जनपद में 14 करोड़ से 42 सड़कों का निर्माण व मरम्मत

Share :

मुजफ्फरनगर। जनपद में ग्रामीण अंचलों में सड़कों की बदहाली को सुधारने की खातिर योगी सरकार की ओर से 14.14 करोड़ रुपये का बजट लोक निर्माण विभाग को जारी कर दिया है, जिससे जिले में 42 सड़कों के मरम्मत व निर्माण के चौड़ीकरण, सुदृढ़ीकरण किए जाने की तैयारी है। इनमें से 39 सड़कों का निर्माण जिले के चीनी मिल परिक्षेत्रों में कृषि विपणन सुविधाओं को सुलभ बनाने के लिए एकमुश्त व्यवस्था योजना के तहत जारी हुए हैं। इन सड़कों में 500 मी. से 4 किमी तक का चयनित मार्ग स्वीकृत है। इसके लिए 12 करोड़ से ज्यादा धनराशि अवमुक्त हो गई है। जबकि राज्य सड़क निधि में स्वीकृत 3 सड़कों के निर्माण के लिए बजट लोक निर्माण विभाग को जारी हुआ।
उत्तर प्रदेश शासन के संयुक्त सचिव नीरजा सक्सेना ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में चीनी मिल परिक्षेत्र में कृषि विपणन सुविधा के लिए मार्गों के चौड़ीकरण, सुदृढ़ीकरण, नवनिर्माण और पुनर्निर्माण कार्यों के लिए एकमुश्त व्यवस्था योजना में 39 सड़कों के निर्माण कार्य की प्रशासकीय व वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। इसके लिए लोक निर्माण विभाग के अनुभाग-14 को बजट राशि अवमुक्त कर दी गई है। जनपद में चीनी मिल परिक्षेत्रों में खतौली, मंसूरपुर, सिखेडा, जौली, मीरांपुर, रामराज, बेलडा, सिसौली, शोरम, काकड़ा, भोपा, मोरना, खुब्बापुर, पमानावली, खानूपुर, भोकरहेडी समेत गंगा खादर क्षेत्र के गांवों में 39 छोटी सड़कों का निर्माण कार्य कराया जायेगा। स्वीकृत बजट में पहली किश्त के रूप में 12 करोड़ 88 लाख 56 हजार रुपये की धनराशि अवमुक्त करते हुए इसका दायित्व लोक निर्माण विभाग की प्रांतीय खंड इकाई मुजफ्फरनगर को मिला है। इसके अलावा राज्य सड़क निधि में पूर्व में स्वीकृत अंतर जिला मार्ग खेडी कुरेश से घटायन तक के सामान्य मरम्मत व नवीनीकरण कार्य के लिए 52 लाख 33 हजार रुपये की किश्त जारी हुई। सड़क के लिए कुल 04 करोड़ 56 लाख 94 हजार रुपये बजट स्वीकृत किया गया था, जिसमें अभी तक 4 करोड़ 4 लाख 61 हजार रुपये जारी किये जा चुके हैं। वहीं राज्य सड़क निधि में मार्गों के विशेष मरम्मत कार्य में स्वीकृत जनपद के अन्य जिला मार्ग शाहपुर बसी भौराकलां में बसी, आदमपुर और शिकारपुर आबादी भाग में सड़क मरम्मत में स्वीकृत 139.55 लाख में से 47.65 लाख और कैराना खतौली मोरना मार्ग में क्षतिग्रस्त पुलिया के स्थान पर बॉक्स कलवर्ट निर्माण को स्वीकृत बजट 74.90 लाख में से 25.57 लाख रुपये की किश्त जारी हो गई। यह सभी कार्य लोक निर्माण विभाग की प्रांतीय खंड इकाई द्वारा कराया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

योग अपनाने से ही स्वस्थ समाज का निर्माण संभवः मीनाक्षी स्वरूप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। अंतरराष्ट्रीय योग सप्ताह-2026 के तहत सोमवार को कमला नेहरू वाटिका से योग जागरूकता अभियान का भव्य शुभारंभ किया गया। ‘स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग’ थीम और ‘हर घर योगा, हर घर होगा’ के संदेश के साथ आयोजित कार्यक्रम में योग को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मीनाक्षी

अधिकारों और राजनीतिक भागीदारी के लिए संगठित होकर संघर्ष करना होगा-धर्मपाल सिंह

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ओबीसी समाज बैठक का आयोजन न्यू हरिद्वार स्थित सैन धर्मशाला में किया गया। बैठक की अध्यक्षता जाट समाज के अध्यक्ष चौधरी विनोद मलिक एवं संचालन सैन धर्मशाला के महामंत्री धर्मपाल सिंह ने किया। बैठक को संबोधित करते धर्मपाल सिंह ने कहा कि अपने अधिकारों के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग को संगठित होकर संघर्ष

चरथावल क्षेत्र में युवती से सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज़, एसएसपी ने किया 3 टीमों का गठन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के थाना चरथावाल क्षेत्र के अंतर्गत भट्टे पर काम करने वाली एक युवती को जेसीबी चालक ने जंगल में ले जाकर नशीला पदार्थ सुंघाकर अपने साथियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस द्वारा अभियोग पंजीकृत किया गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी संजय कुमार वर्मा

मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर जोर

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया द्वारा आज जनपद मुजफ्फरनगर में आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुरकाजी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तेजलहेड़ा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छपार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरला तथा नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुरी का भ्रमण कर वहां उपलब्ध स्वास्थ्य

किसानों को दी मृदा प्रबंन्धन, हरी खाद, जैव उर्वरकों के प्रयोग करने की तकनीकी जानकारी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज खेत बचाओ अभियान के अन्तर्गत आयोजित विकसित कृषि संकल्प अभियान के माध्यम से किसानो को अलग अलग दो विकास खण्डो की छः ग्राम पंचायतों विकास खण्ड बघरा के ग्राम निरमानी, खेडी दूधाधारी, साल्हाखेडी एंव विकास खण्ड शाहपुर के ग्राम जीवना, बहादुरपुर गढी,

कुंभ मेला एसएसपी ने सोमवती अमावस्या स्नान को परखी यातायात व्यवस्था

हरिद्वार (रिपोर्टर)। अगले वर्ष आयोजित होने वाले कुंभ मेले के लिए यातायात एवं भीड़ नियंत्रण योजना बनाने में जुटे कुंभ मेला एसएसपी आयुष अग्रवाल ने अपनी टीम के साथ सोमवती अमावस्या स्नान के लिए लागू किए गए यातायात एवं भीड़ प्रबंधन प्लान का जायजा लिया। कुंभ मेला एसएसपी ने निरीक्षक योगेश देव एवं प्रतिसार निरीक्षक

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal