आचार्य बालकृष्ण और सीएमओ डा.आरके सिंह ने किया संजीवनी ब्लड बैंक का शुभारंभ

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.आरके सिंह ने रानीपुर मोड़ पर खुले संजीवनी ब्लड सेंटर का शुभारंभ किया। ब्लड सेंटर में सभी ब्लड गु्रप पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहेंगे। जिससे शहर के लोगों को अब ब्लड की आपात जरूरत के समय सरकारी अस्पताल, देहरादून या ऋषिकेश नहीं जाना पड़ेगा। इस अवसर पर आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि ब्लड डोनेशन से किसी की जान बचाई जा सकती है, जो सबसे बड़ा मानवीय कार्य है। इसलिए अधिक से अधिक लोग ब्लड डोनेशन में प्रतिभाग करें। तभी ब्लड बैंक का सही संचालन हो सकता है। पतंजलि हमेशा समाज सेवा और जनकल्याण के कार्यों के साथ खड़ी है। संजीवनी ब्लड बैंक के निदेशक डा.रविकांत शर्मा ने कहा कि हरिद्वार में सिर्फ 8 ब्लड बैंक हैं, जबकि डिमांड बहुत ज्यादा है। हर साल कई मेले भी लगते हैं और दुर्घटनाएं भी बहुत होती हैं। आपात स्थिति में रक्त की जरूरत कम होने पर लोगों को देहरादून या ऋषिकेश जाना पड़ता था। उन्होंने कहा कि संजीवनी ब्लड बैंक में सरकारी रेट पर रक्त उपलब्ध कराया जाएगा। ब्लड बैंक की वर्तमान क्षमता 400 यूनिट है, जिसे एक साल में 2500 यूनिट तक बढ़ाया जाएगा। सीएमओ डा.आरके सिंह ने कहा कि शहर में नए ब्लड बैंक के खुलने से मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। स्वास्थ्य विभाग हर संभव सहयोग करेगा ताकि लोगों को समय पर और सुरक्षित रक्त उपलब्ध हो सके। इस अवसर पर प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी वरिष्ठ पत्रकार रजनीकांत शुक्ला, सुनीलदत्त पांडे, राधिका नागरथ, समाजसेवी पराग गुप्ता, भाजपा नेता विशाल गर्ग, अशोक अग्रवाल, संत जगजीत सिंह आदि सहित बड़ी संख्या में चिकित्सक, सामाजिक कार्यकर्ता और पतंजलि के पदाधिकारी मौजूद रहे और डा.रविकांत शर्मा को शुभकामनाएं दी।

मानसून ऋतु-2026 के दौरान प्रदेश में दीर्घावधि औसत से 8% अधिक वर्षा के बावजूद प्रदेश के 37 जिलों में औसत से कम वर्षा

लखनऊ/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मानसून ऋतु (01 जून – 30 सितम्बर) 2026 के दौरान उत्तरोत्तर प्रबल होती एल-नीनो परिस्थितियों के दृष्टिगत मानसून ऋतु के प्रथम चरण (जून-जुलाई) के दौरान प्रदेश में सामान्य से कम वर्षा के बावजूद मानसून ऋतु के द्वितीय चरण (अगस्त-सितम्बर) के दौरान तटस्थ धनात्मक हिन्द महासागरीय द्विध्रुव एवं हिन्द महासागर में बने कुल 10

विवाहिता की गाजियाबाद में मौत मामले में परिजनों में आक्रोश, ससुराल के बाहर शव रखकर किया हंगामा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हनुमान चौक के निकट मोहल्ला घेर कालेराय निवासी सुशील तायल की पुत्री प्राची की गाजियाबाद के थाना वेब सिटी क्षेत्र अंतर्गत अपने मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला बुधवार को उस वक्त गरमा गया, जब विवाहिता की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए बुधवार देर शाम

नौ माह में वन विभाग ने 370 कोबरा सहित रेस्क्यू किए 2221 वन्यजीव

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार वन प्रभाग ने इस वर्ष बाईस सौ वन्यजीवों को रेस्क्यू किया है। वन विभाग के 1 जनवरी से 24 सितंबर 2026 तक के आंकड़ों के अनुसार जिले की अलग-अलग रेंज में 2,221 वन्यजीवों का रेस्क्यू किया गया है। सबसे अधिक सांप रेस्क्यू किए गए है। जिनमें 370 कोबरा, 323 वाइपर, 246 धामन

अखिल भारतीय प्राच्य विद्या सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा की

हरिद्वार (रिपोर्टर)। 52वें अखिल भारतीय प्राच्य विद्या सम्मेलन के विशेष आयोजन के लिए स्पेशल इवेंट ग्रुप द्वारा की जा रही तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को लेकर पतंजलि के प्रदर्शन कला विभाग में समन्वयकों, अतिरिक्त समन्वयकों एवं स्वयंसेवकों की बैठक आयोजित कर तैयारियों पर चर्चा की गयी। बैठक में स्पेशल इवेंट ग्रुप के मुख्य संयोजक स्वामी आर्षदेव

भाजपा नेता अनिरूद्ध भाटी ने दिया कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक को ज्ञापन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भाजपा स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अनिरूद्ध भाटी ने कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक को ज्ञापन देकर वार्ड 4 स्थित सूखी नदी से सटी रामगढ़ बस्ती में सुरक्षा दीवार का निर्माण कराने की मांग की है। अनिरूद्ध भाटी ने बताया कि बस्ती में लगभग 1200 की आबादी निवास करती हैं। भारी बरसात के

रानीपुर कोतवाली पुलिस ने चोरी की बाइक समेत दबोचा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। रानीपुर कोतवाली पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की बाइक बरामद की गयी है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। 24 सितम्बर को ग्राम हरचंदपुर मंगलौर निवासी विनय कुमार ने भेल सेक्टर-4 पीठ बाजार से बाइक चोरी कर लिए जाने

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal