एमपीएन-2 में भवानी लायंस ने 2 विकेट से दर्ज की जीत

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। चौ. चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेले गए एमपीएन-2 के लीग मुकाबले यानि (मैच-16) में भवानी लायंस ने क्रिस्टल बालाजी टाइटंस की टीम को रोमांचक मुकाबले में 02 विकेट से हरा दिया। क्रिकेट मैच का फैसला अंतिम ओवरों में हुआ, जहां इस बीच दर्शकों की सांसें थम गई थीं। इससे पूर्व टॉस जीत कर क्रिस्टल बालाजी टाइटंस ने खेल मैदान पर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर कुल 162 रन बनाए। इस दौरान टीम की ओर से कार्तिक सिद्दू ने शानदार पारी खेलते हुए 84 गेंदों पर 57 रन बनाते हुए अपनी टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। इसके अलावा दीपक राणा ने 26 रन तथा मौहम्मद अदनान ने इस बीच 21 रनों का योगदान दिया। उधर, भवानी लायंस टीम की ओर से विशाल चौधरी द्वारा प्रभावी गेंदबाजी करते हुए विकेट हासिल किए।
क्रिस्टल बालाजी टाइटंस के 163 रनों के लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी भवानी लायंस की शुरूआत काफी संभली हुई रही। टीम की ओर से प्रतीक ने कुल 33 गेंदों पर 43 रनों की अहम पारी खेली, जबकि विशाल सिंह ने नाबाद 52 रन बनाकर टीम को बड़ी जीत की दहलीज तक पहुंचाया। कप्तान हितेश शर्मा ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। भवानी लायंस ने 19.4 ओवर में 8 विकेट खोकर 166 रन बनाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। क्रिस्टल बालाजी टाइटंस की ओर से गेंदबाजी में प्रयास सराहनीय रहा, लेकिन अंतिम ओवरों में मैच पर पकड़ बनाने में टीम सफल नहीं हो सकी। मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विशाल चौधरी को मैन आॅफ द मैच चुना गया। इस जीत के साथ भवानी लायंस ने लीग तालिका में महत्वपूर्ण अंक अर्जित किए और अपनी स्थिति मजबूत कर ली। मैदान पर दर्शकों का उत्साह देखने लायक था और अंत तक मुकाबला रोमांच से भरपूर रहा। मैन आॅफ द मैच विशाल सिंह चौधरी को सत्यनारायण प्रजापति एसपी सिटी द्वारा पुरस्कृत किया गया। वहीं फाइटर आॅफ द मैच का खिताब कार्तिक को दिया, जो उन्हें मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष भीमसेन कंसल द्वारा दिया गया। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप, करण स्वरूप, कार्तिक स्वरूप, मनोज पुंडीर, संजय शर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*तिरंगा हमारी आन, बान और शान : मंत्री कपिल देव अग्रवाल*

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज मुजफ्फरनगर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंडलों में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री एवं मुजफ्फरनगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने सभी मंडलों में पहुंचकर यात्रा में सहभागिता की तथा नागरिकों का उत्साहवर्धन

🐘*आइडियल किड्स के नन्हे बच्चों ने उत्साह के साथ मनाया ‘विश्व हाथी दिवस’

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नई मंडी स्थित आइडियल किड्स स्कूल में बच्चों को प्रकृति और जानवरों के प्रति जागरूक करने के लिए ‘विश्व हाथी दिवस’ बेहद हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस खास मौके पर स्कूल को सुंदर गुब्बारों और हाथियों के कट-आउट्स से सजाया गया था।नन्हे-मुन्ने बच्चे हाथियों के सुंदर मुखौटे और कॉस्ट्यूम पहनकर आए थे,

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

यूजीसी के विरोध में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने निकाली कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी नियमों के विरोध में बिरला घाट से शिवमूर्ति तक कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक, काला कानून वापस लो के नारे लगाए। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित

सावन की शिवरात्रि पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन के शिव मंदिर में हुई पूजा अर्चना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के पावन अवसर पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन स्थित प्राचीन शिव मंदिर के कपाट पुनः पूजा-अर्चना के लिए खोले गए। इस अवसर पर मेयर किरण जैसल ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। मेयर किरण जैसल ने भगवान शिव का जल,

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal