प्रगतिशील किसानों के साथ डीएम ने किया विचार मंथन

Share :

मुजफ्फरनगर। प्रगतिशील किसानों की आय बढ़ाने के साथ उनके सपनों को पंख लगाने की पवित्र मंशा के साथ मंगलवार में डीएम उमेश मिश्रा ने किसानों संग विचार मंथन करते हुए बेहतर कल की उम्मीदों को नई उड़ान देने की पहल की। किसानों की सहभागिता बैठक में उनके परिचय और सम्मान के साथ बेहतर उपज लेने के साथ ही स्वयं के प्रोडक्ट को राष्टÑीय और अंतर्राष्टÑीय बाजारों में पहुंचाने के लिए प्रेरित किया गया। बैठक में आए किसानों ने अपने उत्पाद डीएम को भेंट करने के साथ ही इस मुकाम तक पहुंचने में आयी परेशानी व अन्य मुद्दों पर विचार साझा किए।
विकास भवन के सभागार में संपन्न प्रगतिशील किसानों के लिए आयोजित सम्मान समारोह में मधु मक्खी, गौवंश व अन्य पशुपालन, फूलों व सब्जियों की खेती समेत प्राकृतिक व जैविक खेती से जुड़े प्रोडक्ट बेहतरी के लिए विचार मंथन किया। जनपदभर से आए किसानों ने डीएम उमेश मिश्रा को अपने प्रोडेक्ट भेंट करने के साथ बेहतर कार्य में जनपद को राष्टÑीय व अंतर्राष्टÑीय स्तर पर नई पहचान दिलाने के लिए काम करने का भी आश्वासन दिया। किसानों के परिचय व उत्पाद की जानकारी के बाद डीएम उमेश मिश्रा ने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक किसान को विभागीय योजनाओं से जोड़ा जाये, जिसके लिए सिंगल विण्डो पद्धति पर कार्य करने के चयन किया जाये। साथ ही निर्देश दिया कि बैंकर्स एवं किसानों की एक बैठक की जाए, ताकि किसानों को समस्त योजनाओं एवं वित्तीय सहायता हेतु लोन प्राप्त करने में मदद मिले। उन्होंने निर्देशित किया कि जिले के 1000 युवाओं को पद्धति में प्रशिक्षण कराएं, ताकि वे बिना हतोत्साहित हुए कृषि के क्षेत्र में जनपद का नाम आगे बढ़ाए। उन्होंने निर्देशित किया कि जनपद को कृषि के उत्पादन, प्रसंस्करण, पैकेजिंग एवं मार्केटिंग को विश्व स्तर का बनाया जाये। कृषि विभाग के अधिकारियों को उन्होंने फसल, उत्पादन व कृषक वार सूची बनाने तथा कृषकों द्वारा किए जा रहे नवाचार एवं उत्कृष्ट कार्यों का प्रचार-प्रसार कराने के निर्देश दिए। इस दौरान डीडी कृषि संतोष कुमार, कृषि अधिकारी राहुल तेवतिया, कृषि रक्षा अधिकारी यतेन्द्र कुमार, उद्यान अधिकारी के अलावा मधु मक्खी पालन के क्षेत्र में कार्य करने वाले ध्वज बालियान, धीर सिंह, साहब सिंह सैनी, पाली हाउस में खेती करने वाले सौरव शर्मा, प्रवीण त्यागी, फूलों की खेती करने वाले किसान ज्ञान सिंह, प्राकृतिक खेती करने वाले किसान निरंजन कुमार, राकेश शर्मा, देवेश आर्य, विकास बालियान, ऋषिपाल पंवार, सह फसली खेती करने वाले कृषक तैमूर अली, स्ट्राबेरी खेती करने वाले शाहरूख असारी, पशुपालन करने वाले जितेन्द्र, मनोज कुमार, वर्मी कम्पोस्ट वर्मी वास निर्माण विपिन कुमार, विकांत शर्मा, सत वीर सिंह, लाजपत राय, पोल्ट्री फार्म से जुड़े उमर मौहम्मद, जस वीर सिंह, सूकर पालन रघुनाथ, शशांक तोमर, विकास कुमार आदि बड़े उत्कृष्ट मापदण्ड पर कार्य करने वाले कृषकों से एक एक कर इनकी सफलता की कहानी सुनी तथा विभागीय योजनाओं से कृषकों की अपेक्षा के बारे में जानकारी प्राप्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अधिकारों और राजनीतिक भागीदारी के लिए संगठित होकर संघर्ष करना होगा-धर्मपाल सिंह

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ओबीसी समाज बैठक का आयोजन न्यू हरिद्वार स्थित सैन धर्मशाला में किया गया। बैठक की अध्यक्षता जाट समाज के अध्यक्ष चौधरी विनोद मलिक एवं संचालन सैन धर्मशाला के महामंत्री धर्मपाल सिंह ने किया। बैठक को संबोधित करते धर्मपाल सिंह ने कहा कि अपने अधिकारों के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग को संगठित होकर संघर्ष

चरथावल क्षेत्र में युवती से सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज़, एसएसपी ने किया 3 टीमों का गठन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के थाना चरथावाल क्षेत्र के अंतर्गत भट्टे पर काम करने वाली एक युवती को जेसीबी चालक ने जंगल में ले जाकर नशीला पदार्थ सुंघाकर अपने साथियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस द्वारा अभियोग पंजीकृत किया गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी संजय कुमार वर्मा

मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर जोर

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया द्वारा आज जनपद मुजफ्फरनगर में आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुरकाजी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तेजलहेड़ा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छपार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरला तथा नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुरी का भ्रमण कर वहां उपलब्ध स्वास्थ्य

किसानों को दी मृदा प्रबंन्धन, हरी खाद, जैव उर्वरकों के प्रयोग करने की तकनीकी जानकारी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज खेत बचाओ अभियान के अन्तर्गत आयोजित विकसित कृषि संकल्प अभियान के माध्यम से किसानो को अलग अलग दो विकास खण्डो की छः ग्राम पंचायतों विकास खण्ड बघरा के ग्राम निरमानी, खेडी दूधाधारी, साल्हाखेडी एंव विकास खण्ड शाहपुर के ग्राम जीवना, बहादुरपुर गढी,

कुंभ मेला एसएसपी ने सोमवती अमावस्या स्नान को परखी यातायात व्यवस्था

हरिद्वार (रिपोर्टर)। अगले वर्ष आयोजित होने वाले कुंभ मेले के लिए यातायात एवं भीड़ नियंत्रण योजना बनाने में जुटे कुंभ मेला एसएसपी आयुष अग्रवाल ने अपनी टीम के साथ सोमवती अमावस्या स्नान के लिए लागू किए गए यातायात एवं भीड़ प्रबंधन प्लान का जायजा लिया। कुंभ मेला एसएसपी ने निरीक्षक योगेश देव एवं प्रतिसार निरीक्षक

सोमवती अमावस्या स्नान से एक दिन पूर्व ही हरिद्वार में उमड़ी भारी भीड़

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सोमवार को होने वाले सोमवती अमावस्या स्नान के एक दिन पूर्व ही भारी भीड़ आने से हाईवे से लेकर शहर के अंदर तक जाम की स्थिति बन गयी। भीड़ नियंत्रण और जाम की स्थिति से निपटने के लिए पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ी। वीकेंड के चलते दो दिन से भारी संख्या में

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal