहीं देती। ऐसी स्थिति में विद्यालय आने-जाने वाले बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता बनी रहती है। ई-रिक्शा एवं अन्य वाहनों के पलटने की शिकायतें भी सामने आ रही हैं। विपिन गुप्ता ने कहा कि देहरादून जनपद की भांति हरिद्वार में भी मौसम विभाग द्वारा भारी वर्षा का पूर्वानुमान अथवा चेतावनी जारी किए जाने पर विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए विद्यालयों में अवकाश घोषित करने की कृपा करें। बच्चों की सुरक्षा सदैव प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता रहती है। इसलिए समय रहते अवकाश घोषित करने से विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को अनावश्यक जोखिम से बचाया जा सकेगा।

अमेरिकन आश्रम की संपत्ति को लेकर विवाद गहराया, पार्षद सुनीता शर्मा के साथ डीएम और एसएसपी से मिला प्रतिनिधिमंडल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भूपतवाला स्थित अमेरिकन आश्रम स्वामी देवानंद ट्रस्ट की संपत्ति को लेकर विवाद गहरा गया है। भाजपा पार्षद सुनीता शर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर से मुलाकात कर आश्रम की संपत्ति की कथित बिक्री और रजिस्ट्री के मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की

सरस्वती विद्या मंदिर की शिक्षिका नेहा जोशी राष्ट्रीय शिक्षक रत्न सम्मान एवं हिंदी सेवा सम्मान से सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भेल सेक्टर-2 स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज की वाणिज्य विषय की प्रवक्ता एवं सेवा भारती की जिला शिक्षा आयाम प्रमुख नेहा जोशी को शिक्षा, साहित्य एवं सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए राष्ट्रीय शिक्षक रत्न सम्मान एवं हिंदी सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया है। नेहा जोशी को यह सम्मान आगरा

पहाड़ और मैदान में लगातार बारिश से बढ़ा गंगा का जलस्तर खतरे के निशान के करीब बह रही गंगा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। देर रात से पहाड़ से मैदान तक लगातार हो रही बारिश की वजह से हरिद्वार में गंगा का जलस्तर बढ़ गया है। भीमगोड़ा बैराज पर गंगा का जलस्तर बढ़कर चेतावनी स्तर को पार कर गया है और गंगा खतरे के निशान के करीब बह रही है। यूपी सिंचाई विभाग के अधिकारियों के मुताबिक

कुम्भ मेला की तैयारियों में जुटा प्रशासन, प्रशिक्षण प्रक्रिया शुरू

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कुम्भ मेला प्रशिक्षण 2027 के अंतर्गत 300 पुलिस कर्मियों को इंडियन रेडक्रॉस उत्तराखण्ड के चेयरमेन प्रो. (डॉ.) नरेश चौधरी द्वारा कुंभ मेले के लिये प्रशिक्षित किया गया। सशस्त्र प्रशिक्षण केन्द्र हरिद्वार कुंभ मेला प्रशिक्षण 2027 के चतुर्थ चरण के अंतर्गत 300 पुलिस कर्मी 06 दिवसीय प्रशिक्षण प्राप्त कर कर रहे हैं। इसी चरण

स्वतंत्रता दिवस पर श्री साधुबेला आश्रम में किया गया ध्वजारोहण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भूपतवाला स्थित श्री साधुबेला आश्रम में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आचार्य स्वामी गौरीशंकर दास महाराज ने ध्वजारोहण कर देश की खुशहाली और उन्नति की कामना की। इस अवसर पर स्वामी गौरीशंकर दास महाराज ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस भारतीय नागरिकों के लिए गौरव का दिन है। हम सभी देश के लिए प्राण

जीएसटी बकाया जमा न करने पर फैक्ट्री बंद, राज्य कर विभाग की सख्त कार्रवाई

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जीएसटी की बकाया मांग जमा न करने वाले व्यापारियों के खिलाफ राज्य कर विभाग ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी क्रम में सहायक आयुक्त, राज्य कर डॉ. प्रियंका तथा राज्य कर अधिकारी शशांक शाह के नेतृत्व में विभागीय टीम ने एक बकायेदार व्यापारी की फैक्ट्री पर कार्रवाई करते हुए प्रतिष्ठान को

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई