मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पालिका क्षेत्र में नई मंडी के मौ. बच्चन सिंह कॉलोनी में गंदे पानी की निकासी का पुख्ता समाधान न होने पर मंगलवार को स्थानीय लोगों के सबर का बांध ही टूट गया। इस दौरान गुस्साए लोगों ने कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार व बिजनौर के सांसद चंदन सिंह चौहान के खिलाफ धरना देते हुए उपेक्षा के आरोप लगाए। लोगों ने इस दौरान कैबिनैट मंत्री अनिल कुमार और बिजनौर सांसद चंदन चौहान पर उपेक्षा के आरोप लगाते हुए हाय-हाय के नारे भी लगाए।
मंगलवार को पालिका परिषद के मौ. बच्चन सिंह कॉलोनी में तमाम प्रयासों के बावजूद भी क्षेत्र में पानी निकासी की समस्या लंबे समय से निदान न होने से विरोध के स्वर बढ़ रहे हैं। क्षेत्र में यहाँ पर नल और नालियां गंदगी और घास से आते हुए हैं, जिस कारण पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। वहीं कुछ गलियां ऐसी है जहां पर अभी तक नाली एवं नाले का निर्माण तक नहीं हो पाया है। ऐसे हालातों के बीच बरसात के दिनों में पानी की निकासी न होने के कारण यहां पर जलभराव की बड़ी समस्या हो जाती है। ऐसे में लोगों को गंदे पानी का सामना करना पड़ता है। गन्दा पानी घरों में घुसने से निवासियों को आर्थिक नुकसान भी होता है। ऐसी स्थिति में स्थानीय लोगों ने इस संबंध में कुछ समय पूर्व यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार और बिजनौर सांसद चंदन सिंह चौहान से शिकायत की थी। आरोप है कि मामले में दोनों जनप्रतिनिधियों के स्तर से भी कोई समस्या का समाधान नहीं हो पाया है, जिस कारण मंगलवार को स्थानीय लोग धरने पर बैठ गए और उन्होंने विरोध में जमकर नारेबाजी की।

अधिकारों और राजनीतिक भागीदारी के लिए संगठित होकर संघर्ष करना होगा-धर्मपाल सिंह
हरिद्वार (रिपोर्टर)। ओबीसी समाज बैठक का आयोजन न्यू हरिद्वार स्थित सैन धर्मशाला में किया गया। बैठक की अध्यक्षता जाट समाज के अध्यक्ष चौधरी विनोद मलिक एवं संचालन सैन धर्मशाला के महामंत्री धर्मपाल सिंह ने किया। बैठक को संबोधित करते धर्मपाल सिंह ने कहा कि अपने अधिकारों के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग को संगठित होकर संघर्ष






