मतगणना की तैयारी पूर्ण, गड़बड़ी की तो जाएंगे जेल

Share :


मुजफ्फरनगंर। 18वीं लोकसभा चुनाव के गठन की तैयारियों के बीच 7वें चरण का मतदान समाप्त होने और इसके बाद आए एग्जिट पोल के साथ राजनीतिक गलियारों में चल रही चर्चाओं के बीच मतगणना का काउंट डाउन शुरू हो चुका है। आगामी चार जून को लोकसभा चुनाव का परिणाम सभी के सामने की खातिर जिले में व्याप्त चिंता, आशंका और आरोप-प्रत्यारोप के बीच पुलिस-प्रशासन ने अपनी तैयारियों के साथ राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों व प्रतिनिधियों से साझा करते हुए व्यवस्था में भी सहयोग की अपील की है। साथ ही चेताया है कि मतगणना स्थल पर हंगामा, हुडदंग या दूसरे एजेंट के साथ कहा-सुनी की तो सीधे थाने जाना होगा। वहीं एजेंट मतगणना में मोबाइल, कैलकुलेटर, घड़ी या पानी की बोतल भी नहीं ले जा पायेंगे। हवा-पानी का प्रबंध भी जिला प्रशासन करेगा।
मतगणना दिवस की व्यवस्था में जुटे जिला प्रशासन ने रविवार को मुजफ्फरनगर और बिजनौर संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशियों, उनके मुख्य मतगणना एजेंट और अन्य प्रतिनिधियों के साथ कलेक्ट्रेट स्थित जिला पंचायत सभागार में बैठक करते हुए प्रशासनिक प्लान को साझा किया। इस दौरान डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी व कप्तान अभिषेक सिंह ने दो टूक कहा कि जिले में मतगणना को निष्पक्ष एवं निर्विघ्न संपन्न कराने को जिला प्रशासन तैयार है और आयोग के निर्देशों के अनुपालन में होने वाली मतगणना में किसी स्तर पर कोई अनावश्यक दबाव बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। उन्होंने कहा कि लोस चुनाव में जनपद बिजनौर और मुजफ्फरनगर संसदीय सीटों में विभाजित 6 विधानसभा सीटों के लिए 19 अपै्रल को मतदान संपन्न हुआ था। इसके लिए अब चार जून को होने वाली मतगणना को कूकड़ा मंडी स्थल के तीन चबूतरों पर मतगणना की तैयारी की गई है, जिसमें एक चूबतरे पर दो विधानसभा की मतगणना होगी। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के तहत सभी व्यवस्था की गई है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि मतगणना के दौरान यदि कोई एजेंट अनावश्यक बात पर वाद-विवाद या झगड़ा करता है, तो ऐसे लोगों के साथ बेहद सख्ती की जायेगी। समझाने पर भी झगड़ा करने वाले एजेंट को वहीं से सीधे थाने भेजने का काम किया जायेगा। मतगणना के लिए दो-दो विधानसभा के लिए एक-एक काउंटिंग आॅब्जर्वर तैनात किए हैं। परिणाम के बाद विजयी जुलूस निकालने पर प्रतिबंध ही रहेगा। हीट वेव को देखते हुए मतगणना स्थल पर बड़े कूलरों के माध्यम से एजेंट व स्टाफ को हवा के साथ पीने के लिए शीतल जल की व्यवस्था प्रशासन स्तर से किए जाने के साथ विधानसभा वार मेडिकल टीम और एम्बुलेंस की व्यवस्था की है। मतगणना स्थल के अंदर या बाहर किसी को भी हुडदंग नहीं करने दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि सुबह पांच बजे मतगणना एजेंट को कूकड़ा मंडी स्थल पर अपने आई कार्ड के साथ पहुंचना होगा। साढ़े सात बजे के बाद किसी को एंट्री नहीं होगी। इसी प्रकार मतगणना कार्मिकों को प्रात: 6 बजे पहुंचना होगा। सुबह आठ बजे मतगणना प्रारम्भ होगी। उन्होंने बताया कि किसी को इलेक्ट्रिानिक डिवाइस ले जाने पर प्रतिबंध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अटल उत्कर्ष इंटर कॉलेज गैंडखाल में स्वतंत्रता दिवस पर निकली प्रभात फेरी

यमकेश्वर (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अटल उत्कर्ष इंटर कॉलेज, गैंडखाल (यमकेश्वर ब्लॉक) में देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय के अध्यापकों एवं छात्र-छात्राओं ने गांव में प्रभात फेरी निकालकर ग्रामीणों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व के प्रति जागरूक किया। प्रभात फेरी के दौरान छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति के गीत गाए

हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जैन कन्या पाठशाला पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर में निकाली गई जागरूकता रैली

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जैन कन्या पाठशाला पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर में जागरूकता रैली निकाली गई। कार्यक्रम में महाविद्यालय प्राचार्या प्रो सीमा जैन की अध्यक्षता में राष्ट्रीय पर्व समिति के तत्वावधान में राष्ट्रीय समिति की संयोजिका डॉ स्वीटी जैन असिस्टेंट प्रोफेसर, अर्थशास्त्र विभाग द्वारा “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत एक भव्य

बुग्गावाला पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। थाना बुग्गावाला पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर अभिजीत कुमार पुत्र संजय निवासी बुग्गावाला को नामजद करते हुए 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मुकद्मा दर्ज कराया था। मुकद्मा दर्ज करने के बाद

यूकेडी कार्यकर्ताओं ने दी पार्टी के प्रथम अध्यक्ष स्व.देवीदत्त पंत को श्रद्धांजलि

हरिद्वार (रिपोर्टर)। उत्तराखण्ड क्रांति दल कार्यकर्ताओं ने पार्टी के प्रथम अध्यक्ष स्वर्गीय देवीदत्त पंत के 107वें जन्मदिवस पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और राज्य गठन की अवधाराण को पूरा करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी रविंद्र वशिष्ठ ने कहा कि उत्तराखंड के अलग राज्य बनने के बाद

तिरंगा देश और देश के प्रत्येक नागरिक की आन, बान और शान है-शिवा चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भाजपा किसान मोर्चा के मंत्री शिवा चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। पंजनहेड़ी से शाहपुर शीतला खेड़ा तक निकाली गयी तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए। इस अवसर पर शिवा चौहान ने बताया कि तिरंगा यात्रा का मुख्य संदेश और महत्व सामाजिक एकता व सद्भाव है।

पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। हर घर तिरंगा अभियान 2026 के अंतर्गत पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार व्यावसायिक शिक्षा कौशल विकास और उधमशीलता विभाग उत्तर प्रदेश सरकार कपिल देव अग्रवाल, प्रशासक जिला पंचायत वीरपाल निर्वाल, मुख्य विकास अधिकारी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal