मुजफ्फरनगर। परिक्रमा मार्ग ,जानसठ रोड, मुजफ्फरनगर स्थित न्यू हॉराइजन स्कूल में दो-दिन की *अनुभवात्मक अधिगम (Experiential Learning)* कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें *नई शिक्षा नीति(NEP )* के तहत विभिन्न प्रकार की *शैक्षिक रणनीतियों* (Strategy) की जानकारियां प्रदान करते हुए यह बताया गया कि शिक्षक किस प्रकार अपने छात्रों को *व्यवहारिक जीवन* से जोड़कर बहुत कुछ सीखा सकते हैं और अपने पाठ को विभिन्न प्रकार की गतिविधियों के माध्यम से *रोचक बनाकर* बच्चों में भी रुचि उत्पन्न कर सकते हैं। इसमें बताया गया कि यह एक ऐसी विधि है जिसमें छात्र स्वयं *अनुभव करके* और उस पर *विचार करके* सीखते हैं। कार्यक्रम के समापन में विद्यालय की प्रधानाचार्या श्री मती मीनाक्षी मित्तल जी ने *Resources Person डॉ० रोहित मेहरा* को धन्यवाद देते हुए कहा कि वर्तमान समय में हमें छात्रों की रुचियों को ध्यान में रखते हुए अध्यापन कार्य करना चाहिए।

श्री बालाजी धाम मंदिर में पुरुषोत्तम मास में आयोजित अखंड हरिनाम कीर्तन पाठ का विधिवत समापन
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री बालाजी धाम मन्दिर सेवा समिति द्वारा पुरुषोत्तम मास में 17 मई से15 जून तक सीताराम मंदिर में अखंड हरिनाम “ओम नमो भगवते वासुदेवाय” महामन्त्र जाप का भव्य आयोजन अध्यक्ष हरिशंकर तायल की देखरेख में किया गया। पुरुषोत्तम मास के अंतिम दिन सोमवती अमावस्या को इस पूरे एक महीने तक चले आयोजन का






