मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मंगलवार को होली के पावन पर्व पर जहां पूरा देश रंगों के उत्सव में सराबोर है, वहीं यूपी सरकार के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने एक प्रेरणादायी पहल करते हुए अपना समय उन पुलिसकर्मियों के साथ बिताया, जो आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सड़कों और प्रमुख चौराहों पर मुस्तैदी से तैनात रहे। इस बीच अपने विधानसभा क्षेत्र मुजफ्फरनगर में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने शिवचौक, महावीर चौक सहित विभिन्न प्रमुख स्थानों का भ्रमण करते हुए ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं जवानों से भेंट की और उनके साथ होली की खुशियां भी साझा की।
इस अवसर पर मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने पुलिसकर्मियों को अपने हाथों से पारंपरिक गुंजिया खिलाई और मिठाई वितरित कर होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। मंत्री के इस आत्मीय व्यवहार से पुलिस जवानों के चेहरे खिल उठे और कुछ समय के लिए यहां चौराहों पर उत्सव जैसा सौहार्दपूर्ण वातावरण बन गया। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि जब पूरा समाज अपने परिवार के साथ त्यौहार का आनंद लेता है, तब हमारे पुलिसकर्मी अपनी खुशियों का त्याग कर नागरिकों की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में समर्पित रहते हैं। उन्होंने पुलिस बल के साहस, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए कहा कि उनकी सतर्कता के कारण ही होली जैसे बड़े त्यौहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होते हैं। अंत में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने समस्त प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कामना की कि यह पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य के साथ ही आपसी सौहार्द के रंग भर दे।

*तिरंगा हमारी आन, बान और शान : मंत्री कपिल देव अग्रवाल*
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज मुजफ्फरनगर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंडलों में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री एवं मुजफ्फरनगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने सभी मंडलों में पहुंचकर यात्रा में सहभागिता की तथा नागरिकों का उत्साहवर्धन






