सजे मंदिर और दरबार चैत्र नवरात्रि और नव संवत्सर आज से प्रारंभ

Share :

मुजफ्फरनगर। इस वर्ष चैत्र नवरात्रि 09 अप्रैल प्रतिपदा तिथि पर कलश स्थापना के साथ देवी दुर्गा की आराधना का महापर्व शुरू होता है। नवरात्रि के पहले दिन यानी चैत्र शुक्ल पक्ष प्रतिपदा तिथि पर शुभ मुहूर्त वैदिक पंचांग की गणना के मुताबिक 9 अप्रैल को सुबह 7 बजकर 32 मिनट तक पंचक रहेगा। यानी पंचक के समाप्ति बाद घट स्थापना करना शुभ रहेगा। 09 अप्रैल को अच्छा मुहूर्त 11.57 बजे से 12.48 बजे तक अभिजीत मुहूर्त में कलश स्थापना के लिए सर्वश्रेष्ठ है। वहीं इस समय वैघृत योग और अश्विनी नक्षत्र का संयोग भी रहेगा। ऐसे में घटस्थापना, पूजा का संकल्प लेना व मंत्रों का जाप करना शुभ फलदायी रहेगा। विद्वानों के अनुसार इस बार माता रानी घोड़े पर सवार होकर आ रही है और हाथी पर सवार होकर जाएंगी।
चैत्रनवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरुपों मां शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कुष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, काल रात्रि, महागौरी व सिद्धिदात्री मां की पूजा होती है। वहीं नवरात्रि के पहले दिन घरों से मंदिरों में घट स्थापना का विधान है और मां दुर्गा का आह्वान किया जाता है। जनपद में चैत्र नवरात्रों की इन्हीं तैयारियों के बीच सोमवार को घरों से मंदिरों तक हर ओर माता रानी के स्वागत के साथ नव संवत्सर की तैयारी में श्रद्धालु लगे रहे। ऐसे में जहां बाजारों में मां दुर्गा की पूजा की सामग्री के साथ खाद्य-सामग्री खरीदारों की भीड़ दिखाई दी, वहीं घरों में महिलाओं ने नवरात्रि के पहले दिन माता रानी की पूजा को लेकर साफ-सफाई के साथ तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी रही। धार्मिक मान्यता के अनुसार चैत्र नवरात्रि पर माता रानी की पूजा के साथ हर घर में कलश स्थापना किए जाने, व्रत रखने की परम्परा दशकों से जारी है। सोमवार को नव संवत्सर के साथ देशभर के साथ नगरीय क्षेत्र में इन्हीं तैयारियों के बीच बाजारों के साथ फुटपाथ पर पूजन सामग्री से लेकर माता के श्रृंगार के लिए वस्त्र, आभूषण, मां की चूनर, धूप, दीप, नारियल, कलावा और ध्वजा समेत फल-फूल खरीदने को लेकर भक्तों में उत्साह है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, चैत्र माह की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को चैत्र नवरात्रि का त्यौहार मनाया जाता है। मंगलवार को घट स्थापना के साथ मां के 9 स्वरूपों की पूजा-अर्चना के बीच अष्टमी और नवमी तिथि के दिन कन्या पूजन के साथ व्रत परायण की परंपरा है। कलश को भगवान श्री विष्णु का रूप माना जाता है, जिसे देवी दुर्गा की पूजा से पहले स्थापना करने का विधान है। घट स्थापना के बाद फिर सभी देवी देवताओं को आमंत्रित किया जाता है। कलश स्थापना के बाद गणेश जी और मां दुर्गा की आरती करते हैं, जिसके बाद नौ दिनों का व्रत शुरू हो जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन ने किया नवागत ईओ का स्वागत

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन उत्तर प्रदेश शाखा नगर पालिका परिपद, मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष बृजमोहन एवं संगठन के पदाधिकारियों द्वारा नगर पालिका परिषद, मुजफ्फरनगर के नवांतुग अधिशासी अधिकारी पवन कुमार को पालिका का कार्यभार ग्रहण करने के उपलक्ष में पुष्पगुच्छ (बुके) एवं मिष्ठान आदि देकर अपनी शुभकमानाएं प्रस्तुत की। इस दौरान पालिका के समस्त

राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ ने उठाई दक्ष प्रजापति चौक बनाने की मांग

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार प्रजापति का अचानक जनपद मुजफ्फरनगर आगमन हुआ। इस दौरान उन्होंने जनपद में प्रजापति समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों एवं समाज में व्याप्त असंतोष के विषय में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह प्रजापति ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को अवगत कराया

शहर में मोहर्रम के जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, परखी व्यवस्था

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहर में मौहर्रम पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से एसपी सिटी अमृत जैन द्वारा मौहर्रम जुलूस मार्ग पर पुलिस बल के साथ पैदल मार्च कर निरीक्षण करते हुए आमजन को सुरक्षा को एहसास कराया गया तथा आयजकों से वार्ता कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुजफ्फरनगर शहर में आगामी मौहर्रम पर्व के दृष्टिगत

श्रीराम कॉलेज के कई छात्रों का इंडोरामा कंपनी में चयन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद की अग्रणी शिक्षण संस्थाओं में शामिल श्रीराम कॉलेज के छात्रों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ख्याति प्राप्त इंडोरामा सिंथेटिक्स इंडिया लि. कंपनी मे चयन प्राप्त कर संस्थान का नाम गौरवान्वित किया है। पूर्ण चयन प्रक्रिया के तहत कंपनी द्वारा लिखित परीक्षा, तकनीकी साक्षात्कार एवं पोर्टफोलियो साक्षात्कार

राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन में सौंपा डीएम को ज्ञापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन द्वारा जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को संजय अरोड़ा राष्ट्रीय संयोजक के नेतृत्व में एक ज्ञापन सौंपा गया। उक्त ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने मुजफ्फरनगर में मोहर्रम के जलूस को लेकर व रुड़की रोड पर एक अवैध मजार को हटाने की मांग की। इस अवसर पर संजय अरोड़ा ने कहा

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal