रेलवे स्टेशन के सामने घोषित शत्रु संपत्ति पर बने अवैध निर्माण को हटाने की मांग

Share :

मुजफ्फरनगर। संयुक्त हिन्दू मोर्चा के तत्वावधान में जनपद के अनेक हिंदू एवं सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने डीएम उमेश मिश्रा से मिलकर रेलवे स्टेशन के सामने घोषित हुई शत्रु संपत्ति को तुरंत अधिग्रहण कर अवैध निर्माण के ध्वस्तीकरण की मांग की। इस अवसर पर हिंदू नेताओं ने कहा कि पिछले दिनों रेलवे स्टेशन के सामने बनी मस्जिद व वहां बनी अनेक दुकानों को शत्रु संपत्ति घोषित किया था परंतु एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी जिला प्रशासन के द्वारा उक्त संपत्ति को अधिग्रहण करने की कार्यवाही नहीं की जा रही है,जबकि शासन के स्पष्ट आदेश हैं कि किसी भी सरकारी संपत्ति पर हुए अवैध निर्माण को जल्द से जल्द ध्वस्त किया जाए।
डीएम उमेश मिश्रा से मिले हिंदू नेताओं ने कहा कि लैंड जेहादियों द्वारा स्टेशन के सामने जो अवैध निर्माण किया गया है, वहां पर हमेशा संदिग्ध लोगों का आना जाना लगा रहता है। ऐसे में राष्ट्रहित में इस अवैध निर्माण का ध्वस्त होना अनिवार्य है। हिंदू नेताओं ने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि शीघ्र इसके खिलाफ कार्यवाही नहीं की जाती तो हम आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इस दौरान मुख्य रूप से संयुक्त हिंदू मोर्चा संस्थापक मनोज सैनी, संजय अरोड़ा, डॉ. योगेंद्र शर्मा, प्रमोद अग्रवाल, बिट्टू सिखेड़ा, विकास अग्रवाल, कमलदीप, पंकज शास्त्री, हरेंद्र शर्मा, बसंत कश्यप, राजकुमार, सतेंद्र सैनी, पुष्पेंद सैनी, जितेंद्र गोस्वामी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

श्रीबालाजी धाम मंदिर में सुंदरकांड पाठ के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के श्रीबालाजी धाम मंदिर सेवा समिति के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में बालाजी महाराज के भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया। इसके साथ ही श्रीराम मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए। श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति द्वारा

सामाजिक संस्था निस्वार्थ कदम के प्रयासों से 13 बेघर परिवारों को मिला आशियाना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। निस्वार्थ कदम सामाजिक संस्था के प्रयासों से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बैरागी कैंप के बजरी वाला क्षेत्र में झुग्गी झोंपड़ी डाल कर रह रहे 13 परिवारों को पक्का आशियाना मिला है। सभी को आन्नेकी हेत्तमपुर में पक्के आवास दिए गए हैं। कालोनी में वन बीएचके फ्लैट में एक कमरा, रसोई, शौचालय, बाथरूम

संतों और श्रद्धालुओं की उपस्थिति में हुआ श्री स्वामिनारायण मंदिर भुज कच्छ गुजरात के नूतन विश्रांति भवन का शिलान्यास

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री स्वामिनारायण मंदिर भुज कच्छ गुजरात के संयोजन में जगजीतपुर में निर्मित किए जा रहे नूतन विश्रांति भवन का शिलान्यास समारोह संत महापुरूषों और श्रद्धालु भक्तों की उपस्थिति में आयोजित किया गया। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज की अध्यक्षता में आयोजित शिलान्यास समारोह में

चोरी के मोबाइल फोन व नकदी समेत दो गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने दो शातिरों को गिरफ्तार कर चोरी किया गया मोबाइल फोन और नकदी बरामद की है। वसंत विहार फेस-2 कनखल निवासी रमाकांत शुक्ला ने पुलिस को तहरीर देकर सराय रोड़ पर कार का शीशा तोड़कर डैश बोर्ड पर रखा मोबाइल फोन और दो हजार रूपए चोरी कर लिए जाने के

गणेशोत्सव की तैयारियां शुरू पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ने का दिख रहा असर

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सोमवार 14 सितम्बर से शुरू हो रहे दस दिवसीय गणेशोत्सव की तैयारियां शुरू हो गयी है। उत्सव लेकर बाजारों में भी रौनक बढ़ने लगी है। श्रद्धालु बाजारों में भगवान गणेश की प्रतिमाएं खरीद रहे हैं। ग्राहकों की पंसद के अनुरूप अलग-अलग आकार और स्वरूप की प्रतिमाएं बाजार में उपलब्ध हैं। पर्यावरण संरक्षण के

भगत सिंह चौक और रेल पुलिया के नीचे भरा बरसात का पानी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। रविवार को हुई बरसात के बाद भगत सिंह चौक रेल पुलिया के नीचे जलभराव होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई वाहन जलभराव में फंस गए। वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व सभासद अशोक शर्मा ने मौके पर पहुंचकर पानी में फंसे वाहनों को निकालने में मदद की। इस दौरान स्थानीय

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal