मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। हर घर तिरंगा अभियान 2026 के अंतर्गत पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार व्यावसायिक शिक्षा कौशल विकास और उधमशीलता विभाग उत्तर प्रदेश सरकार कपिल देव अग्रवाल, प्रशासक जिला पंचायत वीरपाल निर्वाल, मुख्य विकास अधिकारी कंडारकर कमल किशोर देशभूषण तथा जिला समन्वक राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी मिशन कार्यक्रम आदि सभी अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल आयोजित करने में जिला युवा अधिकारी अवेक्षा कपूर एवं कार्यक्रम की नोडल अधिकारी एवं उनकी पूरी टीम शैली, पूनम, वंदना आर्य सभी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

कार्यक्रम को संयोजित आशीष द्विवेदी प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज बहादुरपुर एवं प्रदीप गर्ग ने किया। कार्यक्रम में अन्य विद्यालयों के प्रधानाचार्य राजेश कुमारी, किरण, सविता ने भी प्रतिभाग किया। 15 विद्यालयों के लगभग 70 बच्चों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में 22 प्रस्तुतियां हर घर तिरंगा अभियान के थीम पर प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य सुभाष ने सभी का धन्यवाद करते हुए सभी बच्चो को मिष्ठान और फल का वितरण किया गया।

हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जैन कन्या पाठशाला पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर में निकाली गई जागरूकता रैली
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जैन कन्या पाठशाला पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर में जागरूकता रैली निकाली गई। कार्यक्रम में महाविद्यालय प्राचार्या प्रो सीमा जैन की अध्यक्षता में राष्ट्रीय पर्व समिति के तत्वावधान में राष्ट्रीय समिति की संयोजिका डॉ स्वीटी जैन असिस्टेंट प्रोफेसर, अर्थशास्त्र विभाग द्वारा “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत एक भव्य






