हरिद्वार (रिपोर्टर)। नगर कोतवाली पुलिस ने स्मैक समेत एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी को स्मैक एक महिला ने उपलब्ध करायी थी। जिसकी तलाश की जा रही है। नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दुधियावन तिराहे के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने गीता कुटीर आश्रम की तरफ से पैदल आ रहे एक संदिग्ध सूरज कुमार पुत्र राजेश दास निवासी कबाडी बस्ती लालजीवाला की तलाशी ली तो उसके कब्जे से 12.06 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में उससे मिली जानकारी के आधार पर पुलिस उसे स्मैक उपलब्ध कराने वाली महिला की तलाश में जुट गयी है। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि आरोपी नशा तस्करी के मामले में पहले भी जेल जा चुका है। पुलिस टीम में एसएसआई गोपाल दत्त भट्ट्, एसआई नवीन चौहान, एसआई ऋषिकांत पटवाल, कांस्टेबल संदीप नेगी व पवन शामिल रहे।

मानसून ऋतु-2026 के दौरान प्रदेश में दीर्घावधि औसत से 8% अधिक वर्षा के बावजूद प्रदेश के 37 जिलों में औसत से कम वर्षा
लखनऊ/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मानसून ऋतु (01 जून – 30 सितम्बर) 2026 के दौरान उत्तरोत्तर प्रबल होती एल-नीनो परिस्थितियों के दृष्टिगत मानसून ऋतु के प्रथम चरण (जून-जुलाई) के दौरान प्रदेश में सामान्य से कम वर्षा के बावजूद मानसून ऋतु के द्वितीय चरण (अगस्त-सितम्बर) के दौरान तटस्थ धनात्मक हिन्द महासागरीय द्विध्रुव एवं हिन्द महासागर में बने कुल 10






