मुजफ्फरनगर। अपनी चिरपरिचित शैली के लिए आमजन के प्रिय नगर विधायक व उत्तर प्रदेश सरकार के कौशल विकास एवं व्यवसायिक शिक्षा राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने नगर के मेरठ रोड स्थित कमला नेहरू वाटिका में पहुंचे। इस दौरान राज्यमंत्री ने कंपनी बाग में मॉर्निंग वॉकिंग को आने वाले शहर के जिम्मेदारों से विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने स्थानीय लोगों की शिकायत पर कंपनी बाग में लंबे समय से बन्द पड़े लाखों रुपए खर्च कराने के बावजूद बंद पड़े फव्वारों के फिर से शुरू कराने के लिए पालिका ईओ से फोन पर जानकारी लेने के साथ निर्देश दिए कि करीब 50 लाख रुपए खर्च कराने के बाद भी उक्त फव्वारा का गर्मी के बीच भी नहीं चल पाना बड़ा दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने निर्देश दिए कि उक्त फव्वारा तुरंत चालू किया जाए और कंपनी बाग की साफ सफाई के साथ अन्य समस्याओं का निदान किया जाए। इस बीच कंपनी बाग में भाजपा नेता संजय गर्ग, श्रीमोहन तायल, सुधीर खटीक, राधे वर्मा, भारत भूषण अरोरा समेत अनेक बुजुर्ग एवं छोटे बच्चे मौजूद रहे।

हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जैन कन्या पाठशाला पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर में निकाली गई जागरूकता रैली
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जैन कन्या पाठशाला पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर में जागरूकता रैली निकाली गई। कार्यक्रम में महाविद्यालय प्राचार्या प्रो सीमा जैन की अध्यक्षता में राष्ट्रीय पर्व समिति के तत्वावधान में राष्ट्रीय समिति की संयोजिका डॉ स्वीटी जैन असिस्टेंट प्रोफेसर, अर्थशास्त्र विभाग द्वारा “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत एक भव्य






